Jeremiah · chapter 19 · verse 5
Jeremiah 19:5 in Hindi
और बाल की पूजा के ऊंचे स्थानों को बना कर अपने लड़के-बालों को बाल के लिये होम कर दिया, यद्यपि मैं ने कभी भी जिसकी आज्ञा नहीं दी, न उसकी चर्चा की और न वह कभी मेरे मन में आया।
Aur baal kee poojaa ke oonche sthaanom ko banaa kar apane ladake-baalom ko baal ke liye hom kar diyaa, yadyapi maim ne kabhee bhee jisakee aajnyaa naheem dee, na usakee charchaa kee aur na vah kabhee mere man mem aayaa.
Jeremiah 19:5 in English
- King James Version (KJV)
- They have built also the high places of Baal, to burn their sons with fire [for] burnt offerings unto Baal, which I commanded not, nor spake [it], neither came [it] into my mind:
- World English Bible (WEB)
- and have built the high places of Baal to burn their children in the fire for burnt offerings to Baal, which I didn’t command, nor speak, which didn’t even enter into my mind.
- American Standard Version (ASV)
- and have built the high places of Baal, to burn their sons in the fire for burnt-offerings unto Baal; which I commanded not, nor spake it, neither came it into my mind:
- Bible in Basic English (BBE)
- And they have put up the high places of the Baal, burning their sons in the fire; a thing which was not ordered by me, and it was never in my mind:
- Darby Translation (DBY)
- and they have built the high places of Baal, to burn their sons in the fire as burnt-offerings unto Baal, which I commanded not, nor spake it, neither came it up into my mind:
- Webster's Bible (WBS)
- They have built also the high places of Baal, to burn their sons with fire [for] burnt-offerings to Baal, which I commanded not, nor spoke [it] , neither came [it] into my mind:
- Young's Literal Translation (YLT)
- and have built the high places of Baal to burn their sons with fire, burnt-offerings to Baal, that I commanded not, nor spake of, nor did it come up on My heart.
Read in context
- 3तू यह कहना, हे यहूदा के राजाओं और यरूशलेम के सब निवासियों, यहोवा का वचन सुनो। इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यों कहता है, इस स्थान पर मैं ऐसी विपत्ति डालने पर हूँ कि जो कोई उसका समाचार सुने, उस पर सन्नाटा छा जाएगा।
- 4क्योंकि यहां के लोगों ने मुझे त्याग दिया, और इस स्थान में दूसरे देवताओं के लिये जिन को न तो वे जानते हैं, और न उनके पुरखा वा यहूदा के पुराने राजा जानते थे धूप जलाया है और इस को पराया कर दिया है; और उन्होंने इस स्थान को निर्दोषों के लोहू से भर दिया,
- 5और बाल की पूजा के ऊंचे स्थानों को बना कर अपने लड़के-बालों को बाल के लिये होम कर दिया, यद्यपि मैं ने कभी भी जिसकी आज्ञा नहीं दी, न उसकी चर्चा की और न वह कभी मेरे मन में आया।
- 6इस कारण यहोवा की यह वाणी है कि ऐसे दिन आते हैं कि यह स्थान फिर तोपेत वा हिन्नोमियों की तराई न कहलाएगा, वरन घात ही की तराई कहलाएगा।
- 7और मैं इस स्थान में यहूदा और यरूशलेम की युक्तियों को निष्फल कर दूंगा; और उन्हें उनके प्राणों के शत्रुओं के हाथ की तलवार चलवा कर गिरा दूंगा। उनकी लोथों को मैं आकाश के पक्षियों और भूमि के जीवजन्तुओं का आहार कर दूंगा।
