Ezekiel · chapter 26 · verse 6
Ezekiel 26:6 in Hindi
और उसकी जो बेटियां मैदान में हैं, वे तलवार से मारी जाएंगी। तब वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।
Aur usakee jo betiyaam maidaan mem haim, ve talavaar se maaree jaaengee. Tab ve jaan lenge ki maim yahovaa hoon.
Ezekiel 26:6 in English
- King James Version (KJV)
- And her daughters which [are] in the field shall be slain by the sword; and they shall know that I [am] the LORD.
- World English Bible (WEB)
- Her daughters who are in the field will be slain with the sword. Then they will know that I am the LORD.’
- American Standard Version (ASV)
- And her daughters that are in the field shall be slain with the sword: and they shall know that I am Jehovah.
- Bible in Basic English (BBE)
- And her daughters in the open country will be put to the sword: and they will be certain that I am the Lord.
- Darby Translation (DBY)
- And her daughters that are in the field shall be slain by the sword; and they shall know that I [am] Jehovah.
- Webster's Bible (WBS)
- And her daughters who [are] in the field shall be slain by the sword; and they shall know that I [am] the LORD.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And her daughters who [are] in the field, by sword they are slain, And they have known that I [am] Jehovah,
Read in context
- 4और वे सोर की शहरपनाह को गिराएंगी, और उसके गुम्मटों को तोड़ डालेंगी; और मैं उस पर से उसकी मिट्टी खुरचकर उसे नंगी चट्टान कर दूंगा।
- 5वह समुद्र के बीच का जाल फैलाने ही का स्थान हो जएगा; क्योंकि परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है; और वह जाति जाति से लुट जाएगा;
- 6और उसकी जो बेटियां मैदान में हैं, वे तलवार से मारी जाएंगी। तब वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।
- 7क्योंकि परमेश्वर यहोवा यह कहता है, देख, मैं सोर के विरूद्ध राजाधिराज बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर को घेड़ों, रथों, सवारों, बड़ी भीड़, और दल समेत उत्तर दिशा से ले आऊंगा।
- 8और तेरी जो बेटियां मैदान में हों, उनको वह तलवार से मारेगा, और तेरे विरूद्ध कोट बनाएगा और दमदमा बान्धेगा; और ढाल उठाएगा।
Cross references
- Ezekiel 16:46 यहेजकेल 16:46तेरी बड़ी बहिन हाोमरोन है, जो अपनी पुत्रियों समेत तेरी बाई ओर रहती है, और तेरी छोटी बहिन, जो तेरी दहिनी ओर रहती है वह पुत्रियों समेत सदोम है।
- Ezekiel 26:8 यहेजकेल 26:8और तेरी जो बेटियां मैदान में हों, उनको वह तलवार से मारेगा, और तेरे विरूद्ध कोट बनाएगा और दमदमा बान्धेगा; और ढाल उठाएगा।
- Jeremiah 49:2 यिर्मयाह 49:2यहोवा की यह वाणी है, ऐसे दिन आनेवाले हैं, कि मैं अम्मोनियों के रब्बा नाम नगर के विरूद्व युद्व की ललकार सुनवाऊंगा, और वह उजड़कर खण्डहर हो जाएगा, और उसकी बस्तियां फूंक दी जाएंगी; तब जिन लोगों ने इस्राएलियों के देश को अपना लिया है, उनके देश को इस्राएली अपना लेंगे, यहोवा का यही वचन है।
- Ezekiel 25:7 यहेजकेल 25:7इस कारण देख, मैं ने अपना हाथ तेरे ऊपर बढ़ाया है; और तुझ को जाति जाति की लूट कर दूंगा, और देश देश के लोगों में से तुझे मिटाऊंगा; और देश देश में से नाश करूंगा। मैं तेरा सत्यानाश कर डालूंगा; तब तू जान लेगा कि मैं यहोवा हूँ।
- Ezekiel 16:48 यहेजकेल 16:48प्रभु यहोवा की यह वाणी है, मेरे जीवन की सौगन्ध, तेरी बहिन सदोम ने अपनी पुत्रियों समेत तेरे ओर तेरी पुत्रियों के समान काम नहीं किए।
- Ezekiel 25:5 यहेजकेल 25:5और मैं रब्बा नगर को ऊंटों के रहने और अम्मोनियों के देश को भेड़- बकरियों के बैठने का स्थान कर दूंगा; तब तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।
- Ezekiel 25:14 यहेजकेल 25:14और मैं अपनी प्रजा इस्राएल के द्वारा एदोम से अपना बदला लूंगा; और वे उस देश में मेरे कोप और जलजलाहट के अनुसार काम करेंगे। तब वे मेरा पलटा लेना जान लेंगे, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।
- Ezekiel 25:17 यहेजकेल 25:17और मैं जलजलाहट के साथ मुक़ मा लड़कर, उन से कड़ाई के साथ पलटा लूंगा। और जब मैं उन से बदला ले लूंगा, तब वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।
- Ezekiel 25:11 यहेजकेल 25:11और मैं मोआब को भी दण्ड दूंगा। और वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।