Jeremiah · chapter 30 · verse 8
Jeremiah 30:8 in Hindi
और सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, कि उस दिन मैं उसका रखा हुआ जूआ तुम्हारी गर्दन पर से तोड़ दूंगा, और तुम्हारे बन्धनों को टुकड़े- टुकड़े कर डालूंगा; और परदेशी फिर उन से अपनी सेवा न कराने पाएंगे।
Aur senaaom ke yahovaa kee yah vaanee hai, ki us din maim usakaa rakhaa huaa jooaa tumhaaree gardan par se tod doongaa, aur tumhaare bandhanom ko tukade- tukade kar daaloongaa; aur paradeshee phir un se apanee sevaa na karaane paaenge.
Jeremiah 30:8 in English
- King James Version (KJV)
- For it shall come to pass in that day, saith the LORD of hosts, [that] I will break his yoke from off thy neck, and will burst thy bonds, and strangers shall no more serve themselves of him:
- World English Bible (WEB)
- It will come to pass in that day, says the LORD of Armies, that I will break his yoke from off your neck, and will burst your bonds. Strangers will no more make them their bondservants;
- American Standard Version (ASV)
- And it shall come to pass in that day, saith Jehovah of hosts, that I will break his yoke from off thy neck, and will burst thy bonds; and strangers shall no more make him their bondman;
- Bible in Basic English (BBE)
- For it will come about on that day, says the Lord of armies, that his yoke will be broken off his neck, and his bands will be burst; and men of strange lands will no longer make use of him as their servant:
- Darby Translation (DBY)
- And it shall come to pass in that day, saith Jehovah of hosts, I will break his yoke from off thy neck, and will burst thy bonds, and strangers shall no more reduce him to servitude.
- Webster's Bible (WBS)
- For it shall come to pass in that day, saith the LORD of hosts, [that] I will break his yoke from off thy neck, and will burst thy bonds, and strangers shall no more bring him into subjection:
- Young's Literal Translation (YLT)
- And it hath come to pass, in that day, An affirmation of Jehovah of Hosts, I break his yoke from off thy neck, And thy bands I draw away, And lay no more service on him do strangers.
Read in context
- 6पूछो तो भला, और देखो, क्या पुरूष को भी कहीं जनने की पीड़ा उठती है? फिर क्या कारण है कि सब पुरूष ज़च्चा की नाई अपनी अपनी कमर अपने हाथों से दबाए हुए देख पड़ते हैं? क्यों सब के मुख फीके रंग के हो गए हैं?
- 7हाय, हाय, वह दिन क्या ही भारी होगा! उसके समान और कोई दिन नहीं; वह याकूब के संकट का समय होगा; परन्तु वह उस से भी छुड़ाया जाएगा।
- 8और सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, कि उस दिन मैं उसका रखा हुआ जूआ तुम्हारी गर्दन पर से तोड़ दूंगा, और तुम्हारे बन्धनों को टुकड़े- टुकड़े कर डालूंगा; और परदेशी फिर उन से अपनी सेवा न कराने पाएंगे।
- 9परन्तु वे अपने परमेश्वर यहोवा और अपने राजा दाऊद की सेवा करेंगे जिसको मैं उन पर राज्य करने के लिये ठहराऊंगा।
- 10इसलिये हे मेरे दास याकूब, तेरे लिये यहोवा की यह वाणी है, मत डर; हे इस्राएल, विस्मित न हो; क्योंकि मैं दूर देश से तुझे और तेरे वंश को बंधुआई के देश से छुड़ा ले आऊंगा। तब याकूब लौटकर, चैन और सुख से रहेगा, और कोई उसको डराने न पाएगा।
Cross references
- Nahum 1:13 नहूम 1:13क्योंकि अब मैं उसका जूआ तेरी गर्दन पर से उतारकर तोड़ डालूंगा, और तेरा बन्धन फाड़ डालूंगा।।
- Ezekiel 34:27 यहेजकेल 34:27और मैदान के वृक्ष फलेंगे और भूमि अपनी उपज उपजाएगी, और वे अपने देश में निडर रहेंगे; जब मैं उनके जूए को तोड़ कर उन लोगों के हाथ से छुड़ाऊंगा, जो उन से सेवा कराते हैं, तब वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।
- Isaiah 9:4 यशायाह 9:4क्योंकि तू ने उसकी गर्दन पर के भारी जूए और उसके बहंगे के बांस, उस पर अंधेर करनेवाले की लाठी, इन सभों को ऐसा तोड़ दिया है जेसे मिद्यानियों के दिन में किया था।
- Jeremiah 28:10 यिर्मयाह 28:10तब हनन्याह भविष्यद्वक्ता ने उस जूए को जो यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता की गर्दन पर था, उतारकर तोड़ दिया।
- Jeremiah 27:2 यिर्मयाह 27:2यहोवा ने मुझ से यह कहा, बन्धन और जूए बनवाकर अपनी गर्दन पर रख।
- Jeremiah 28:13 यिर्मयाह 28:13जाकर हनन्याह से यह कह, यहोवा यों कहता है कि तू ने काठ का जूआ तो तोड़ दिया, परन्तु ऐसा करके तू ने उसकी सन्ती लोहे का जूआ बना लिया है।
- Jeremiah 27:7 यिर्मयाह 27:7ये सब जातियां उसके और उसके बाद उसके बेटे और पोते के आधीन उस समय तक रहेंगी जब तक उसके भी देश का दिन न आए; तब बहुत सी जातियां और बड़े बड़े राजा उस से भी अपनी सेवा करवाएंगे।
- Jeremiah 2:20 यिर्मयाह 2:20क्योंकि बहुत समय पहिले मैं ने तेरा जूआ तोड़ डाला और तेरे बन्धन खोल दिए; परन्तु तू ने कहा, मैं सेवा न करूंगी। और सब ऊंचे-ऊंचे टीलों पर और सब हरे पेड़ों के नीचे तू व्यभिचारिण का सा काम करती रही।
- Isaiah 10:27 यशायाह 10:27उस समय ऐसा होगा कि उसका बोझ तेरे कंधे पर से और उसका जूआ तेरी गर्दन पर से उठा लिया जाएगा, और अभिषेक के कारण वह जूआ तोड़ डाला जाएगा।।
- Jeremiah 25:14 यिर्मयाह 25:14क्योंकि बहुत सी जातियों के लोग और बड़े बड़े राजा भी उन से अपनी सेवा कराएंगे; और मैं उनको उनकी करनी का फल भुगताऊंगा।
- Isaiah 14:25 यशायाह 14:25कि मैं अश्शूर को अपने ही देश में तोड़ दूंगा, और अपने पहाड़ों पर उसे कुचल डालूंगा; तब उसका जूआ उनकी गर्दनों पर से और उसका बोझ उनके कंधों पर से उतर जाएगा।
- Jeremiah 28:4 यिर्मयाह 28:4और मैं यहूदा के राजा यहोयाकीम का पुत्रा यकोन्याह और सब यहूदी बंधुए जो बाबुल को गए हैं, उनको भी इस स्थान में लौटा ले आऊंगा; क्योंकि मैं ने बाबुल के राजा के जूए को तोड़ दिया है, यहोवा की यही वाणी है।