Hosea · chapter 6 · verse 9
Hosea 6:9 in Hindi
जैसे डाकुओं के दल किसी की घात में बैठते हैं, वैसे ही याजकों का दल शकेम के मार्ग में वध करता है, वरन उन्हों ने महापाप भी किया है।
Jaise daakuom ke dal kisee kee ghaat mem baithate haim, vaise hee yaajakom kaa dal shakem ke maarg mem vadh karataa hai, varan unhom ne mahaapaap bhee kiyaa hai.
Hosea 6:9 in English
- King James Version (KJV)
- And as troops of robbers wait for a man, [so] the company of priests murder in the way by consent: for they commit lewdness.
- World English Bible (WEB)
- As gangs of robbers wait to ambush a man, so the company of priests murder on the path toward Shechem, committing shameful crimes.
- American Standard Version (ASV)
- And as troops of robbers wait for a man, so the company of priests murder in the way toward Shechem; yea, they have committed lewdness.
- Bible in Basic English (BBE)
- And like a band of thieves waiting for a man, so are the priests watching secretly the way of those going quickly to Shechem, for they are working with an evil design.
- Darby Translation (DBY)
- And as troops of robbers lie in wait for a man, so the company of priests murder in the way of Shechem; yea, they commit lewdness.
- Webster's Bible (WBS)
- And as troops of robbers wait for a man, [so] the company of priests murder in the way by consent: for they commit lewdness.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And as bands do wait for a man, A company of priests do murder — the way to Shechem, For wickedness they have done.
Read in context
- 7परन्तु उन लोगों ने आदम की नाई वाचा को तोड़ दिया; उन्हों ने वहां मुझ से विश्वासघात किया है।
- 8गिलाद नाम गढ़ी तो अनर्थकारियों से भरी है, वह खून से भरी हुई है।
- 9जैसे डाकुओं के दल किसी की घात में बैठते हैं, वैसे ही याजकों का दल शकेम के मार्ग में वध करता है, वरन उन्हों ने महापाप भी किया है।
- 10इस्राएल के घराने में मैं ने रोएं खड़े होने का कारण देखा है; उस में एप्रैम का छिनाला और इस्राएल की अशुद्धता पाई जाती है।।
- 11और हे यहूदा, जब मैं अपनी प्रजा को बंधुआई से लौटा ले आऊंगा, उस समय के लिये तेरे निमित्त भी बदला ठहराया हुआ है।।
Cross references
- Zephaniah 3:3 सपन्याह 3:3उसके हाकिम गरजनेवाले सिंह ठहरे; उसके न्यायी सांझ को आहेर करनेवाले हुंडार हैं जो बिहान के लिये कुछ नहीं छोड़ते।
- Proverbs 1:11–19 नीतिवचन 1:11–19यदि वे कहें, हमारे संग चल कि, हम हत्या करने के लिये घात जगाएं हम निर्दोषों की ताक में रहें; हम अधोलोक की नाईं उनको जीवता, कबर में पड़े हुओं के समान समूचा निगल जाएं; हम को सब प्रकार के अनमोल पदार्थ मिलेंगे, हम अपने घरों को लूट से भर लेंगे; तू हमारा साझी हो जा, हम सभों का एक ही बटुआ हो, तो, हे मेरे पुत्रा तू उनके संग मार्ग में न चलना, वरन उनकी डगर में पांव भी न धरना; क्योंकि वे बुराई की करने को दौड़ते हैं, और हत्या करने को फुर्ती करते हैं। क्योंकि पक्षी के देखते हुए जाल फैलाना व्यर्थ होता है; और ये लोग तो अपनी ही हत्या करने के लिये घात लगाते हैं, और अपने ही प्राणों की घात की ताक में रहते हैं। सब लालचियों की चाल ऐसी ही होती है; उनका प्राण लालच ही के कारण नाश हो जाता है।।
- Hosea 7:1 होशे 7:1जब मैं इस्राएल को चंगा करता हूं तब एप्रैम का अधर्म और शोमरोन की बुराइयां प्रगट हो जाती हैं; वे छल से काम करते हैं, चोर भीतर घुसता, और डाकुओं का दल बाहर छीन लेता है।
- Hosea 5:1 होशे 5:1हे याजकों, यह बात सुनो! हे इस्राएल के घराने, ध्यान देकर सुनो! हे राजा के घराने, तुम भी कान लगाओ! क्योंकि तुम पर न्याय किया जाएगा; क्योंकि तुम मिसपा में फन्दा, और ताबोर पर लगाया हुआ जाल बन गए हो।
- Jeremiah 7:9–10 यिर्मयाह 7:9–10तुम जो चोरी, हत्या और व्यभिचार करते, झूठी शपथ खाते, बाल देवता के लिये धूप जलाते, और दूसरे देवताओं के पीछे जिन्हें तुम पहिले नहीं जानते थे चलते हो, तो क्या यह उचित है कि तुम इस भवन में आओ जो मेरा कहलाता है, और मेरे साम्हने खड़े होकर यह कहो कि हम इसलिये छूट गए हैं कि ये सब घृणित काम करें?
- Micah 3:9 मीका 3:9हे याकूब के घराने के प्रधानों, हे इस्राएल के घराने के न्यायियो, हे न्याय से धृणा करनेवालो और सब सीधी बातों की टेढ़ी- मेढ़ी करनेवालो, यह बात सुनो।
- Ezekiel 22:27 यहेजकेल 22:27उसके प्रधान हुंड़ारों की नाई अहेर पकड़ते, और अन्याय से लाभ उठाने के लिये हत्या करते हैं और प्राण घात करने को तत्पर रहते हैं।
- John 11:47 यूहन्ना 11:47इस पर महायाजकों और फरीसियों ने मुख्य सभा के लोगों को इकट्ठा करके कहा, हम करते क्या हैं? यह मनुष्य तो बहुत चिन्ह दिखाता है।
- Jeremiah 11:9 यिर्मयाह 11:9फिर यहोवा ने मुझ से कहा, यहूदियों और यरूशलेम के निवासियों में विद्रोह पाया गया है।
- Mark 14:1 मरकुस 14:1दो दिन के बाद फसह और अखमीरी रोटी का पर्व्व होनेवाला था: और महायाजक और शास्त्री इस बात की खोज में थे कि उसे क्योंकर छल से पकड़ कर मार डालें।
- Ezra 8:31 एज्रा 8:31पहिले महीने के बारहवें दिन को हम ने अहवा नदी से कूच करके यरूशलेम का मार्ग लिया, और हमारे परमेश्वर की कृपादृष्टि हम पर रही; और उस ने हम को शत्रुओं और मार्ग पर घात लगानेवालों के हाथ से बचाया।
- Job 1:15–17 अय्यूब 1:15–17कि शबा के लोग धावा करके उनको ले गए, और तलवार से तेरे सेवकों को मार डाला; और मैं ही अकेला बचकर तुझे समाचार देने को आया हूँ। वह अभी यह कह ही रहा था कि दूसरा भी आकर कहने लगा, कि परमेश्वर की आग आकाश से गिरी और उस से भेड़- बकरियां और सेवक जलकर भस्म हो गए; और मैं ही अकेला बचकर तुझे समाचार देने को आया हूँ। वह अभी यह कह ही रहा था, कि एक और भी आकर कहने लगा, कि कसदी लोग तीन गोल बान्धकर ऊंटों पर धावा करके उन्हें ले गए, और तलवार से तेरे सेवकों को मार डाला; और मैं ही अकेला बचकर तुझे समाचार देने को आया हूँ।