Ezekiel · chapter 11 · verse 10
Ezekiel 11:10 in Hindi
तुम तलवार से मरकर गिरोगे, और मैं तुम्हारा मुक मा, इस्राएल के देश के सिवाने पर चुकाऊंगा; तब तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।
Tum talavaar se marakar giroge, aur maim tumhaaraa muk maa, israael ke desh ke sivaane par chukaaoongaa; tab tum jaan loge ki maim yahovaa hoon.
Ezekiel 11:10 in English
- King James Version (KJV)
- Ye shall fall by the sword; I will judge you in the border of Israel; and ye shall know that I [am] the LORD.
- World English Bible (WEB)
- You will fall by the sword. I will judge you in the border of Israel. Then you will know that I am the LORD.
- American Standard Version (ASV)
- Ye shall fall by the sword; I will judge you in the border of Israel; and ye shall know that I am Jehovah.
- Bible in Basic English (BBE)
- You will come to your death by the sword; and I will be your judge in the land of Israel; and you will be certain that I am the Lord.
- Darby Translation (DBY)
- Ye shall fall by the sword; I will judge you in the borders of Israel; and ye shall know that I [am] Jehovah.
- Webster's Bible (WBS)
- Ye shall fall by the sword; I will judge you in the border of Israel; and ye shall know that I [am] the LORD.
- Young's Literal Translation (YLT)
- By the sword ye do fall, On the border of Israel I do judge you, And ye have known that I [am] Jehovah.
Read in context
- 8तुम तलवार से डरते हो, और मैं तुम पर तलवार चलाऊंगा, प्रभु यहोवा की यही वाणी है।
- 9मैं तुम को इस में से निकालकर परदेशियों के हाथ में कर दूंगा, और तुम को दण्ड दिलाऊंगा।
- 10तुम तलवार से मरकर गिरोगे, और मैं तुम्हारा मुक मा, इस्राएल के देश के सिवाने पर चुकाऊंगा; तब तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।
- 11यह नगर तुम्हारे लिये हंडा न बनेगा, और न तुम इस में का मांस होगे; मैं तुम्हारा मुक़ मा इस्राएल के देश के सिवाने पर चुकाऊंगा।
- 12तब तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ; तुम तो मेरी विधियों पर नहीं चले, और मेरे नियमों को तुम ने नहीं माना; परन्तु अपने चारों ओर की अन्यजातियों की रीतियों पर चले हो।
Cross references
- 2 Kings 14:25 2 राजा 14:25उस ने इस्राएल का सिवाना हमात की घाटी से ले अराबा के ताल तक ज्यों का त्यों कर दिया, जैसा कि इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने अमित्तै के पुत्रा अपने दास गथेपेरवासी योना भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा था।
- Jeremiah 52:9–10 यिर्मयाह 52:9–10सो वे राजा को पकड़कर हमात देश के रिबला में बाबुल के राजा के पास ले गए, और वहां उस ने उसके दण्ड की आज्ञा दी। बाबुल के राजा ने सिदकिरयाह के पुत्रों को उसके साम्हने घात किया, और यहूदा के सारे हाकिमों को भी रिबला में घात किया।
- Ezekiel 6:7 यहेजकेल 6:7और तुम्हारे बीच मारे हुए गिरेंगे, और तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।
- 2 Kings 25:19–21 2 राजा 25:19–21और नगर में से उस ने एक हाकिम को पकड़ा जो योद्वाओं के ऊपर था, और जो पुरूष राजा के सम्मुख रहा करते थे, उन में से पांच जन जो नगर में मिले, और सेनापति का मुन्शी जो लोगों को सेना में भरती किया करता था; और लोगों में से साठ पुरूष जो नगर में मिले। इनको जल्लादों का प्रधान नबूजरदान पकड़कर रिबला के राजा के पास ले गया। तब बाबेल के राजा ने उन्हें हमात देश के रिबला में ऐसा मारा कि वे मर गए। यों यहूदी बन्धुआ बनके अपने देश से तिकाल दिए गए।
- Jeremiah 39:6 यिर्मयाह 39:6तब बाबुल के राजा ने सिदकिरयाह के पुत्रों को उसकी आंखों के साम्हने रिबला में घात किया; और सब कुलीन यहूदियों को भी घात किया।
- Joshua 13:5 यहोशू 13:5फिर गवालियों का देश, और सूर्योदय की ओर हेर्मोन पर्वत के नीचे के बालगाद से लेकर हमात की घाटी तक सारा लबानोन,
- Ezekiel 13:21 यहेजकेल 13:21मैं तुम्हारे सिर के बुक को फाड़कर अपनी प्रजा के लोगों को नुम्हारे हाथ से छुड़ाऊंगा, और आगे को वे तुम्हारे वश में न रहेंगे कि तुम उनका अहेर कर सको; तब तुम जान लोगी कि मैं यहोवा हूँ।
- 1 Kings 8:65 1 राजा 8:65और सुलैमान ने और उसके संग समस्त इस्राएल की एक बड़ी सभा ने जो हमात की घाटी से लेकर मिस्र के नाले तक के सब देशों से इट्ठी हुई थी, दो सप्ताह तक अर्थात् चौदह दिन तक हमारे परमेश्वर यहोवा के साम्हने पर्व को माना। फिर आठवें दिन उस ने प्रजा के लोगों को विदा किया।
- Ezekiel 13:14 यहेजकेल 13:14इस रीति जिस भीत पर तुम ने कच्ची लेसाई की है, उसे मैं ढा दूंगा, वरन मिट्टी में मिलाऊंगा, और उसकी नेव खुल जाएगी; और जब वह गिरेगी, तब तुम भी उसके नीचे दबकर नाश होगे; और तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।
- Ezekiel 13:23 यहेजकेल 13:23इस कारण तुम फिर न तो झूठा दर्शन देखोगी, और न भावी कहोगी; क्योंकि मैं अपनी प्रजा को तुम्हारे हाथ से दुड़ाऊंगा। तब तुम जान लोगी कि मैं यहोवा हूँ।
- Psalm 9:16 भजन संहिता 9:16यहोवा ने अपने को प्रगट किया, उस ने न्याय किया है; दुष्ट अपने किए हुए कामों में फंस जाता है।
- Ezekiel 13:9 यहेजकेल 13:9जो भविष्यद्वक्ता झूठे दर्शन देखते और झूठमूठ भावी कहते हैं, मेरा हाथ उनके विरूद्ध होगा, और वे मेरी प्रजा की गोष्ठी में भागी न होंगे, न उनके नाम इस्राएल की नामावली में लिखे जाएंगे, और न वे इस्राएल के देश में प्रवेश करने पाएंगे; इस से तुम लोग जान लोगे कि मैं प्रभु यहोवा हूँ।