Ezekiel · chapter 5 · verse 11
Ezekiel 5:11 in Hindi
और तेरे सब बचे हुओं को चारों ओर तितर- बितर करूंगा। इसलिये प्रभु यहोवा की यह वाणी है, कि मेरे जीवन की सौगन्ध, इसलिये कि तू ने मेरे पवित्रास्थान को अपनी सारी घिनौनी मूरतों और सारे घिनौने कामों से अशुठ्ठ किया है, मैं तुझे घटाऊंगा, और तुझ पर दया की दृष्टि न करूंगा, और तुझ पर कुछ भी कोमलता न करूंगा।
Aur tere sab bache huom ko chaarom or titara- bitar karoongaa. Isaliye prabhu yahovaa kee yah vaanee hai, ki mere jeevan kee saugandh, isaliye ki too ne mere pavitraasthaan ko apanee saaree ghinaunee mooratom aur saare ghinaune kaamom se ashuthth kiyaa hai, maim tujhe ghataaoongaa, aur tujh par dayaa kee drushti na karoongaa, aur tujh par kuchh bhee komalataa na karoongaa.
Ezekiel 5:11 in English
- King James Version (KJV)
- Wherefore, [as] I live, saith the Lord GOD; Surely, because thou hast defiled my sanctuary with all thy detestable things, and with all thine abominations, therefore will I also diminish [thee;] neither shall mine eye spare, neither will I have any pity.
- World English Bible (WEB)
- Therefore as I live,’ says the Lord GOD, ‘surely, because you have defiled my sanctuary with all your detestable things, and with all your abominations, therefore I will also diminish you. My eye won’t spare, and I will have no pity.
- American Standard Version (ASV)
- Wherefore, as I live, saith the Lord Jehovah, surely, because thou hast defiled my sanctuary with all thy detestable things, and with all thine abominations, therefore will I also diminish [thee]; neither shall mine eye spare, and I also will have no pity.
- Bible in Basic English (BBE)
- For this cause, by my life, says the Lord, because you have made my holy place unclean with all your hated things and all your disgusting ways, you will become disgusting to me; my eye will have no mercy and I will have no pity.
- Darby Translation (DBY)
- Wherefore, [as] I live, saith the Lord Jehovah, verily because thou hast defiled my sanctuary with all thy detestable things, and with all thine abominations, therefore will I also withdraw mine eye, and it shall not spare, nor will I have any pity.
- Webster's Bible (WBS)
- Wherefore, [as] I live, saith the Lord GOD; Surely, because thou hast defiled my sanctuary with all thy detestable things, and with all thy abominations, therefore I will also diminish [thee] ; neither shall my eye spare, neither will I have any pity.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Therefore, I live — an affirmation of the Lord Jehovah: Because My sanctuary thou hast defiled, With all thy detestable things, And with all thine abominations, Mine eye pitieth not, and I also spare not. Do not even I also diminish?
Read in context
- 9और तेरे सब घिनौने कामों के कारण मैं तेरे बीच ऐसा करूंगा, जैसा न अब तक किया है, और न भविष्य में फिर करूंगा।
- 10सो तेरे बीच लड़केबाले अपने अपने बाप का, और बाप अपने अपने लड़केबालों का मांस खाएंगे; और मैं तुझ को दण्ड दूंगा,
- 11और तेरे सब बचे हुओं को चारों ओर तितर- बितर करूंगा। इसलिये प्रभु यहोवा की यह वाणी है, कि मेरे जीवन की सौगन्ध, इसलिये कि तू ने मेरे पवित्रास्थान को अपनी सारी घिनौनी मूरतों और सारे घिनौने कामों से अशुठ्ठ किया है, मैं तुझे घटाऊंगा, और तुझ पर दया की दृष्टि न करूंगा, और तुझ पर कुछ भी कोमलता न करूंगा।
