Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Hosea · chapter 7 of 14 · 16 verses

Hosea 7 in Hindi

होशे 7

  1. जब मैं इस्राएल को चंगा करता हूं तब एप्रैम का अधर्म और शोमरोन की बुराइयां प्रगट हो जाती हैं; वे छल से काम करते हैं, चोर भीतर घुसता, और डाकुओं का दल बाहर छीन लेता है।

    When I would have healed Israel, then the iniquity of Ephraim was discovered, and the wickedness of Samaria: for they commit falsehood; and the thief cometh in, [and] the troop of robbers spoileth without.

  2. तौभी वे नहीं सोचते कि यहोवा हमारी सारी बुराई को स्मरण रखता है। इसलिये अब वे अपने कामों के जाल में फसेंगे, क्योंकि उनके कार्य मेरी दृष्टि में बने हैं।

    And they consider not in their hearts [that] I remember all their wickedness: now their own doings have beset them about; they are before my face.

  3. वे राजा को बुराई करने से, और हाकिमों को झूठ बोलने से आनन्दित करते हैं।

    They make the king glad with their wickedness, and the princes with their lies.

  4. वे सब के सब व्यभिचारी हैं; वे उस तन्दूर के समान हैं जिसको पकानेवाला गर्म करता है, पर जब तक आटा गूंधा नहीं जाता और खमीर से फूल नहीं चुकता, तब तक वह आग को नहीं उसकाता।

    They [are] all adulterers, as an oven heated by the baker, [who] ceaseth from raising after he hath kneaded the dough, until it be leavened.

  5. हमारे राजा के जन्म दिन में हाकिम दाखमधु पीकर चूर हुए; उस ने ठट्ठा करनेवालों से अपना हाथ मिलाया।

    In the day of our king the princes have made [him] sick with bottles of wine; he stretched out his hand with scorners.

  6. जब तक वे घात लगाए रहते हैं, तब तक वे अपना मन तन्दूर की नाई तैयार किए रहते हैं; उनका पकानेवाला रात भर सोता रहता है; वह भोर को तन्दूर की धधकती लौ के समान लाल हो जाता है।

    For they have made ready their heart like an oven, whiles they lie in wait: their baker sleepeth all the night; in the morning it burneth as a flaming fire.

  7. वे सब के सब तन्दूर की नाई धधकते, और अपने न्यायियों को भस्म करते हैं। उनके सब राजा मारे गए हैं; और उन में से कोई मेरी दोहाई नहीं देता है।।

    They are all hot as an oven, and have devoured their judges; all their kings are fallen: [there is] none among them that calleth unto me.

  8. एप्रैम देश देश के लोगों से मिलाजुला रहता है; एप्रैम ऐसी चपाती ठहरा है जो उलटी न गई हो।

    Ephraim, he hath mixed himself among the people; Ephraim is a cake not turned.

  9. परदेशियों ने उसका बल तोड़ डाला, परन्तु वह इसे नहीं जानता; उसके सिर में कहीं कहीं पके बाल हैं, परन्तु वह इसे भी नहीं जानता।

    Strangers have devoured his strength, and he knoweth [it] not: yea, gray hairs are here and there upon him, yet he knoweth not.

  10. इस्राएल का गर्व उसी के विरूद्व साक्षी देता है; इन सब बातों के रहते हुए भी वे अपने परमेश्वर यहोवा की ओर नहीं फिरे, और न उसको ढूंढ़ा है।।

    And the pride of Israel testifieth to his face: and they do not return to the LORD their God, nor seek him for all this.

  11. एप्रैम एक भोली पण्डुकी के समान हो गया है जिस के कुछ बुद्धि नहीं; वे मिस्त्रियों की दोहाई देते, और अश्शूर को चले जाते हैं।

    Ephraim also is like a silly dove without heart: they call to Egypt, they go to Assyria.

  12. जब वे जाएं, तब उनके ऊपर मैं अपना जाल फैलाऊंगा; मैं उन्हें ऐसा खींच लूंगा जैसे आकाश के पक्षी खींचे जाते हैं; मैं उनको ऐसी ताड़ना दूंगा, जैसी उनकी मण्डली सुन चुकी है।

    When they shall go, I will spread my net upon them; I will bring them down as the fowls of the heaven; I will chastise them, as their congregation hath heard.

  13. उन पर हाय, क्योंकि वे मेरे पास से भटक गए! उनका सत्यानाश होए, क्योंकि उन्हों ने मुझ से बलवा किया है! मैं तो उन्हें छुडाता रहा, परन्तु वे मुझ से झूठ बोलते आए हैं।।

    Woe unto them! for they have fled from me: destruction unto them! because they have transgressed against me: though I have redeemed them, yet they have spoken lies against me.

  14. वे मन से मेरी दोहाई नहीं देते, परन्तु अपने बिछौने पर पड़े हुए हाय, हाय, करते हैं; वे अन्न और नये दाखमधु पाने के लिये भीड़ लगाते, और मुझ से बलवा करते हैं।

    And they have not cried unto me with their heart, when they howled upon their beds: they assemble themselves for corn and wine, [and] they rebel against me.

  15. मैं उनको शिक्षा देता रहा और उनकी भुजाओं को बलवन्त करता आया हूं, तौभी वे मेरे विरूद्ध बुरी कल्पना करते हैं।

    Though I have bound [and] strengthened their arms, yet do they imagine mischief against me.

  16. वे फिरते तो हैं, परन्तु परमप्रधान की ओर नहीं; वे धोखा देनेवाले धनुष के समान हैं; इसलिये उनके हाकिम अपनी क्रोधभरी बातों के कारण तलवार से मारे जाएंगे। मि देश में उनके ठट्ठों में उड़ाए जाने का यही कारण होगा।।

    They return, [but] not to the most High: they are like a deceitful bow: their princes shall fall by the sword for the rage of their tongue: this [shall be] their derision in the land of Egypt.

All chapters of Hosea · Hindi Bible · Hosea 7 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.