1 Thessalonians · chapter 4 · verse 14
1 Thessalonians 4:14 in Hindi
क्योंकि यदि हम प्रतीति करते हैं, कि यीशु मरा, और जी भी उठा, तो वैसे ही परमेश्वर उन्हें भी जो यीशु में सो गए हैं, उसी के साथ ले आएगा।
Kyonki yadi ham prateeti karate haim, ki yeeshu maraa, aur jee bhee uthaa, to vaise hee parameshvar unhem bhee jo yeeshu mem so gae haim, usee ke saath le aaegaa.
1 Thessalonians 4:14 in English
- King James Version (KJV)
- For if we believe that Jesus died and rose again, even so them also which sleep in Jesus will God bring with him.
- World English Bible (WEB)
- For if we believe that Jesus died and rose again, even so God will bring with him those who have fallen asleep in Jesus.
- American Standard Version (ASV)
- For if we believe that Jesus died and rose again, even so them also that are fallen asleep in Jesus will God bring with him.
- Bible in Basic English (BBE)
- For if we have faith that Jesus underwent death and came back again, even so those who are sleeping will come again with him by God's power.
- Darby Translation (DBY)
- For if we believe that Jesus has died and has risen again, so also God will bring with him those who have fallen asleep through Jesus.
- Webster's Bible (WBS)
- For if we believe that Jesus died and rose again, even so them also who sleep in Jesus will God bring with him.
- Young's Literal Translation (YLT)
- for if we believe that Jesus died and rose again, so also God those asleep through Jesus he will bring with him,
Read in context
- 12कि बाहरवालों के साथ सभ्यता से बर्ताव करो, और तुम्हें किसी वस्तु की घटी न हो।।
- 13हे भाइयों, हम नहीं चाहते, कि तुम उनके विषय में जो सोते हैं, अज्ञान रहो; ऐसा न हो, कि तुम औरों की नाई शोक करो जिन्हें आशा नहीं।
- 14क्योंकि यदि हम प्रतीति करते हैं, कि यीशु मरा, और जी भी उठा, तो वैसे ही परमेश्वर उन्हें भी जो यीशु में सो गए हैं, उसी के साथ ले आएगा।
- 15क्योंकि हम प्रभु के वचन के अनुसार तुम से यह कहते हैं, कि हम जो जीवित हैं, और प्रभु के आने तक बचे रहेंगे तो सोए हुओं से कभी आगे न बढ़ेंगे।
- 16क्योंकि प्रभु आप ही स्वर्ग से उतरेगा; उस समय ललकार, और प्रधान दूत का शब्द सुनाई देगा, और परमेश्वर की तुरही फूंकी जाएगी, और जो मसीह में मरे हैं, वे पहिले जी उठेंगे।
Cross references
- Romans 8:11 रोमियों 8:11और यदि उसी का आत्मा जिस ने यीशु को मरे हुओं में से जिलाया तुम में बसा हुआ है; तो जिस ने मसीह को मरे हुओं में से जिलाया, वह तुम्हारी मरनहार देहों को भी अपने आत्मा के द्वारा जो तुम में बसा हुआ है जिलाएगा।
- Philippians 3:20–21 फिलिप्पियों 3:20–21पर हमारा स्वदेश स्वर्ग पर है; और हम पर उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह के वहां से आन ही बाट जोह रहे हैं। वह अपनी शक्ति के उस प्रभाव के अनुसार जिस के द्वारा वह सब वस्तुओं को अपने वश में कर सकता है, हमारी दीन- हीन देह का रूप बदलकर, अपनी महिमा की देह के अनुकूल बना देगा।।
- Isaiah 26:19 यशायाह 26:19तेरे मरे हुए लोग जीवित होंगे, मुर्दे उठ खड़े होंगे। हे मिट्टी में बसनेवालो, जागकर जयजयकार करो! क्योंकि तेरी ओस ज्योति से उत्पन्न होती है, और पृथ्वी मुर्दो को लौटा देगी।।
- 2 Corinthians 4:13–14 2 कुरिन्थियों 4:13–14और इसलिये कि हम में वही विश्वास की आत्मा है, (जिस के विषय मे लिखा है, कि मैं ने विश्वास किया, इसलिये मैं बोला) सो हम भी विश्वास करते हैं, इसी लिये बोलते हैं। क्योंकि हम जातने हैं, जिस ने प्रभु यीशु को जिलाया, वही हमें भी यीशु में भागी जानकर जिलाएगा, और तुम्हारे साथ अपने साम्हने उपस्थित करेगा।
