Isaiah · chapter 25 · verse 12
Isaiah 25:12 in Hindi
और उसकी ऊंची ऊंची औश्र दृढ़ शहरपनाहों को वह झुकाएगा और नीचा करेगा, वरन भूमि पर गिराकर मिट्टी में मिला देगा।।
Aur usakee oonchee oonchee aushr drudh shaharapanaahom ko vah jhukaaegaa aur neechaa karegaa, varan bhoomi par giraakar mittee mem milaa degaa..
Isaiah 25:12 in English
- King James Version (KJV)
- And the fortress of the high fort of thy walls shall he bring down, lay low, [and] bring to the ground, [even] to the dust.
- World English Bible (WEB)
- He has brought the high fortress of your walls down, laid low, and brought to the ground, even to the dust.
- American Standard Version (ASV)
- And the high fortress of thy walls hath he brought down, laid low, and brought to the ground, even to the dust.
- Bible in Basic English (BBE)
- And the strong tower of your walls has been broken by him, made low, and crushed even to the dust.
- Darby Translation (DBY)
- And the fortress of the high defences of thy walls will he bring down, lay low, bring to the ground, into the dust.
- Webster's Bible (WBS)
- And the fortress of the high fort of thy walls will he bring down, lay low, [and] bring to the ground, [even] to the dust.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And the fortress of the high place of thy walls He hath bowed down — He hath made low, He hath caused [it] to come to the earth, — unto dust.
Read in context
- 10क्योंकि इस पर्वत पर यहोवा का हाथ सर्वदा बना रहेगा और मोआब अपने ही स्थान में ऐसा लताड़ा जाएगा जैसा घूरे में पुआल लताड़ा जाता है।
- 11और वह उस में अपने हाथ इस प्रकार फैलाएगा, जैसे कोई तैरते हुए फैलाए; परन्तु वह उसके गर्व को तोड़ेगा; और उसकी चतुराई को निष्फल कर देगा।
- 12और उसकी ऊंची ऊंची औश्र दृढ़ शहरपनाहों को वह झुकाएगा और नीचा करेगा, वरन भूमि पर गिराकर मिट्टी में मिला देगा।।
Cross references
- Isaiah 26:5 यशायाह 26:5वह ऊंचे पदवाले को झुका देता, जो नगर ऊंचे पर बसा है उसको वह नीचे कर देता। वह उसको भूमि पर गिराकर मिट्टी में मिला देता है।
- Revelation 18:21 प्रकाशितवाक्य 18:21फिर एक बलवन्त स्वर्गदूत ने बड़ी चक्की के पाअ के समान एक पत्थर उठाया, और यह कहकर समुद्र में फेंक दिया, कि बड़ा नगर बाबुल ऐसे ही बड़े बल से गिराया जाएगा, और फिर कभी उसका पता न मिलेगा।
- Isaiah 14:23 यशायाह 14:23मैं उसको साही की मान्द और जल की झीलें कर दूंगा, और मैं उसे सत्यानाश के झाडू से झाड़ डालूंगा, सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है।।
- Isaiah 15:1 यशायाह 15:1मोआब के विषय भारी भविष्यद्वाणी। निश्चय मोआब का आर नगर एक ही रात में उजाड़ और नाश हो गया है; निश्चय मोआब का कीर नगर एक ही रात में उजाड़ और नाश हो गया है।
- Jeremiah 51:58 यिर्मयाह 51:58सेनाओं का यहोवा यों भी कहता है, बाबुल की चौड़ी शहरपनाह नेव से ढाई जाएगी, और उसके ऊंचे फाटक आग लगाकर जलाए जाएंगे। और उस में राज्य राज्य के लोगों का परिश्रम व्यर्थ ठहरेगा, और जातियों का परिश्रम आग का कौर हो जाएगा और वे थक जाएंगे।
- Jeremiah 51:64 यिर्मयाह 51:64और यह कहना, यों ही बाबुल डूब जाएगा और मैं उस पर ऐसी विपत्ति डालूंगा कि वह फिर कभी न उठेगा। यों उसका सारा परिश्रम व्यर्थ ही ठहरेगा और वे थके रहेंगे। यहां तक यिर्मयाह के वचन हैं।
- Hebrews 11:30 इब्रानियों 11:30विश्वास ही से यरीहो की शहरपनाह, जब सात दिन तक उसका चक्कर लगा चुके तो वह गिर पड़ी।
- Isaiah 13:19–22 यशायाह 13:19–22और बाबुल जो सब राज्यों का शिरोमणि है, और जिसकी शोभा पर कसदी लोग फूलते हैं, वह ऐसा हो जाएगा जैसे सदोम और अमोरा, जब परमेश्वर ने उन्हें उलट दिया था। वह फिर कभी न बसेगा और युग युग उस में कोई वास न करेगा; अरबी लोग भी उस में डेरा खड़ा न करेंगे, और न चरवाहे उस में अपने पशु बैठाएंगे। वहां जंगली जन्तु बैठेंगे, और उल्लू उनके घरों में भरे रहेंगे; वहां शुतुर्मुर्ग बसेंगे, और छगलमानस वहां नाचेंगे। उस नगर के राज- भवनों में हुंडार, और उसके सुख- विलास के मन्दिरों में गीदड़ बोला करेंगे; उसके नाश होने का समय निकट आ गया है, और उसके दिन अब बहुत नहीं रहे।।
- 2 Corinthians 10:4–5 2 कुरिन्थियों 10:4–5क्योंकि हमारी लड़ाई के हथियार शारीरिक नहीं, पर गढ़ों को ढा देने के लिये परमेश्वर के द्वारा सामर्थी हैं। सो हम कल्पनाओं को, और हर एक ऊंची बात को, जो परमेश्वर की पहिचान के विरोध में उठती है, खण्डन करते हैं; और हर एक भावना को कैद करके मसीह का आज्ञाकारी बना देते हैं।