2 Kings · chapter 22 · verse 18
2 Kings 22:18 in Hindi
परन्तु यहूदा का राजा जिस ने तुम्हें यहोवा से पूछने को भेजा है उस से तुम यों कहो, कि इस्राएल का परमेश्वर यहोवा कहता है।
Parantu yahoodaa kaa raajaa jis ne tumhem yahovaa se poochhane ko bhejaa hai us se tum yom kaho, ki israael kaa parameshvar yahovaa kahataa hai.
2 Kings 22:18 in English
- King James Version (KJV)
- But to the king of Judah which sent you to enquire of the LORD, thus shall ye say to him, Thus saith the LORD God of Israel, [As touching] the words which thou hast heard;
- World English Bible (WEB)
- But to the king of Judah, who sent you to inquire of the LORD, tell him, “The LORD the God of Israel says, ‘Concerning the words which you have heard,
- American Standard Version (ASV)
- But unto the king of Judah, who sent you to inquire of Jehovah, thus shall ye say to him, Thus saith Jehovah, the God of Israel: As touching the words which thou hast heard,
- Bible in Basic English (BBE)
- But to the king of Judah who sent you to get directions from the Lord, say, This is what the Lord, the God of Israel, has said: As to the words which have come to your ears,
- Darby Translation (DBY)
- But to the king of Judah, who sent you to inquire of Jehovah, thus shall ye say to him: Thus saith Jehovah the God of Israel touching the words which thou hast heard:
- Webster's Bible (WBS)
- But to the king of Judah who sent you to inquire of the LORD, thus shall ye say to him, Thus saith the LORD God of Israel, [concerning] the words which thou hast heard;
- Young's Literal Translation (YLT)
- 'And unto the king of Judah, who is sending you to seek Jehovah, thus do ye say unto him, Thus said Jehovah, God of Israel, The words that thou hast heard —
Read in context
- 16यहोवा यों कहता है, कि सुन, जिस पुस्तक को यहूदा के राजा ने पढ़ा है, उसकी सब बातों के अनुसार मैं इस स्थान और इसके निवासियों पर विपत्ति डाला चाहता हूँ।ं
- 17उन लोगों ने मुझे त्याग कर पराये देवताओं के लिये धूप जलाया और अपनी बनाई हुई सब वस्तुओं के द्वारा मुझे क्रोध दिलाया है, इस कारण मेरी जलजलाहट इस स्थान पर भड़केगी और फिर शांत न होगी।
- 18परन्तु यहूदा का राजा जिस ने तुम्हें यहोवा से पूछने को भेजा है उस से तुम यों कहो, कि इस्राएल का परमेश्वर यहोवा कहता है।
- 19इसलिये कि तू वे बातें सुनकर दीन हुआ, और मेरी वे बातें सुनकर कि इस स्थान और इसके निवासियों को देखकर लोग चकित होंगे, और शप दिया करेंगे, तू ने यहोवा के साम्हने अपना सिर नवाया, और अपने वस्त्रा फाड़कर मेरे साम्हने रोया है, इस कारण मैं ने तेरी सुनी है, यहोवा की यही वाणी है।
- 20इसलिये देख, मैं ऐसा करूंगा, कि तू अपने पुरखाओं के संग मिल जाएगा, और तू शांति से अपनी कबर को पहुंचाया जाएगा, और जो विपत्ति मैं इस स्थान पर डाला चाहता हूँ, उस में से तुझे अपनी ओखों से कुछ भी देखना न पड़ेगा। तब उन्हों ने लौटकर राजा को यही सन्देश दिया।
Cross references
- Isaiah 3:10 यशायाह 3:10धर्मियों से कहो कि उनका भला होगा, क्योंकि उसके कामों का फल उसको मिलेगा।
- Malachi 3:16–17 मलाकी 3:16–17तब यहोवा का भय माननेवालों ने आपस में बातें की, और यहोवा ध्यान धर कर उनकी सुनता था; और जो यहोवा का भय मानते और उसके नाम का सम्मान करते थे, उनके स्मरण के निमित्त उसके साम्हने एक पुस्तक लिखी जाती थी। सेनाओं का यहोवा यह कहता है, कि जो दिन मैं ने ठहराया है, उस दिन वे लोग मेरे वरन मेरे निज भाग ठहरेंगे, और मै उन से ऐसी कोमलता करूंगा जैसी कोई अपने सेवा करनेवाले पुत्रा से करे।
- 2 Chronicles 34:26–28 2 इतिहास 34:26–28परन्तु यहूदा का राजा जिस ने तुम्हें यहोवा के पूछने को भेज दिया है उस से तुम यों कहो, कि इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यों कहता है, कि इसलिये कि तू वे बातें सुनकर दीन हुआ, और परमेश्वर के साम्हने अपना सिर नवाया, और उसकी बातें सुनकर जो उसने इस स्थान और इस के निवासियों के विरूद्ध कहीं, तू ने मेरे साम्हने अपना सिर नवाया, और वस्त्रा फाड़कर मेरे साम्हने रोया है, इस कारण मैं ने तेरी सुनी है; यहोवा की यही बाणी है। सुन, मैं तुझे तेरे पुरखाओं के संग ऐसा मिलाऊंगा कि तू शांति से अपनी कब्र को पहुंचाया जायगा; और जो विपत्ति मैं इस स्थान पर, और इसके निवासियों पर डालना चाहता हूँ, उस में से तुझे अपनी आंखों से कुछ भी देखना न पड़ेगा। तब उन लोगों ने लौटकर राजा को यही सन्देश दिया।