Leviticus · chapter 3 · verse 8
Leviticus 3:8 in Hindi
और वह अपने चढ़ावे के पशु के सिर पर हाथ रखे और उसको मिलापवाले तम्बू के आगे बलि करे; और हारून के पुत्रा उसके लोहू को वेदी की चारों अलंगों पर छिड़कें।
Aur vah apane chadhaave ke pashu ke sir par haath rakhe aur usako milaapavaale tamboo ke aage bali kare; aur haaroon ke putraa usake lohoo ko vedee kee chaarom alangom par chhidaken.
Leviticus 3:8 in English
- King James Version (KJV)
- And he shall lay his hand upon the head of his offering, and kill it before the tabernacle of the congregation: and Aaron’s sons shall sprinkle the blood thereof round about upon the altar.
- World English Bible (WEB)
- and he shall lay his hand on the head of his offering, and kill it before the Tent of Meeting. Aaron’s sons shall sprinkle its blood around on the altar.
- American Standard Version (ASV)
- and he shall lay his hand upon the head of his oblation, and kill it before the tent of meeting: and Aaron’s sons shall sprinkle the blood thereof upon the altar round about.
- Bible in Basic English (BBE)
- And he is to put his hand on the head of his offering and put it to death before the Tent of meeting; and Aaron's sons are to put some of its blood on and round the altar.
- Darby Translation (DBY)
- and shall lay his hand on the head of his offering, and slaughter it before the tent of meeting; and Aaron's sons shall sprinkle the blood thereof upon the altar round about.
- Webster's Bible (WBS)
- And he shall lay his hand upon the head of his offering, and kill it before the tabernacle of the congregation: and Aaron's sons shall sprinkle the blood of it around upon the altar.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and hath laid his hand on the head of his offering, and hath slaughtered it before the tent of meeting, and sons of Aaron have sprinkled its blood on the altar round about.
Read in context
- 6और यदि यहोवा के मेलबलि के लिये उसका चढ़ावा भेड़- बकरियों में से हो, तो चाहे वह नर हो या मादा, पर जो निर्दोष हो उसी को वह चढ़ाए।
- 7यदि वह भेड़ का बच्चा चढ़ाता हो, तो उसको यहोवा के साम्हने चढ़ाए,
- 8और वह अपने चढ़ावे के पशु के सिर पर हाथ रखे और उसको मिलापवाले तम्बू के आगे बलि करे; और हारून के पुत्रा उसके लोहू को वेदी की चारों अलंगों पर छिड़कें।
- 9और मेलबलि में से चरबी को यहोवा के लिये हवन करे, अर्थात् उसकी चरबी भरी मोटी पूंछ को वह रीढ़ के पास से अलग करे, और जो चरबी उन में लिपटी रहती है,
- 10और दोनों गुर्दे, और जो चरबी उनके ऊपर कमर के पास रहती है, और गुर्दों समेत कलेजे के ऊपर की झिल्ली, इन सभों को वह अलग करे।
Cross references
- Leviticus 1:5 लैव्यव्यवस्था 1:5तब वह उस बछड़े को यहोवा के साम्हने बलि करे; और हारून के पुत्रा जो याजक हैं वे लोहू को समीप ले जाकर उस वेदी की चारों अलंगों पर छिड़के जो मिलापवाले तम्बू के द्वार पर है।
- Matthew 3:17 मत्ती 3:17और देखो, यह आकाशवाणी हुई, कि यह मेरा प्रिय पुत्रा है, जिस से मैं अत्यन्त प्रसन्न हूं।।
- Ephesians 2:18 इफिसियों 2:18क्योंकि उस ही के द्वारा हम दानों की एक आत्मा में पिता के पास पंहुच होती है।