Cross references
- Jeremiah 32:35 यिर्मयाह 32:35उन्होंने हिन्नोमियों की तराई में बाल के ऊंचे ऊंचे स्थान बना कर अपने बेटे-बेटियों को मोलक के लिये होम किया, जिसकी आज्ञा मैं ने कभी नहीं दी, और न यह बात कभी मेरे मन में आई कि ऐसा घृणित काम किया जाए और जिस से यहूदी लोग पाप में फंसे।
- Deuteronomy 12:31 व्यवस्थाविवरण 12:31तू अपने परमेश्वर यहोवा से ऐसा व्यवहार न करना; क्योंकि जितने प्रकार के कामों से यहोवा घृणा करता है और बैर- भाव रखता है, उन सभों को उन्हों ने अपने देवताओं के लिये किया है, यहां तक कि अपने बेटे बेटियों को भी वे अपने देवताओं के लिये अग्नि में डालकर जला देते हैं।।
- Leviticus 18:21 लैव्यव्यवस्था 18:21और अपने सन्तान में से किसी को मोलेक के लिये होम करके न चढ़ाना, और न अपने परमेश्वर के नाम को अपवित्र ठहराना; मैं यहोवा हूं।
- Psalm 106:37–38 भजन संहिता 106:37–38वरन उन्हों ने अपने बेटे- बेटियों को पिशाचों के लिये बलिदान किया; और अपने निर्दोष बेटे- बेटियों का लोहू बहाया जिन्हें उन्हों ने कनान की मूत्तियों पर बलि किया, इसलिये देश खून से अपवित्रा हो गया।
- Jeremiah 7:31–32 यिर्मयाह 7:31–32और उन्हों ने हिन्नोमवंशियों की तराई में तोपेत नाम ऊंचे स्थान बनाकर, अपने बेटे- बेटियों को आग में जलाया है; जिसकी आज्ञा मैं ने कभी नहीं दी और न मेरे मन में वह कभी आया। यहोवा की यह वाणी है, इसलिये ऐसे दिन आते हैं कि वह तराई फिर न तो तोपेत की और न हिन्नोमवंशियों की कहलाएगी, वरन घात की तराई कहलाएगी; और तोपेत में इतनी क़ब्रें होंगी कि और स्थान न रहेगा।
- Ezekiel 16:20–21 यहेजकेल 16:20–21फिर तू ने अपने पुत्रा- पुत्रियां लेकर जिन्हें तू ने मेरे लिये जन्म दिया, उन मूरतों को नैवेद्य करके चढ़ाई। क्या तेरा व्सभिचार ऐसी छोटी बात थीं; कि तू ने मेरे लड़केबाले उन मूरतों के आगे आग में चढ़ाकर घात किए हैं?
- 2 Kings 17:17 2 राजा 17:17और अपने बेटे- बेटियों को आग में होम करके चढाया; और भावी कहनेवालों से पूछने, और टोना करने लगे; और जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था जिस से वह क्रोधित भी होता है, उसके करने को अपनी इच्छा से बिक गए।
- Daniel 2:29 दानिय्येल 2:29हे राजा, जब तुझ को पलंग पर यह विचार हुआ कि भविष्य में क्या क्या होने वाला है, तब भेदों को खोलने वाले ने तुझ को बताया, कि क्या क्या होने वाला है।
- 2 Chronicles 28:3 2 इतिहास 28:3और हिन्नोम के बेटे की तराई में धूूप जलाया, और उन जातियों के घिनौने कामों के अनुसार जिन्हें यहोवा ने इस्राएलियों के साम्हने से देश से निकाल दिया था, अपने लड़केबालों को आग में होम कर दिया।
- Ezekiel 38:10 यहेजकेल 38:10परमेश्वर यहोवा यों कहता है, उस दिन तेरे मन में ऐसी ऐसी बातें आएंगी कि तू एक बुरी युक्ति भी निकालेगा;
- Ezekiel 20:26 यहेजकेल 20:26अर्थात् वे अपने सब पहिलौठों को आग में होम करने लगे; इस रीति मैं ने उन्हें उनहीं की भेंटों के द्वारा अशुद्ध किया जिस से उन्हें निर्वश कर डालूं; और तब वे जान लें कि मैं यहोवा हूँ।
- Numbers 22:41 गिनती 22:41बिहान को बालाक बिलाम को बालू के ऊंचे स्थानों पर चढ़ा ले गया, और वहां से उसको सब इस्त्राएली लोग दिखाई पड़े।।