Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Psalms · chapter 13 of 150 · 6 verses

Psalm 13 in Hindi

भजन संहिता 13

  1. हे परमेश्वर तू कब तक? क्या सदैव मुझे भूला रहेगा? तू कब तक अपना मुखड़ा मुझ से छिपाए रहेगा?

    To the chief Musician, A Psalm of David. How long wilt thou forget me, O LORD? for ever? how long wilt thou hide thy face from me?

  2. मैं कब तक अपने मन ही मन में युक्तियां करता रहूं, और दिन भर अपने हृदय में दुखित रहा करूं, कब तक मेरा शत्रु मुझ पर प्रबल रहेगा?

    How long shall I take counsel in my soul, [having] sorrow in my heart daily? how long shall mine enemy be exalted over me?

  3. हे मेरे परमेश्वर यहोवा मेरी ओर ध्यान दे और मुझे उत्तर दे, मेरी आंखों में ज्योति आने दे, नहीं तो मुझे मृत्यु की नींद आ जाएगी;

    Consider [and] hear me, O LORD my God: lighten mine eyes, lest I sleep the [sleep of] death;

  4. ऐसा न हो कि मेरा शत्रु कहे, कि मैं उस पर प्रबल हो गया; और ऐसा न हो कि जब मैं डगमगाने लगूं तो मेरे शत्रु मगन हों।।

    Lest mine enemy say, I have prevailed against him; [and] those that trouble me rejoice when I am moved.

  5. परन्तु मैं ने तो तेरी करूणा पर भरोसा रखा है; मेरा हृदय तेरे उद्धार से मगन होगा।

    But I have trusted in thy mercy; my heart shall rejoice in thy salvation.

  6. मैं परमेश्वर के नाम का भजन गाऊंगा, क्योंकि उस ने मेरी भलाई की है।।

    I will sing unto the LORD, because he hath dealt bountifully with me.

All chapters of Psalms · Hindi Bible · Psalm 13 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.