- Hebrews 10:19–22 इब्रानियों 10:19–22सो हे भाइयो, जब कि हमें यीशु के लोहू के द्वारा उस नए और जीवते मार्ग से पवित्रा स्थान में प्रवेश करने का हियाव हो गया है। जो उस ने परदे अर्थात् अपने शरीर में से होकर, हमारे लिये अभिषेक किया है, और इसलिये कि हमारा ऐसा महान याजक है, जो परमेश्वर के घर का अधिकारी है। तो आओ; हम सच्चे मन, और पूरे विश्वास के साथ, और विवेक को दोष दूर करने के लिये हृदय पर छिड़काव लेकर, और देह को शुद्ध जल से धुलवाकर परमेश्वर के समीप जाएं।
- Leviticus 3:13 लैव्यव्यवस्था 3:13और वह अपना हाथ उसके सिर पर रखे, और उसको मिलापवाले तम्बू के आगे बलि करे; और हारून के पुत्रा उसके लोहू को वेदी की चारों अलंगों पर छिड़के।
- 1 Peter 2:24 1 पतरस 2:24वह आप ही हमारे पापों को अपनी देह पर लिए हुए क्रूस पर चढ़ गया जिस से हम पापों के लिये मर करके धार्मिकता के लिये जीवन बिताएं: उसी के मार खाने से तुम चंगे हुए।
- Leviticus 4:15 लैव्यव्यवस्था 4:15और मण्डली के वृद्ध लोग अपने अपने हाथों को यहोवा के आगे बछड़े के सिर पर रखें, और वह बछड़ा यहोवा के साम्हने बलि किया जाए।
- Isaiah 53:11–12 यशायाह 53:11–12वह अपने प्राणों का दु:ख उठाकर उसे देखेगा और तृप्त होगा; अपने ज्ञान के द्वारा मेरा धर्मी दास बहुतेरों को धर्मी ठहराएगा; और उनके अधर्म के कामों का बोझ आप उठा लेगा। इस कारण मैं उसे महान लोगों के संग भाग दूंगा, और, वह सामर्थियों के संग लूट बांट लेगा; क्योंकि उसने अपना प्राण मृत्यु के लिये उण्डेल दिया, वह अपराधियों के संग गिना गया; तौभी उस ने बहुतों के पाप का बोझ उठ लिया, और, अपराधियों के लिये बिनती करता है।।
- Ephesians 3:12 इफिसियों 3:12जिस में हम को उस पर विश्वास रखने से हियाव और भरोसे से निकट आने का अधिकार है।
- Leviticus 4:4 लैव्यव्यवस्था 4:4और वह उस बछड़े को मिलापवाले तम्बू के द्वार पर यहोवा के आगे ले जाकर उसके सिर पर हाथ रखे, और उस बछड़े को यहोवा के साम्हने बलि करे।
- Leviticus 3:2–5 लैव्यव्यवस्था 3:2–5और वह अपना हाथ अपने चढ़ावे के पशु के सिर पर रखे और उसको मिलापवाले तम्बू के द्वार पर बलि करे; और हारून के पुत्रा जो याजक है वे उसके लोहू को वेदी की चारों अलंगों पर छिड़कें। और वह मेलबलि में से यहोवा के लिये हवन करे, अर्थात् जिस चरबी से अंतड़ियां ढपी रहती हैं, और जो चरबी उन में लिपटी रहती है वह भी, और दोनों गुर्दे और उनके ऊपर की चरबी जो कमर के पास रहती है, और गुर्दों समेत कलेजे के ऊपर की झिल्ली, इन सभों को वह अलग करे। और हारून के पुत्रा इनको वेदी पर उस होमबलि के ऊपर जलाएं, जो उन लकड़ियों पर होगी जो आग के ऊपर हैं, कि यह यहोवा के लिये सुखदायक सुगन्धवाला हवन ठहरे।।
- 2 Corinthians 5:21 2 कुरिन्थियों 5:21जो पाप से अज्ञात था, उसी को उस ने हमारे लिये पाप ठहराया, कि हम उस में होकर परमेश्वर की धार्मिकता बन जाएं।।
Original words (Hebrew)
- lay · H5564סָמַךְ çâmak
- hand · H3027יָד yâd
- head · H7218רֹאשׁ rôʼsh
- offering · H7133קׇרְבָּן qorbân
- kill · H7819שָׁחַט shâchaṭ
- before · H6440פָּנִים pânîym
- tabernacle · H168אֹהֶל ʼôhel
- congregation · H4150מוֹעֵד môwʻêd
- Aaron’s · H175אַהֲרוֹן ʼAhărôwn
- sons · H1121בֵּן bên
- sprinkle · H2236זָרַק zâraq
- blood · H1818דָּם dâm
- about · H5439סָבִיב çâbîyb
- altar · H4196מִזְבֵּחַ mizbêach