2 Chronicles · chapter 3 · verse 7
2 Chronicles 3:7 in Hindi
और उस ने भवन को, अर्थात् उसकी कड़ियों, डेवढ़ियों, भीतों और किवाडों को सोने से मढ़वाया, और भीतों पर करूब खुदवाए।
Aur us ne bhavan ko, arthaat usakee kadiyom, devadhiyom, bheetom aur kivaadom ko sone se madhavaayaa, aur bheetom par karoob khudavaae.
2 Chronicles 3:7 in English
- King James Version (KJV)
- He overlaid also the house, the beams, the posts, and the walls thereof, and the doors thereof, with gold; and graved cherubims on the walls.
- World English Bible (WEB)
- He also overlaid the house, the beams, the thresholds, its walls, and its doors with gold, and engraved cherubim on the walls.
- American Standard Version (ASV)
- He overlaid also the house, the beams, the thresholds, and the walls thereof, and the doors thereof, with gold; and graved cherubim on the walls.
- Bible in Basic English (BBE)
- All the house was plated with gold, the supports, the steps, the walls and the doors; and the walls were ornamented with designs of winged ones.
- Darby Translation (DBY)
- And he covered the house, the beams, the threshold, and its walls, and its doors with gold, and engraved cherubim on the walls.
- Webster's Bible (WBS)
- He overlaid also the house, the beams, the posts, and the walls of it, and the doors of it, with gold; and engraved cherubim on the walls.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and he covereth the house, the beams, the thresholds, and its walls, and its doors, with gold, and hath graved cherubs on the walls.
Read in context
- 5और भवन के बड़े भाग की छत उस ने सनोवर की लकड़ी से पटवाई, और उसको अच्छे सोने से मढ़वाया, और उस पर खजूर के वृक्ष की और सांकलों की नक्काशी कराई।
- 6फिर शोभा देने के लिये उस ने भवन में मणि जड़वाए। और यह सोना पवैंम का था।
- 7और उस ने भवन को, अर्थात् उसकी कड़ियों, डेवढ़ियों, भीतों और किवाडों को सोने से मढ़वाया, और भीतों पर करूब खुदवाए।
- 8फिर उस ने भवन के परमपवित्रा स्थान को बनाया; उसकी लम्बाई तो भवन की चौड़ाई के बराबर बीस हाथ की थी, और उसकी चौड़ाई बीस हाथ की थी; और उस ने उसे छे सौ किक्कार चोखे सोने से मढ़वाया।
- 9और सोने की कीलों का तौल पचास शेकेल था। और उस ने अटारियों को भी सोने से मढ़वाया।
Cross references
- 1 Kings 6:20–22 1 राजा 6:20–22और उस दर्शन- स्थान की लम्बाई चौड़ाई और ऊंचाई बीस बीस हाथ की थी; और उस ने उस पर चोखा सोना मढ़वाया और वेदी की तख्ताबंदी देवदारू से की। फिर सुलैमान ने भवन को भीतर भीतर चोखे सोने से मढ़वाया, और दर्शन- स्थान के साम्हने सोने की सांकलें लगाई; और उसको भी सोने से मढ़वाया। और उस ने पूरे भवन को सोने से मढ़वाकर उसका पूरा काम निपटा दिया। और दर्शन- स्थान की पूरी वेदी को भी उस ने सोने से मढ़वाया।
- 1 Kings 6:29–35 1 राजा 6:29–35और उस ने भवन की भीतों में बाहर और भीतर चारों ओर करूब, खजूर और खिले हुए फूल खुदवाए। और भवन के भीतर और बाहरवाले फर्श उस ने सोने से मढ़वाए। और दर्शन- स्थान के द्वार पर उस ने जलपाई की लकड़ी के किवाड़ लगाए और चौखट के सिरहाने और बाजुओं की का पांचवां भाग थी। दोनों किवाड़ जलपाई की लकड़ी के थे, और उस ने उन में करूब, खजूर के वृक्ष और खिले हुए फूल खुदवाए और सोने से मढ़ा और करूबों और खजूरों के ऊपर सोना मढ़वा दिया गया। असी की रीति उस ने मन्दिर के द्वार के लिये भी जलपाई की लकड़ी के चौखट के बाजू बनाए और वह भवन की चौड़ाई की चौथाई थी। दोनों किवाड़ सनोवर की लकड़ी के थे, जिन में से एक किवाड़ के दो पल्ले थे; और दूसरे किवाड़ के दो पल्ले थे जो पलटकर दुहर जाते थे। और उन पर भी उस ने करूब और खजूर के वृक्ष और खिले हुए फूल खुदवाए और खुदे हुए काम पर उस ने सोना मढ़वाया।
- Exodus 26:29 निर्गमन 26:29फिर तख्तों को सोने से मढ़वाना, और उनके कड़े जो बेंड़ों के घरों का काम देंगे उन्हें भी सोने के बनवाना; और बेड़ों को भी सोने से मढ़वाना।
- Ezekiel 7:20 यहेजकेल 7:20उनका देश जो शोभायमान और शिरोमणि था, उसके विषय में उन्हों ने गर्व ही गर्व करके उस में अपनी घृणित वस्तु ओं की मूरतें, और घृणित वस्तुएं बना रखीं, इस कारण मैं ने उसे उनके लिये अशुठ्ठ वस्तु ठहराया हे।
- Exodus 26:1 निर्गमन 26:1फिर निवासस्थान के लिये दस परदे बनवाना; इनको बटी हुई सनीवाले और नीले, बैंजनी और लाल रंग के कपड़े का कढ़ाई के काम किए हुए करूबों के साथ बनवाना।