2 Chronicles · chapter 15 · verse 11
2 Chronicles 15:11 in Hindi
और उसी समय उन्हों ने उस लूट में से जो वे ले आए थे, सात सौ बैल और सात हजार भेड़- बकरियां, यहोवा को बलि करके चढ़ाई।
Aur usee samay unhom ne us loot mem se jo ve le aae the, saat sau bail aur saat hajaar bheda- bakariyaam, yahovaa ko bali karake chadhaaee.
2 Chronicles 15:11 in English
- King James Version (KJV)
- And they offered unto the LORD the same time, of the spoil [which] they had brought, seven hundred oxen and seven thousand sheep.
- World English Bible (WEB)
- They sacrificed to the LORD in that day, from the plunder which they had brought, seven hundred head of cattle and seven thousand sheep.
- American Standard Version (ASV)
- And they sacrificed unto Jehovah in that day, of the spoil which they had brought, seven hundred oxen and seven thousand sheep.
- Bible in Basic English (BBE)
- And that day they made offerings to the Lord of the things they had taken in war, seven hundred oxen and seven thousand sheep.
- Darby Translation (DBY)
- And they sacrificed to Jehovah in that day, of the spoil that they had brought, seven hundred oxen and seven thousand sheep.
- Webster's Bible (WBS)
- And they offered to the LORD at the same time, of the spoil [which] they had brought, seven hundred oxen and seven thousand sheep.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and sacrifice to Jehovah on that day from the spoil they have brought in — oxen seven hundred, and sheep seven thousand,
Read in context
- 9और उस ने सारे यहूदा और बिन्यामीन को, और एप्रैम, मनश्शे और शिमोन में से जो लोग उसके संग रहते थे, उनको इकट्ठा किया, क्योंकि वे यह देखकर कि उसका परमेश्वर यहोवा उसके संग रहता है, इस्राएल में से उसके पास बहुत से चले आए थे।
- 10आसा के राज्य के पन्द्रहवें वर्ष के तीसरे महीने में वे यरूशलेम में इट्ठे हुए।
- 11और उसी समय उन्हों ने उस लूट में से जो वे ले आए थे, सात सौ बैल और सात हजार भेड़- बकरियां, यहोवा को बलि करके चढ़ाई।
- 12और उन्हों ने वाचा बान्धी कि हम अपने पूरे मन और सारे जीव से अपने पूर्वजों के परमेश्वर यहोवा की खोज करेंगे।
- 13और क्या बड़ा, क्या छोटा, क्या स्त्री, क्या पुरूष, जो कोई इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की खोज न करे, वह मार डाला जाएगा।
Cross references
- 2 Chronicles 14:13–15 2 इतिहास 14:13–15और आसा और उसके संग के लोगों ने उनका पीछा गरार तक किया, और इतने कूशी मारे गए, कि वे फिर सिर न उठा सके क्योंकि वे यहोवा और उसकी सेना से हार गए, और यहूदी बहुत सा लूट ले गए। और उन्हों ने गरार के आस पास के सब नगरों को मार लिया, क्योंकि यहोवा का भय उनके रहनेवालों के मन में समा गया और उन्हों ने उन नगरों को लूट लिया, क्योंकि उन में बहुत सा धन था। फिर पशु- शालाओं को जीतकर बहुत सी भेड़- बकरियां और ऊंट लूटकर यरूशलेम को लौटे।
- 2 Chronicles 1:6 2 इतिहास 1:6और सुलैमान ने वहीं उस पीतल की वेदी के पास जाकर, जो यहोवा के साम्हने मिलापवाले तम्बू के पास थी, उस पर एक हजार होमबलि चड़ाए।
- Numbers 31:28–29 गिनती 31:28–29फिर जो सिपाही युद्ध करने को गए थे, उनके आधे में से यहोवा के लिये, क्या मनुष्य, क्या गाय- बैल, क्या गदहे, क्या भेड़- बकरियां पांच सौ के पीछे एक को मानकर ले ले; और यहोवा की भेंट करके एलीआजर याजक को दे दे।
- 2 Chronicles 7:5 2 इतिहास 7:5और राजा सुलैमान ने बाईस हजार बैल और एक लाख बीस हजार भेड़ - बकरियां चढ़ाई। यों पूरी प्रजा समेत राजा ने यहोवा के भवन की प्रतिष्ठा की।
- 1 Samuel 15:15 1 शमूएल 15:15शाऊल ने कहा, वे तो अमालेकियों के यहां से आए हैं; अर्थात् प्रजा के लोगों ने अच्छी से अच्छी भेड़- बकरियों और गाय- बैलों को तेरे परमेश्वर यहोवा के लिये बलि करने को छोड़ दिया है; और बाकी सब को तो हम ने सत्यानाश कर दिया है।
- 1 Samuel 15:21 1 शमूएल 15:21परन्तु प्रजा के लोग लूट में से भेड़- बकरियों, और गाय- बैलों, अर्थात् सत्यानाश होने की उत्तम उत्तम वस्तुओं को गिलगाल में तेरे परमेश्वर यहोवा के लिये बलि चढ़ाने को ले आए हैं।
- 1 Chronicles 26:26–27 1 इतिहास 26:26–27यही शलोमोत अपने भाइयों समेत उन सब पवित्रा की हुई पस्तुओं के भण्डारों का अधिकारी था, जो राजा दाऊद और पितरों के घरानों के मुख्य मुख्य पुरूषों और सहस्रपतियों और शतपतियों और मुख्य सेनापतियों ने पवित्रा की थीं। जो लूट लड़ाइयों में मिलती थी, उस में से उन्हों ने यहोवा का भवन दृढ़ करने के लिये कुछ पवित्रा किया।
- Numbers 31:50 गिनती 31:50इसलिये पायजेब, कड़े, मुंदरियां, बालियां, बाजूबन्द, सोने के जो गहने, जिस ने पाया है, उनको हम यहोवा के साम्हने अपने प्राणों के निमित्त प्रायश्चित्त करने को यहोवा की भेंट करके ले आए हैं।