- 12तेरी एक तिहाई तो मरी से मरेगी, और तेरे बीच भूख से मर मिटेगी; एक तिहाई तेरे आस पास तलवार से मारी जाएगी; और एक तिहाई को मैं चारों ओर तितर- बितर करूंगा और तलवार खींचकर उनके पीछे चलाऊंगा।
- 13इस प्रकार से मेरा कोप शान्त होगा, और अपनी जलजलाहट उन पर पूरी रीति से भड़काकर मैं शान्ति पाऊंगा; और जब मैं अपनी जलजलाहट उन पर पूरी रीति से भड़का चुकूं, तब वे जान लेंगे कि मुझ यहोवा ही ने जलन में आकर यह कहा है।
Cross references
- Ezekiel 7:20 यहेजकेल 7:20उनका देश जो शोभायमान और शिरोमणि था, उसके विषय में उन्हों ने गर्व ही गर्व करके उस में अपनी घृणित वस्तु ओं की मूरतें, और घृणित वस्तुएं बना रखीं, इस कारण मैं ने उसे उनके लिये अशुठ्ठ वस्तु ठहराया हे।
- Jeremiah 7:9–11 यिर्मयाह 7:9–11तुम जो चोरी, हत्या और व्यभिचार करते, झूठी शपथ खाते, बाल देवता के लिये धूप जलाते, और दूसरे देवताओं के पीछे जिन्हें तुम पहिले नहीं जानते थे चलते हो, तो क्या यह उचित है कि तुम इस भवन में आओ जो मेरा कहलाता है, और मेरे साम्हने खड़े होकर यह कहो कि हम इसलिये छूट गए हैं कि ये सब घृणित काम करें? क्या यह भवन जो मेरा कहलाता है, तुम्हारी दृष्टि में डाकुओं की गुफ़ा हो गया है? मैं ने स्वयं यह देखा है, यहोवा की यह वाणी है।
- Ezekiel 11:18 यहेजकेल 11:18और वे वहां पहुंचकर उस देश की सब घृणित मूरतें और सब घृणित काम भी उस में से दूर करेंगे।
- Ezekiel 7:4 यहेजकेल 7:4मेरी दयादृष्टि तुझ पर न होगी, और न मैं कोतलता करूंगा; और जब तक तेरे घिनौने पाप तुझ में बने रहेंगे तब तक मैं तेरे चालचलन का फल तुझे दूंगा। तब तू जान लेगा कि मैं यहोवा हूँ।
- 2 Chronicles 36:14 2 इतिहास 36:14वरन सब प्रधान याजकों ने और लोगों ने भी अन्य जातियों के से घिनौने काम करके बहुत बड़ा विश्वासघात किया, और यहोवा के भवन को जो उस ने यरूशलेम में पवित्रा किया था, अशुठ्ठ कर डाला।
- Ezekiel 7:9 यहेजकेल 7:9मेरी दयादृष्टि तुझ पर न होगी और न मैं तुझ पर कोपलता करूंगा। मैं तेरी चालचलन का फल तुझे भुगताऊंगा, और तेरे घिनौने पाप तुझ में बने रहेंगे। तब तुम जान लोगे कि मैं यहोवा दण्ड देनेवाला हूँ।
- Ezekiel 8:5–6 यहेजकेल 8:5–6उस ने मुझ से कहा, हे मनुष्य के सन्तान, अपनी आंखें उत्तर की ओर उठाकर देख। सो मैं ने अपनी आंखें उत्तर की ओर उठाकर देखा कि वेदी के फाटक की उत्तर की ओर उसके प्रवेशस्थान ही में वह डाह उपजानेवाली प्रतिमा है। तब उस ने मुझ से कहा, हे मनुष्य के सन्तान, क्या तू देखता है कि ये लोग क्या कर रहे हैं? इस्राएल का घराना क्या ही बड़े घृणित काम यहां करता है, ताकि मैं अपने पवित्रास्थान से दूर हो जाऊं; परन्तु तू इन से भी अधिक घृणित काम देखेगा।
- Jeremiah 16:18 यिर्मयाह 16:18क्योंकि उन्हों ने मेरे देश को अपनी घृणित वस्तुओं की लोथों से अशुठ्ठ किया, और मेरे निज भाग को अपनी अशुठ्ठता से भर दिया है।
- Ezekiel 24:14 यहेजकेल 24:14मुझ यहोवा ही ने यह कहा है; और वह हो जाएगा, मैं ऐसा ही करूंगा, मैं तुझे न छोड़ूंगा, न तुझ पर तरस खऊंगा न पछताऊंगा; तेरे चालचलन और कामों ही के अनुसार तेरा न्याय किया जाएगा, प्रभु यहोवा की यही वाणी है।
- Lamentations 2:21 विलापगीत 2:21सड़कों में लड़के और बूढ़े दोनों भूमि पर पड़े हैं; मेरी कुमारियां और जवान लोग तलवार से गिर गए हैं; तू ने कोप करने के दिन उन्हें घात किया; तू ने निठुरता के साथ उनका वध किया है।
- Ezekiel 9:5 यहेजकेल 9:5तब उस ने मेरे सुनते हुए दूसरों से कहा, नगर में उनके पीछे पीछे चलकर मारते जाओ; किसी पर दया न करना और न कोमलता से काम करना।
- Ezekiel 8:16 यहेजकेल 8:16तब वह मुझे यहोवा के भवन के भीतरी आंगन में ले गया; और वहां यहोवा के भवन के द्वार के पास ओसारे और वेदी के बीच कोई पच्चीस पुरूष अपनी पीठ यहोवा के भवन की ओर और अपने मुख पूर्व की ओर किए हुए थे; और वे पूर्व दिशा की ओर सूर्य को दण्डवत् कर रहे थे।