1 Samuel · chapter 10 · verse 26
1 Samuel 10:26 in Hindi
और शाऊल गिबा को अपने घर चला गया, और उसके साथ एक दल भी गया जिनके मन को परमेश्वर ने उभारा था।
Aur shaaool gibaa ko apane ghar chalaa gayaa, aur usake saath ek dal bhee gayaa jinake man ko parameshvar ne ubhaaraa thaa.
1 Samuel 10:26 in English
- King James Version (KJV)
- And Saul also went home to Gibeah; and there went with him a band of men, whose hearts God had touched.
- World English Bible (WEB)
- Saul also went to his house in Gibeah; and the army went with him, whose hearts God had touched.
- American Standard Version (ASV)
- And Saul also went to his house to Gibeah; and there went with him the host, whose hearts God had touched.
- Bible in Basic English (BBE)
- And Saul went to Gibeah, to his house; and with him went the men of war whose hearts had been touched by God.
- Darby Translation (DBY)
- And Saul also went home to Gibeah; and with him went the band, whose hearts God had touched.
- Webster's Bible (WBS)
- And Saul also went home to Gibeah; and there went with him a band of men, whose hearts God had touched.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And also Saul hath gone to his house, to Gibeah, and the force go with him whose heart God hath touched;
Read in context
- 24शमूएल ने सब लोगों से कहा, क्या तुम ने यहोवा के चुने हुए को देखा है कि सारे लोगों में कोई उसके बराबर नहीं? तब सक लोग ललकारके बोल उठे, राजा चिरंजीव रहे।।
- 25तब शमूएल ने लोगों से राजनीति का वर्णन किया, और उसे पुस्तक में लिखकर यहोवा के आगे रख दिया। और शमूएल ने सब लोगों को अपने अपने घर जान को विदा किया।
- 26और शाऊल गिबा को अपने घर चला गया, और उसके साथ एक दल भी गया जिनके मन को परमेश्वर ने उभारा था।
- 27परन्तु कई लुच्चे लोगों ने कहा, यह जन हमारा क्या उद्धार करेगा? और उन्हों ने उसको तुच्छ जाना, और उसके पास भेंट न लाए। तौभी वह सुनी अनसुनी करके चुप रहा।।
Cross references
- 1 Samuel 11:4 1 शमूएल 11:4दूतों ने शाऊलवाले गिबा में आकर लोगों को यह सन्देश सुनाया, और सब लोग चिल्ला चिल्लाकर रोने लगे।
- Joshua 18:28 यहोशू 18:28सेला, एलेप, यबूस (जो यरूशलेम भी कहलाता है), गिबल और किर्यत; ये चौदह नगर और इनके गांव उन्हें मिले। बिन्यामीनियों का भाग उनके कुलों के अनुसार यही ठहरा।।
- Acts 7:10 प्रेरितों के काम 7:10और उसे उसके सब क्लेशों से छुड़ाकर मिसर के राजा फिरौन के आगे अनुग्रह और बुद्धि दी, और उस ने उसे मिसर पर और अपने सारे घर पर हाकिम ठहराया।
- 1 Samuel 15:34 1 शमूएल 15:34तब शमूएल रामा को चला गया; और शाऊल अपने नगर गिबा को अपने घर गया।
- Acts 13:48 प्रेरितों के काम 13:48यह सुनकर अन्यजाति आनन्दित हुए, और परमेश्वर के वचन की बड़ाई करने लगे: और जितने अनन्त जीवन के लिये ठहराए गए थे, उन्हों ने विश्वास किया।
- Judges 19:12–16 न्यायियों 19:12–16उसके स्वामी ने उस से कहा, हम पराए नगर में जहां कोई इस्राएली नहीं रहता, न उतरेंगे; गिबा तक बढ़ जाएंगे। फिर उस ने अपने सेवक से कहा, आ, हम उधर के स्थानों में से किसी के पास जाएं, हम गिबा वा रामा में रात बिताएं। और वे आगे की ओर चले; और उनके बिन्यामीन के गिबा के निकट पहुंचते पहुंचते सूर्य अस्त हो गया, इसलिये वे गिबा में टिकने के लिये उसकी ओर मुड़ गए। और वह भीतर जाकर उस नगर के चौक में बैठ गया, क्योंकि किसी ने उनको अपने घर में न टिकाया। तब एक बूढ़ा अपने खेत के काम को निपटाकर सांझ को चला आया; वह तो एप्रैम के पहाड़ी देश का था, और गिबा में परदेशी होकर रहता था; परन्तु उस स्थान के लोग बिन्यामीनी थे।
- Psalm 110:3 भजन संहिता 110:3तेरी प्रजा के लोगर तेरे पराक्रम के दिन स्वेच्छाबलि बनते हैं; तेरे जवान लोग पवित्राता से शोभायमान, और भोर के गर्भ से जन्मी हुई ओस के समान तेरे पास हैं।
- 2 Samuel 21:6 2 शमूएल 21:6उसके वंश के सात जन हमें सौंप दिए जाएं, और हम उन्हें यहोवा के लिये यहोवा के चुने हुए शाऊल की गिबा नाम बस्ती में फांसी देंगे। राजा ने कहा, मैं उनको सौंप दूंगा।
- Judges 20:14 न्यायियों 20:14और बिन्यामीनी अपने अपने नगर में से आकर गिबा में इसलिये इकट्ठे हुए, कि इस्राएलियों से लड़ने को निकलें।
- Ezra 1:5 एज्रा 1:5तब यहूदा और बिन्यामीन के जितने पितरों के घरानों के मुख्य पुरूषों और याजकों ओर लेवियों का मन परमेश्वर ने उभारा था कि जाकर यरूशलेम में यहोवा के भवन को बनाएं, वे सब उठ खड़े हुए;