Exodus · chapter 32 · verse 2
Exodus 32:2 in Hindi
हारून ने उन से कहा, तुम्हारी स्त्रियों और बेटे बेटियों के कानों में सोने की जो बालियां है उन्हें तोड़कर उतारो, और मेरे पास ले आओ।
Haaroon ne un se kahaa, tumhaaree striyom aur bete betiyom ke kaanom mem sone kee jo baaliyaam hai unhem todakar utaaro, aur mere paas le aao.
Exodus 32:2 in English
- King James Version (KJV)
- And Aaron said unto them, Break off the golden earrings, which [are] in the ears of your wives, of your sons, and of your daughters, and bring [them] unto me.
- World English Bible (WEB)
- Aaron said to them, “Take off the golden rings, which are in the ears of your wives, of your sons, and of your daughters, and bring them to me.”
- American Standard Version (ASV)
- And Aaron said unto them, Break off the golden rings, which are in the ears of your wives, of your sons, and of your daughters, and bring them unto me.
- Bible in Basic English (BBE)
- Then Aaron said to them, Take off the gold rings which are in the ears of your wives and your sons and your daughters, and give them to me.
- Darby Translation (DBY)
- And Aaron said to them, Break off the golden rings that are in the ears of your wives, of your sons, and of your daughters, and bring [them] to me.
- Webster's Bible (WBS)
- And Aaron said to them, Break off the golden ear-rings which [are] in the ears of your wives, of your sons, and of your daughters, and bring [them] to me.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And Aaron saith unto them, 'Break off the rings of gold which [are] in the ears of your wives, your sons, and your daughters, and bring in unto me;'
Read in context
- 1जब लोगों ने देखा कि मूसा को पर्वत से उतरने में विलम्ब हो रहा है, तब वे हारून के पास इकट्ठे होकर कहने लगे, अब हमारे लिये देवता बना, जो हमारे आगे आगे चले; क्योंकि उस पुरूष मूसा को जो हमें मि देश से निकाल ले आया है, हम नहीं जानते कि उसे क्या हुआ?
- 2हारून ने उन से कहा, तुम्हारी स्त्रियों और बेटे बेटियों के कानों में सोने की जो बालियां है उन्हें तोड़कर उतारो, और मेरे पास ले आओ।
- 3तब सब लोगों ने उनके कानों से सोने की बालियों को तोड़कर उतारा, और हारून के पास ले आए।
- 4और हारून ने उन्हें उनके हाथ से लिया, और एक बछड़ा ढालकर बनाया, और टांकी से गढ़ा; तब वे कहने लगे, कि हे इस्त्राएल तेरा परमेश्वर जो तुझे मि देश से छुड़ा लाया है वह यही है।
Cross references
- Exodus 12:35–36 निर्गमन 12:35–36और इस्राएलियों ने मूसा के कहने के अनुसार मिस्त्रियों से सोने चांदी के गहने और वस्त्रा मांग लिये। और यहोवा ने मिस्त्रियों को अपनी प्रजा के लोगों पर ऐसा दयालु किया, कि उन्हों ने जो जो मांगा वह सब उनको दिया। इस प्रकार इस्राएलियों ने मिस्त्रियों को लूट लिया।।
- Judges 8:24–27 न्यायियों 8:24–27फिर गिदोन ने उन से कहा, मैं तुम से कुछ मांगता हूं; अर्थात् तुम मुझ को अपनी अपनी लूट में की बालियां दो। (वे तो इशमाएली थे, इस कारण उनकी बालियां सोने की थीं।) उन्हों ने कहा, निश्चय हम देंगे। तब उन्हों ने कपड़ा बिछाकर उस में अपनी अपनी लूट में से निकालकर बालियां डाल दीं। जो सोने की बालियां उस ने मांग लीं उनका तौल एक हजार सात सौ शेकेल हुआ; और उनको छोड़ चन्द्रहार, झुमके, और बैंगनी रंग के वस्त्रा जो मिद्यानियों के राजा पहिने थे, और उनके ऊंटों के गलों की जंजीर। उनका गिदोन ने एक एपोद बनवाकर अपने ओप्रा नाम नगर में रखा; और सब इस्राएल वहां व्यभिचारिणी की नाईं उसके पीछे हो लिया, और वह गिदोन और उसके घराने के लिये फन्दा ठहरा।
- Ezekiel 16:17 यहेजकेल 16:17और तू ने अपने सुशोभित गहने लेकर जो मेरे दिए हुए सोने- चान्दी के थे, उन से पुरूषों की मूरतें बना ली, और उन से भी व्यभिचार करने लगी;
- Hosea 2:8 होशे 2:8वह यह नहीं जानती थी, कि अन्न, नया दाखमधु और तेल मैं ही उसे देता था, और उसके लिये वह चान्दी सोना जिसको वे बाल देवता के काम में ले आते हैं, मैं ही बढ़ाता था।
- Ezekiel 16:11–12 यहेजकेल 16:11–12तब मैं ने तेरा श्रृंगार किया, और तेरे हाथें में चूड़ियां और गले में तोड़ा पहिनाया। फिर मैं ने तेरी नाक में नत्थ और तेरे कानों में बालियां पहिनाई, और तेरे सिर पर शोभायमान मुकुट धरा।
- Exodus 35:22 निर्गमन 35:22क्या स्त्री, क्या पुरूष, जितनों के मन में ऐसी इच्छा उत्पन्न हुई भी वे सब जुगनू, नथुनी, मुंदरी, और कंगन आदि सोने के गहने ले आने लगे, इस भंाति जितने मनुष्य यहोवा के लिये सोने की भेंट के देनेवाले थे वे सब उनको ले आए।
- Genesis 24:47 उत्पत्ति 24:47तब मैं ने उस से पूछा, कि तू किस की बेटी है? और उस ने कहा, मैं तो नाहोर के जन्माए मिल्का के पुत्रा बतूएल की बेटी हूं: तब मैं ने उसकी नाक में वह नत्थ, और उसके हाथों में वे कंगन पहिना दिए।
- Genesis 24:22 उत्पत्ति 24:22जब ऊंट पी चुके, तब उस पुरूष ने आध तोले सोने का एक नत्थ निकालकर उसको दिया, और दस तोले सोने के कंगन उसके हाथों में पहिना दिए;