1 Kings · chapter 20 · verse 14
1 Kings 20:14 in Hindi
अहाब ने पूछा, किस के द्वारा? उसने कहा यहोवा यों कहता है, कि प्रदेशों के हाकिमों के सेवकों के द्वारा! फिर उसने पूछा, युद्ध को कौन आरम्भ करे? उसने उत्तर दिया, तू ही।
Ahaab ne poochhaa, kis ke dvaaraa? Usane kahaa yahovaa yom kahataa hai, ki pradeshom ke haakimom ke sevakom ke dvaaraa! Phir usane poochhaa, yuddh ko kaun aarambh kare? Usane uttar diyaa, too hee.
1 Kings 20:14 in English
- King James Version (KJV)
- And Ahab said, By whom? And he said, Thus saith the LORD, [Even] by the young men of the princes of the provinces. Then he said, Who shall order the battle? And he answered, Thou.
- World English Bible (WEB)
- Ahab said, “By whom?” He said, “The LORD says, ‘By the young men of the princes of the provinces.’” Then he said, “Who shall begin the battle?” He answered, “You.”
- American Standard Version (ASV)
- And Ahab said, By whom? And he said, Thus saith Jehovah, By the young men of the princes of the provinces. Then he said, Who shall begin the battle? And he answered, Thou.
- Bible in Basic English (BBE)
- And Ahab said, By whom? And he said, The Lord says, By the servants of the chiefs who are over the divisions of the land. Then he said, By whom is the fighting to be started? And he made answer, By you.
- Darby Translation (DBY)
- And Ahab said, By whom? And he said, Thus saith Jehovah: By the servants of the princes of the provinces. Then he said, Who shall begin the battle? And he said, Thou.
- Webster's Bible (WBS)
- And Ahab said, By whom? And he said, Thus saith the LORD, [Even] by the young men of the princes of the provinces. Then he said, Who shall order the battle? And he answered, Thou.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And Ahab saith, 'By whom?' and he saith, 'Thus said Jehovah, By the young men of the heads of the provinces;' and he saith, 'Who doth direct the battle?' and he saith, 'Thou.'
Read in context
- 12यह वचन सुनते ही वह जो और राजाओं समेत डेरों में पी रहा था, उसने अपने कर्मचारियों से कहा, पांति बान्धो, तब उन्होंने नगर के विरुद्ध पांति बान्धी।
- 13तब एक नबी ने इस्राएल के राजा अहाब के पास जा कर कहा, यहोवा तुझ से यों कहता है, यह बड़ी भीड़ जो तू ने देखी है, उस सब को मैं आज तेरे हाथ में कर दूंगा, इस से तू जान लेगा, कि मैं यहोवा हूँ।
- 14अहाब ने पूछा, किस के द्वारा? उसने कहा यहोवा यों कहता है, कि प्रदेशों के हाकिमों के सेवकों के द्वारा! फिर उसने पूछा, युद्ध को कौन आरम्भ करे? उसने उत्तर दिया, तू ही।
- 15तब उसने प्रदेशों के हाकिमों के सेवकों की गिनती ली, और वे दो सौ बत्तीस निकले; और उनके बाद उसने सब इस्राएली लोगों की गिनती ली, और वे सात हजार निकले।
- 16ये दोपहर को निकल गए, उस समय बेन्हदद अपने सहायक बत्तीसों राजाओं समेत डेरों में दारू पीकर मतवाला हो रहा था।
Cross references
- 1 Samuel 17:50 1 शमूएल 17:50यों दाऊद ने पलिश्ती पर गोफन और एक ही पत्थर के द्वारा प्रबल होकर उसे मार डाला; परन्तु दाऊद के हाथ में तलवार न थी।
- 1 Corinthians 1:27–29 1 कुरिन्थियों 1:27–29परन्तु परमेश्वर ने जगत के मूर्खों को चुन लिया है, कि ज्ञानवालों को लज्जित करे; और परमेश्वर ने जगत के निर्बलों को चुन लिया है, कि बलवानों को लज्जित करे। और परमेश्वर ने जगत के नीचों और तुच्छों को, बरन जो हैं भी नहीं उन को भी चुन लिया, कि उन्हें जो हैं, व्यर्थ ठहराए। ताकि कोई प्राणी परमेश्वर के साम्हने घमण्ड न करने पाए।
- Genesis 14:14–16 उत्पत्ति 14:14–16यह सुनकर कि उसका भतीजा बन्धुआई में गया है, अब्राम ने अपने तीन सौ अठारह शिक्षित, युद्ध कौशल में निपुण दासों को लेकर जो उसके कुटुम्ब में उत्पन्न हुए थे, अस्त्रा शस्त्रा धारण करके दान तक उनका पीछा किया। और अपने दासों के अलग अलग दल बान्धकर रात को उन पर चढ़ाई करके उनको मार लिया और होबा तक, जो दमिश्क की उत्तर ओर है, उनका पीछा किया। और सारे धन को, और अपने भतीजे लूत, और उसके धन को, और स्त्रियों को, और सब बन्धुओं को, लौटा ले आया।
- 1 Kings 18:44 1 राजा 18:44सातवीं बार उस ने कहा, देख समुद्र में से मनुष्य का हाथ सा एक छोटा आदल उठ रहा है। एलिरयाह ने कहा, अहाब के पास जाकर कह, कि रथ जुतवा कर नीचे जा, कहीं ऐसा न हो कि नू वर्षा के कारण रूक जाए।
- Judges 7:16–20 न्यायियों 7:16–20तब उस ने उन तीन सौ पुरूषों के तीन झुण्ड किए, और एक एक पुरूष के हाथ में एक नरसिंगा और खाली घड़ा दिया, और घड़ों के भीतर एक मशाल थी। फिर उस ने उन से कहा, मुझे देखो, और वैसा ही करो; सुनो, जब मैं उस छावनी की छोर पर पहुंचूं, तब जैसा मैं करूं वैसा ही तुम भी करना। अर्थात् जब मैं और मेरे सब संगी नरसिंगा फूंकें तब तुम भी छावनी की चारों ओर नरसिंगे फूंकना, और ललकारना, कि यहोवा की और गिदोन की तलवार।। बीचवाले पहर के आदि में ज्योंही पहरूओं की बदली हो गई थी त्योहीं गिदोन अपने संग के सौ पुरूषों समेत छावनी की छोर पर गया; और नरसिंगे को फूंक दिया और अपने हाथ के घड़ों को तोड़ डाला। तब तीनों झुण्डों ने नरसिंगों को फूंका और घड़ों को तोड़ डाला; और अपने अपने बाएं हाथ में मशाल और दहिने हाथ में फूंकने को नरसिंगा लिए हुए चिल्ला उठे, यहोवा की तलवार और गिदोन की तलवार।