- 1 Thessalonians 4:13 1 थिस्सलुनीकियों 4:13हे भाइयों, हम नहीं चाहते, कि तुम उनके विषय में जो सोते हैं, अज्ञान रहो; ऐसा न हो, कि तुम औरों की नाई शोक करो जिन्हें आशा नहीं।
- 1 Thessalonians 3:13 1 थिस्सलुनीकियों 3:13ताकि वह तुम्हारे मनों को ऐसा स्थिर करे, कि जब हमारा प्रभु यीशु अपने सब पवित्रा लोगों के साथ आए, तो वे हमारे परमेश्वर और पिता के साम्हने पवित्राता में निर्दोष ठहरें।।
- 1 Thessalonians 4:17 1 थिस्सलुनीकियों 4:17तब हम जो जीवित और बचे रहेंगे, उन के साथ बादलों पर उठा लिए जाएंगे, कि हवा में प्रभु से मिलें, और इस रीति से हम सदा प्रभु के साथ रहेंगे।
- Revelation 14:13 प्रकाशितवाक्य 14:13और मैं ने स्वर्ग से यह शब्द सुना, कि लिख; जो मुरदे प्रभु में मरते हैं, वे अब से धन्य हैं, आत्मा कहता है, हां क्योंकि वे अपने परिश्रमों से विश्राम पाएंगे, और उन के कारर्य उन के साथ हो लेते हैं।।
- Revelation 1:18 प्रकाशितवाक्य 1:18मैं मर गया था, और अब देख; मैं युगानुयुग जीवता हूं; और मृत्यु और अधोलोक की कुंजियां मेरे ही पास हैं।
- Jude 1:14–15 यहूदा 1:14–15और हनोक ने भी जो आदम से सातवीं पीढ़ी में था, इन के विषय में यह भविष्यद्ववाणी की, कि देखो, प्रभु अपने लाखों पवित्रों के साथ आया। कि सब का न्याय करे, और सब भक्तिहीनों को उन के अभक्ति के सब कामों के विषय में, जो भक्तिहीन पापियों ने उसके विरोध में कही हैं, दोषी ठहराए।
- 1 Corinthians 15:12–23 1 कुरिन्थियों 15:12–23सो जब कि मसीह का यह प्रचार किया जाता है, कि वह मरे हुओं में से जी उठा, तो तुम में से कितने क्योंकर कहते हैं, कि मरे हुओं का पुनरूत्थान है ही नहीं? यदि मरे हुओं का पुनरूत्थान ही नहीं, तो मसीह भी नहीं जी उठा। और यदि मसीह भी नहीं जी उठा, तो हमारा प्रचार करना भी व्यर्थ है; और तुम्हारा विश्वास भी व्यर्थ है। बरन हम परमशॆवर के झूठे गवाह ठहरे; क्योंकि हम ने परमेश्वर के विषय में यह गवाही दी कि उस ने मसीह को जिला दिया यद्यपि नहीं जिलाया, यदि मरे हुए नहीं जी उठते। और यदि मुर्दे नहीं जी उठते, तो मसीह भी नहीं जी उठा। और यदि मसीह नहीं जी उठा, तो तुम्हारा विश्वास व्यर्थ है; और तुम अब तक अपने पापों में फंसे हो। बरन जो मसीह मे सो गए हैं, वे भी नाश हुए। यदि हम केवल इसी जीवन में मसीह से आशा रखते हैं तो हम सब मनुष्यों से अधिक अभागे हैं।। परन्तु सचमुच मसीह मुर्दों में से जी उठा है, और जो सो गए हैं, उन में पहिला फल हुआ। क्योंकि जब मनुष्य के द्वारा मृत्यु आई; तो मनुष्य ही के द्वारा मरे हुओं का पुनरूत्थान भी आया। और जैसे आदम में सब मरते हैं, वैसा ही मसीह में सब जिलाए जाएंगे। परन्तु हर एक अपनी अपनी बारी से; पहिला फल मसीह; फिर मसीह के आने पर उसके लोग।
- Matthew 24:31 मत्ती 24:31और वह तुरही के बड़े शब्द के साथ, अपने दूतों को भेजेगा, और वे आकाश के इस छोर से उस छोर तक, चारों दिशा से उसके चुने हुओं को इकट्ठे करेंगे।
Original words (Greek)
- For · G1063γάρ gár
- if · G1487εἰ ei
- believe · G4100πιστεύω pisteúō
- that · G3754ὅτι hóti
- Jesus · G2424Ἰησοῦς Iēsoûs
- died · G599ἀποθνήσκω apothnḗskō
- and · G2532καί kaí
- again · G450ἀνίστημι anístēmi
- so · G3779οὕτω hoútō
- them · G3588ὁ ho
- also · G2532καί kaí
- sleep · G2837κοιμάω koimáō
- in · G1223διά diá
- Jesus · G2424Ἰησοῦς Iēsoûs
- will · G71ἄγω ágō
- God · G2316θεός theós
- bring · G71ἄγω ágō
- with · G4862σύν sýn
- him · G846αὐτός autós