2 Kings · chapter 10 · verse 17
2 Kings 10:17 in Hindi
शोमरोन को पहुंच कर उसने यहोवा के उस वचन के अनुसार जो उसने एलिय्याह से कहा था, अहाब के जितने शोमरोन में बचे रहे, उन सभों को मार के विनाश किया।
Shomaron ko pahunch kar usane yahovaa ke us vachan ke anusaar jo usane eliyyaah se kahaa thaa, ahaab ke jitane shomaron mem bache rahe, un sabhom ko maar ke vinaash kiyaa.
2 Kings 10:17 in English
- King James Version (KJV)
- And when he came to Samaria, he slew all that remained unto Ahab in Samaria, till he had destroyed him, according to the saying of the LORD, which he spake to Elijah.
- World English Bible (WEB)
- When he came to Samaria, he struck all who remained to Ahab in Samaria, until he had destroyed them, according to the LORD’s word which he spoke to Elijah.
- American Standard Version (ASV)
- And when he came to Samaria, he smote all that remained unto Ahab in Samaria, till he had destroyed him, according to the word of Jehovah, which he spake to Elijah.
- Bible in Basic English (BBE)
- And when he came to Samaria, he put to death all those of Ahab's family who were still in Samaria, till there were no more of them, as the Lord had said to Elijah.
- Darby Translation (DBY)
- And he came to Samaria, and smote all that remained to Ahab in Samaria, until he had destroyed him, according to the word of Jehovah which he spoke to Elijah.
- Webster's Bible (WBS)
- And when he came to Samaria, he slew all that remained to Ahab in Samaria, till he had destroyed him, according to the saying of the LORD, which he spoke to Elijah.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And he cometh in to Samaria, and smiteth all those left to Ahab in Samaria, till his destroying him, according to the word of Jehovah that He spake unto Elisha.
Read in context
- 15जब वह वहां से चला, तब रेकाब का पुत्र यहोनादाब साम्हने से आता हुआ उसको मिला। उसका कुशल उस ने पूछ कर कहा, मेरा मन तो तेरी ओर निष्कपट है सो क्या तेरा मन भी वैसा ही है? यहोनादाब ने कहा, हां, ऐसा ही है। फिर उसने कहा, ऐसा हो, तो अपना हाथ मुझे दे। उसने अपना हाथ उसे दिया, और वह यह कह कर उसे अपने पास रथ पर चढ़ाने लगा, कि मेरे संग चल।
- 16और देख, कि मुझे यहोवा के निमित्त कैसी जलन रहती है। तब वह उसके रथ पर चढ़ा दिया गया।
- 17शोमरोन को पहुंच कर उसने यहोवा के उस वचन के अनुसार जो उसने एलिय्याह से कहा था, अहाब के जितने शोमरोन में बचे रहे, उन सभों को मार के विनाश किया।
- 18तब येहू ने सब लोगों को इकट्ठा कर के कहा, अहाब ने तो बाल की थोड़ी ही उपासना की थी, अब येहू उसकी अपासना बढ़के करेगा।
- 19इसलिये अब बाल के सब नबियों, सब उपासकों और सब याजकों को मेरे पास बुला लाओ, उन में से कोई भी न रह जाए; क्योंकि बाल के लिये मेरा एक बड़ा यज्ञ होने वाला है; जो कोई न आए वह जीवित न बचेगा। येहू ने यह काम कपट कर के बाल के सब उपासकों को नाश करने के लिये किया।
Cross references
- 2 Kings 9:8 2 राजा 9:8क्योंकि अहाब का समस्त घराना नाश हो जाएगा, और मैं अहाब के वंश के हर बक लड़के को और इस्राएल में के क्या बन्धुए, क्या स्वाधीन, हर एक को नाश कर डालूंगा।
- 2 Chronicles 22:8 2 इतिहास 22:8और जब येहू अहाब के घराने को दणड दे रहा था, तब उसको यहूदा के हाकिम और अहज्याह के भतीजे जो अहज्याह के टहलुए थे, मिले, और उस ने उनको घात किया।
- Malachi 4:1 मलाकी 4:1क्योंकि देखो, वह धधकते भट्ठे का सा दिन आता है, जब सब अभिमानी और सब दुराचारी लोग अनाज की खूंटी बन जाएंगे; और उस आनेवाले दिन में वे ऐसे भस्म हो जाएंगे कि उनका पता तक न रहेगा, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।
- 1 Kings 21:21 1 राजा 21:21मैं तुझ पर ऐसी विपत्ति डालूंगा, कि तुझे पूरी रीति से मिटा डालूंगा; और अहाब के घर के एक एक लड़के को और क्या बन्धुए, क्या स्वाधीन इस्राएल में हर एक रहनेवाले को भी नाश कर डालूंगा।
- Psalm 109:8–9 भजन संहिता 109:8–9उसके दिन थोड़े हों, और उसके पद को दूसरा ले! उसक लड़केबाले अनाथ हो जाएं और उसकी स्त्री विधवा हो जाए!
- 2 Kings 10:10–11 2 राजा 10:10–11अब जान लो कि जो वचन यहोवा ने अपने दास एलिय्याह के द्वारा कहा था, उसे उसने पूरा किया है; जो वचन यहोवा ने अहाब के घराने के विषय कहा, उस में से एक भी बात बिना पूरी हुए न रहेगी। तब अहाब के घराने के जितने लोग यिज्रैल में रह गए, उन सभों को और उसके जितने प्रधान पुरुष और मित्र और याजक थे, उन सभों को येहू ने मार डाला, यहां तक कि उसने किसी को जीवित न छोड़ा।
- 2 Kings 9:25–26 2 राजा 9:25–26तब येहू ने बिदकर नाम अपने एक सरदार से कहा, उसे उठाकर यिज्रैली नाबोत की भूमि में फेंक दे; स्मरण तो कर, कि जब मैं और तू, हम दोनो एक संग सवार होकर उसके पिता अहाब के पीछे पीछे चल रहे थे तब यहोवा ने उस से यह भरी वचन कहवाया था, कि यहोवा की यह वाणी है, कि नाबोत और उसके पुत्रों का जो खून हुआ, उसे मैं ने देखा है, और यहोवा की यह वाण्एी है, कि मैं उसी भूमि में तुझे बदला दूंगा। तो अब यहोवा के उस वचन के अनुसार इसे उठाकर उसी भूमि में फेंक दे।