Ezekiel · chapter 24 · verse 22
Ezekiel 24:22 in Hindi
और जैसा मैं ने किया है वैसा ही तुम लोग करोगे, तुम भी अपने होंठ न ढांपोगे, न शोक के योग्य रोटी खाओगे।
Aur jaisaa maim ne kiyaa hai vaisaa hee tum log karoge, tum bhee apane honth na dhaampoge, na shok ke yogy rotee khaaoge.
Ezekiel 24:22 in English
- King James Version (KJV)
- And ye shall do as I have done: ye shall not cover [your] lips, nor eat the bread of men.
- World English Bible (WEB)
- You will do as I have done. You won’t cover your lips or eat mourner’s bread.
- American Standard Version (ASV)
- And ye shall do as I have done: ye shall not cover your lips, nor eat the bread of men.
- Bible in Basic English (BBE)
- And you will do as I have done, not covering your lips or taking the food of those in grief.
- Darby Translation (DBY)
- And ye shall do as I have done: ye shall not cover the beard, neither eat the bread of men;
- Webster's Bible (WBS)
- And ye shall do as I have done: ye shall not cover [your] lips, nor eat the bread of men.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And ye have done as I have done, On the upper lip ye are not covered, And bread of men ye do not eat.
Read in context
- 20मैं ने उनको उत्तर दिया, यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुंचा,
- 21तू इस्राएल के घराने से कह, प्रभु यहोवा यों कहता है, देखो, मैं अपने पवित्रास्थान को जिसके गढ़ होने पर तुम फूलते हो, और जो तम्हारी आंखों का चाहा हुआ है, और जिसको तुम्हारा मन चाहता है, उसे मैं अपवित्रा करने पर हूं; और अपने जिन बेटे- बेटियों को तुम वहां छोड़ आए हो, वे तलवार से मारे जाएंगे।
- 22और जैसा मैं ने किया है वैसा ही तुम लोग करोगे, तुम भी अपने होंठ न ढांपोगे, न शोक के योग्य रोटी खाओगे।
- 23तूम सिर पर पगड़ी बान्धे और पांवों में जूती पहिने रहोगे, न तुम रोओगे, न छाती पीटोगे, वरन अपने अधर्म के कामों में फंसे हुए गलते जाओगे और एक दूसरे की ओर कराहते रहोगे।
- 24इस रीति यहोजकेल तुम्हारे लिये चिन्ह ठहरेगा; जैसा उस ने किया, ठीक वैसा ही तुम भी करोगे। और जब यह हो जाए, तब तुम जान लोगे कि मैं परमेश्वर यहोवा हूँ।
Cross references
- Psalm 78:64 भजन संहिता 78:64उनके याजक तलवार से मारे गए, और उनकी विधवाएं रोने न पाई।
- Job 27:15 अय्यूब 27:15उसके जो लोग बच जाएं वे मरकर क़ब्र को पहुंचेंगे; और उसके यहां की विधवाएं न रोएंगी।
- Amos 6:9–10 आमोस 6:9–10और यदि किसी घर में दस पुरूष बचे रहें, तौभी वे मर जाएंगे। और जब किसी का चचा, जो उसका जलानेवाला हो, उसकी हडि्डयों को घर के निकालने के लिये उठाएगा, और जो घर के कोने में हो उस से कहेगा, क्या तेरे पास कोई और है? तब वह कहेगा, कोई नहीं; तब वह कहेगा, चुप रहे! हमें यहोवा का नाम नहीं लेना चाहिए।।
- Ezekiel 24:16–17 यहेजकेल 24:16–17हे मनुष्य के सन्तान, देख, मैं तेरी आंखों की प्रिय को मारकर तेरे पास से ले लेने पर हूँ; परन्तु न तू रोना- पीटना और न आंसू बहाना। लम्बी सांसें ले तो ले, परन्तु वे सुनाई न पड़ें; मरे हुओं के लिये भी विलाप न करना। सिर पर पगड़ी बान्धे और पांवों में जूती पहने रहना; और न तो अपने होंठ को ढांपना न शोक के योग्य रोटी खाना।
- Jeremiah 47:3 यिर्मयाह 47:3शत्रुओं के बलवन्त घोड़ों की टाप, रथों के वेग चलने और उनके पहियों के चलने का कोलाहल सुनकर पिता के हाथ- पांव ऐसे ढीले पड़ जाएंगे, कि वह मुंह मोड़कर अपने लड़कों को भी न देखेगा।
- Jeremiah 16:4–7 यिर्मयाह 16:4–7उनके विषय यहोवा यों कहता है, वे बुरी बुरी बीमारियों से मरेंगे। उनके लिये कोई छाती न पीटेगा, न उनको मिट्टी देगा; वे भूमि के ऊपर खाद की नाई पड़े रहेंगे। वे तलवार और महंगी से मर मिटेंगे, और उनकी लोथें आकाश के पक्षियों और मैदान के पशुओं का आहार होंगी। यहोवा ने कहा, जिस घर में रोनापीटना हो उस में न जाना, न छाती पीटने के लिये कहीं जाना और न इन लोगों के लिये शोक करना; क्योंकि यहोवा की यह वाणी है कि मैं ने अपनी शान्ति और करूणा और दया इन लोगों पर से उठा ली है। इस कारण इस देश के छोटे- बड़े सब मरेंगे, न तो इनको मिट्टी दी जाएगी, न लोग छाती पीटेंगे, न अपना शरीर चीरेंगे, और न सिर मुंड़ाएंगे। इनके लिये कोई शोक करनेवालों को रोटी न बाटेंगे कि शोक में उन्हें शान्ति दें; और न लोग पिता वा माता के मरने पर किसी को शान्ति के लिये कटोरे में दाखमधु पिलाएंगे।