Jeremiah · chapter 48 · verse 47
Jeremiah 48:47 in Hindi
तौभी यहोवा की यह वाणी है, कि अन्त के दिनों में मैं मोआब को बंधुआई से लौटा ले आऊंगा। मोआब के दण्ड का वचन यहीं तक हुआ।
Taubhee yahovaa kee yah vaanee hai, ki ant ke dinom mem maim moaab ko bandhuaaee se lautaa le aaoongaa. Moaab ke dand kaa vachan yaheem tak huaa.
Jeremiah 48:47 in English
- King James Version (KJV)
- Yet will I bring again the captivity of Moab in the latter days, saith the LORD. Thus far [is] the judgment of Moab.
- World English Bible (WEB)
- “Yet I will reverse the captivity of Moab in the latter days,” says the LORD. Thus far is the judgment of Moab.
- American Standard Version (ASV)
- Yet will I bring back the captivity of Moab in the latter days, saith Jehovah. Thus far is the judgment of Moab.
- Bible in Basic English (BBE)
- But still, I will let the fate of Moab be changed in the last days, says the Lord.
- Darby Translation (DBY)
- But I will turn the captivity of Moab at the end of the days, saith Jehovah. Thus far is the judgement of Moab.
- Webster's Bible (WBS)
- Yet will I bring again the captivity of Moab in the latter days, saith the LORD. Thus far [is] the judgment of Moab.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And I have turned back [to] the captivity of Moab, In the latter end of the days, An affirmation of Jehovah! Hitherto [is] the judgment of Moab.
Read in context
- 45जो भागे हुए हैं वह हेशबोन में शरण लेकर खड़े हो गए हैं; परन्तु हेशबोन से आग और सीहोन के बीच से लौ निकली, जिस से मोआब देश के कोने और बलवैयों के चोण्डे भस्म हो गए हैं।
- 46हे मोआब तुझ पर हाय! कमोश की प्रजा नाश हो गई; क्योंकि तेरे स्त्री- पुरूष दोनों बंधुआई में गए हैं।
- 47तौभी यहोवा की यह वाणी है, कि अन्त के दिनों में मैं मोआब को बंधुआई से लौटा ले आऊंगा। मोआब के दण्ड का वचन यहीं तक हुआ।
Cross references
- Jeremiah 49:6 यिर्मयाह 49:6परन्तु उसके बाद मैं अम्मोनियों को बंधुआई से लौटा लाऊंगा; यहोवा की यही वाणी है।
- Jeremiah 49:39 यिर्मयाह 49:39परन्तु यहोवा की यह भी वाणी है, कि अन्त के दिनों में मैं एलाम को बंधुआई से लौटा ले आऊंगा।
- Jeremiah 30:24 यिर्मयाह 30:24जब तक यहोवा अपना काम न कर चुके और अपनी युक्तियों को पूरी न कर चुके, तब तक उसका भड़का हुआ क्रोध शान्त न होगा। अन्त के दिनों में तुम इस बात को समझ सकोगे।
- Numbers 24:14 गिनती 24:14अब सुन, मैं अपने लोगों के पास लौट कर जाता हूं; परन्तु पहिले मैं तुझे चिता देता हूं कि अन्त के दिनों में वे लोग तेरी प्रजा से क्या क्या करेंगे।
- Jeremiah 46:26 यिर्मयाह 46:26मैं उनको बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर और उसके कर्मचारियों के वश में कर दूंगा जो उनके प्राण के खोजी हैं। उसके बाद वह प्राचीनकाल की नाई फिर बसाया जाएगा, यहोवा की यह वाणी है।
- Daniel 2:28 दानिय्येल 2:28परन्तु भेदों का प्रगटकर्त्ता परमेश्वर स्वर्ग में है; और उसी ने नबूकदनेस्सर राजा को जताया है कि अन्त के दिनों में क्या क्या होने वाला है। तेरा स्वपन और जो कुछ तू ने पलंग पर पड़े हुए देखा, वह यह है:
- Hosea 3:5 होशे 3:5उसके बाद वे अपने परमेश्वर यहोवा और अपने राजा दाऊद को फिर ढूंढ़ने लगेंगे, और अन्त के दिनों में यहोवा के पास, और उसी उत्तम वस्तुओं के लिये थरथराते हुए आएंगे।।
- Job 19:25 अय्यूब 19:25मुझे तो निश्चय है, कि मेरा छुड़ानेवाला जीवित है, और वह अन्त में पृथ्वी पर खड़ा होगा।
- Isaiah 23:18 यशायाह 23:18उसके व्योपार की प्राप्ति, और उसके छिनाले की कमाई, यहोवा के लिये पवित्रा कि जाएगी; वह न भण्डार में रखी जाएगी न संचय की जाएगी, क्योंकि उसके व्योपार की प्राप्ति उन्हीं के काम में आएगी जो यहोवा के साम्हने रहा करेंगे, कि उनको भरपूर भोजन और चमकीला वस्त्रा मिले।।
- Isaiah 18:7 यशायाह 18:7उस समय जिस जाति के लोग बलिष्ट और सुन्दर हैं, और जो आदि ही से डरावने होते आए हैं, और मापने और रौंदनेवाले हैं, और जिनका देश नदियों से विभाजित किया हुआ है, उस जाति से सेनाओं के यहोवा के नाम के स्थान सिरयोन पर्वत पर सेनाओं के यहोवा के पास भेंट पहुंचाई जाएगी।।
- Jeremiah 23:20 यिर्मयाह 23:20जब तक यहोवा अपना काम और अपनी युक्तियों को पूरी न कर चुके, तब तक उसका क्रोध शान्त न होगा। अन्त के दिनों में तुम इस बात को भली भांति समझ सकोगे।
- Jeremiah 12:15 यिर्मयाह 12:15उन्हें उखाड़ने के बाद मैं फिर उन पर दया करूंगा, और उन में से हर एक को उसके निज़ भाग और भूमि में फिर से लगाऊंगा।