Joshua · chapter 13 · verse 14
Joshua 13:14 in Hindi
और लेवी के गोत्रियों को उस ने कोई भाग न दिया; क्योंकि इस्राएल के परमेश्वर यहोवा के वचन के अनुसार उसी के हव्य उनके लिये भाग ठहरे हैं।
Aur levee ke gotriyom ko us ne koee bhaag na diyaa; kyonki israael ke parameshvar yahovaa ke vachan ke anusaar usee ke havy unake liye bhaag thahare hain.
Joshua 13:14 in English
- King James Version (KJV)
- Only unto the tribe of Levi he gave none inheritance; the sacrifices of the LORD God of Israel made by fire [are] their inheritance, as he said unto them.
- World English Bible (WEB)
- Only he gave no inheritance to the tribe of Levi. The offerings of the LORD, the God of Israel, made by fire are his inheritance, as he spoke to him.
- American Standard Version (ASV)
- Only unto the tribe of Levi he gave no inheritance; the offerings of Jehovah, the God of Israel, made by fire are his inheritance, as he spake unto him.
- Bible in Basic English (BBE)
- Only to the tribe of Levi he gave no heritage; the offerings of the Lord, the God of Israel, made by fire are his heritage, as he said to him.
- Darby Translation (DBY)
- Only to the tribe of Levi he gave no inheritance: the offerings by fire of Jehovah the God of Israel are their inheritance, as he said to them.
- Webster's Bible (WBS)
- Only to the tribe of Levi he gave no inheritance; the sacrifices of the LORD God of Israel made by fire [are] their inheritance, as he said to them.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Only, to the tribe of Levi he hath not given an inheritance; fire-offerings of Jehovah, God of Israel, is its inheritance, as He hath spoken to it.
Read in context
- 12फिर आशतारोत और एद्रेई में विराजनेवाले उस ओग का सारा राज्य जो रपइशें में से अकेला बच गया था; क्योंकि इन्ही को मूसा ने मारकर उनकी प्रजा को उस देश से निकाल दिया था।
- 13परन्तु इस्राएलियों ने गशूरियों और माकियों को उनके देश से न निकाला; इसलिये गशूरी और माकी इस्राएलियों के मध्य में आज तक रहते हैं।
- 14और लेवी के गोत्रियों को उस ने कोई भाग न दिया; क्योंकि इस्राएल के परमेश्वर यहोवा के वचन के अनुसार उसी के हव्य उनके लिये भाग ठहरे हैं।
- 15मूसा ने रूबेन के गोत्रा को उनके कुलों के अनुसार दिया,
- 16अर्थात् अर्नोन नाम नाले के किनारे के अरोएर से लेकर और उसी नाले के बीच के नगर को छोड़कर मेदबा के पास का सारा चौरस देश;
Cross references
- Numbers 18:20–24 गिनती 18:20–24फिर यहोवा ने हारून से कहा, इस्त्राएलियों के देश में तेरा कोई भाग न होगा, और न उनके बीच तेरा कोई अंश होगा; उनके बीच तेरा भाग और तेरा अंश मैं ही हूं।। फिर मिलापवाले तम्बू की जो सेवा लेवी करते हैं उसके बदले मैं उनको इस्त्राएलियों का सब दशमांश उनका निज भाग कर देता हूं। और भविष्य में इस्त्राएली मिलापवाले तम्बू के समीप न आएं, ऐसा न हो कि उनके सिर पर पाप लगे, और वे मर जाएं। परन्तु लेवी मिलापवाले तम्बू की सेवा किया करें, और उनके अधर्म का भार वे ही उठाया करें; यह तुम्हारी पीढ़ीयों में सदा की विधि ठहरे; और इस्त्राएलियों के बीच उनका कोई निज भाग न होगा। क्योंकि इस्त्राएली जो दशमांश यहोवा को उठाई हुई भेंट करके देंगे, उसे मैं लेवियों को निज भाग करके देता हूं, इसीलिये मैं ने उनके विषय में कहा है, कि इस्त्राएलियों के बीच कोई भाग उनको न मिले।
- Joshua 14:3–4 यहोशू 14:3–4मूसा ने तो अढ़ाई गोत्रों के भाग यरदन पार दिए थे; परन्तु लेवियों को उसने उनके बीच कोई भाग न दिया था। यूसुफ के वंश के तो दो गोत्रा हो गए थे, अर्थात् मनश्शे और एप्रैम; और उस देश में लेवियों को कुछ भाग न दिया गया, केवल रहने के नगर, और पशु आदि धन रखने को और चराइयां उनको मिलीं।
- Deuteronomy 18:1–2 व्यवस्थाविवरण 18:1–2लेवीय याजकों का, वरन सारे लेवीय गोत्रियों का, इस्राएलियों के संग कोई भाग वा अंश न हो; उनका भोजन हव्य और यहोवा का दिया हुआ भाग हो। उनका अपने भाइयों के बीच कोई भाग न हो; क्योंकि अपने वचन के अनुसार यहोवा उनका निज भाग ठहरा है।
- Deuteronomy 12:12 व्यवस्थाविवरण 12:12और वहां तुम अपने अपने बेटे बेटियों और दास दासियों सहित अपने परमेश्वर यहोवा के साम्हने आनन्द करना, और जो लेवीय तुम्हारे फाटकों में रहे वह भी आनन्द करे, क्योंकि उसका तुम्हारे संग कोई निज भाग वा अंश न होगा।
- Deuteronomy 12:19 व्यवस्थाविवरण 12:19और सावधान रह कि जब तक तू भूमि पर जीवित रहे तब तक लेवियों को न छोड़ना।।
- Deuteronomy 10:9 व्यवस्थाविवरण 10:9इस कारण लेवियों को अपने भाईयों के साथ कोई निज अंश वा भाग नहीं मिला; यहोवा ही उनका निज भाग है, जैसे कि तेरे परमेश्वर यहोवा ने उन से कहा था।