1 Samuel · chapter 12 · verse 2
1 Samuel 12:2 in Hindi
और अब देखो, वह राजा तुम्हारे आगे आगे चलता है; और अब मैं बूढ़ा हूं, और मेरे बाल उजले हो गए हैं, और मेरे पुत्रा तुम्हारे पास हैं; और मैं लड़कपन से लेकर आज तक तुम्हारे साम्हने काम करता रहा हूं।
Aur ab dekho, vah raajaa tumhaare aage aage chalataa hai; aur ab maim boodhaa hoom, aur mere baal ujale ho gae haim, aur mere putraa tumhaare paas haim; aur maim ladakapan se lekar aaj tak tumhaare saamhane kaam karataa rahaa hoon.
1 Samuel 12:2 in English
- King James Version (KJV)
- And now, behold, the king walketh before you: and I am old and grayheaded; and, behold, my sons [are] with you: and I have walked before you from my childhood unto this day.
- World English Bible (WEB)
- Now, behold, the king walks before you. I am old and gray-headed. Behold, my sons are with you. I have walked before you from my youth to this day.
- American Standard Version (ASV)
- And now, behold, the king walketh before you; and I am old and grayheaded; and, behold, my sons are with you: and I have walked before you from my youth unto this day.
- Bible in Basic English (BBE)
- And now, see, the king is before you: and I am old and grey-headed, and my sons are with you: I have been living before your eyes from my early days till now.
- Darby Translation (DBY)
- And now behold, the king walks before you; and I am old and grey-headed; and behold, my sons are with you; and I have walked before you from my youth up to this day.
- Webster's Bible (WBS)
- And now, behold, the king walketh before you: and I am old and gray-headed; and behold, my sons [are] with you: and I have walked before you from my childhood to this day.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and now, lo, the king is walking habitually before you, and I have become aged and gray-headed, and my sons, lo, they [are] with you, and I have walked habitually before you from my youth till this day.
Read in context
- 1तब शमूएल ने सारे इस्राएलियों से कहा, सुनो, जो कुछ तुम ने मुझ से कहा था उसे मानकर मैं ने एक राजा तुम्हारे ऊपर ठहराया है।
- 2और अब देखो, वह राजा तुम्हारे आगे आगे चलता है; और अब मैं बूढ़ा हूं, और मेरे बाल उजले हो गए हैं, और मेरे पुत्रा तुम्हारे पास हैं; और मैं लड़कपन से लेकर आज तक तुम्हारे साम्हने काम करता रहा हूं।
- 3मैं उपस्थित हूं; इसलिये तुम यहोवा के साम्हने, और उसके अभिषिक्त के सामने मुझ पर साक्षी दो, कि मैं ने किस का बैल ले लिया? वा किस का गदहा ले लियेा? वा किस पर अन्धेर किया? वा किस को पीसा? वा किस के हाथ से अपनी आंखें बन्द करने के लिये घूस लिया? बताओ, और मैं वह तुम को फेर दूंगा?
- 4वे बोले, तू ने न तो हम पर अन्धेर किया, न हमें पीसा, और न किसी के हाथ से कुछ लिया है।
Cross references
- 1 Samuel 8:5 1 शमूएल 8:5उस से कहने लगे, सुन, तू तो अब बूढ़ा हो गया, और तेरे पुत्रा तेरी राह पर नहीं चलते; अब हम पर न्याय करने के लिये सब जातियों की रीति के अनुसार हमारे लिये एक राजा नियुक्त कर दे।
- 1 Samuel 8:1 1 शमूएल 8:1जब शमूएल बूढ़ा हुआ, तब उस ने अपने पुत्रों को इस्राएलियों पर न्यायी ठहराया।
- 1 Samuel 8:20 1 शमूएल 8:20जिस से हम भी और सब जातियों के समान हो जाएं, और हमारा राजा हमारा न्याय करे, और हमारे आगे आगे चलकर हमारी ओर से युद्ध किया करे।
- Numbers 27:17 गिनती 27:17जो उसके साम्हने आया जाया करे, और उनका निकालने और पैठानेवाला हो; जिस से यहोवा की मण्डली बिना चरवाहे की भेड़ बकरियों के समान न रहे।
- 1 Samuel 3:19–20 1 शमूएल 3:19–20और शमूएल बड़ा होता गया, और यहोवा उसके संग रहा, और उस ने उसकी कोई भी बात निष्फल होने नहीं दी। और दान से बेर्शेबा तक के रहनेवाले सारे इस्राएलियों ने जान लिया कि शमूएल यहोवा का नबी होने के लिये नियुक्त किया गया है।
- 1 Samuel 8:3 1 शमूएल 8:3परन्तु उसके पुत्रा उसकी राह पर न चले, अर्थात् लालच में आकर घूस लेते और न्याय बिगाड़ते थे।।
- Isaiah 46:3–4 यशायाह 46:3–4हे याकूब के घराने, हे इस्राएल के घराने के सब बचे हुए लोगो, मेरी ओर कान लगाकर सुनो; तुम को मैं तुम्हारी उत्पत्ति ही से उठाए रहा और जन्म ही से लिए फिरता आया हूं। तुम्हारे बुढ़ापे में भी मैं वैसा ही बना रहूंगा और तुम्हारे बाल पकने के समय तक तुम्हें उठाए रहूंगा। मैं ने तुम्हें बनाया और तुम्हें लिए फिरता रहूंगा;
- 2 Peter 1:14 2 पतरस 1:14क्योंकि यह जानता हूं, कि मसीह के वचन के अनुसार मेरे डेरे के गिराए जाने का समय शीघ्र आनेवाला है।
- 1 Samuel 3:13 1 शमूएल 3:13क्योंकि मैं तो उसको यह कहकर जता चुका हूं, कि मैं उस अधर्म का दण्ड जिसे वह जानता है सदा के लिये उसके घर का न्याय करूंगा, क्योंकि उसके पुत्रा आप शापित हुए हैं, और उस ने उन्हें नहीं रोका।
- Psalm 71:18 भजन संहिता 71:18इसलिये हे परमेश्वर जब मैं बूढ़ा हो जाऊं और मेरे बाल पक जाएं, तब भी तू मुझे न छोड़, जब तक मैं आनेवाली पीढ़ी के लोगों को तेरा बाहुबल और सब उत्पन्न होनेवालों को तेरा पराक्रम सुनाऊं।
- 1 Samuel 2:22 1 शमूएल 2:22और एली तो अति बूढ़ा हो गया था, और उस ने सुना कि मेरे पुत्रा सारे इस्राएल से कैसा कैसा व्यवहार करते हैं, वरन मिलापवाले तम्बू के द्वार पर सेवा करनेवाली स्त्रियों के संग कुकर्म भी करते हैं।
- 1 Samuel 2:29 1 शमूएल 2:29इसलिये मेरे मेलबलि और अन्नबलि जिनको मैं ने अपने धाम में चढ़ाने की आज्ञा दी है, उन्हें तुम लोग क्यों पांव तले रौंदते हो? और तू क्यों अपने पुत्रों का आदर मेरे आदर से अधिक करता है, कि तुम लोग मेरी इस्राएली प्रजा की अच्छी से अच्छी भेंटें खा खाके मोटे हो जाओ?