Leviticus · chapter 9 · verse 17
Leviticus 9:17 in Hindi
और अन्नबलि को भी समीप ले जाकर उस में से मुट्ठी भर वेदी पर जलाया, यह भोर के होमबलि के अलावा चढ़ाया गया।
Aur annabali ko bhee sameep le jaakar us mem se mutthee bhar vedee par jalaayaa, yah bhor ke homabali ke alaavaa chadhaayaa gayaa.
Leviticus 9:17 in English
- King James Version (KJV)
- And he brought the meat offering, and took an handful thereof, and burnt [it] upon the altar, beside the burnt sacrifice of the morning.
- World English Bible (WEB)
- He presented the meal offering, and filled his hand from there, and burned it upon the altar, in addition to the burnt offering of the morning.
- American Standard Version (ASV)
- And he presented the meal-offering, and filled his hand therefrom, and burnt it upon the altar, besides the burnt-offering of the morning.
- Bible in Basic English (BBE)
- And he put the meal offering before the Lord, and taking some of it in his hand he had it burned on the altar, separately from the burned offering of the morning.
- Darby Translation (DBY)
- And he presented the oblation, and took a handful of it, and burned it on the altar, besides the burnt-offering of the morning.
- Webster's Bible (WBS)
- And he brought the meat-offering, and took a handful of it, and burnt [it] upon the altar, beside the burnt-sacrifice of the morning.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and he bringeth near the present, and filleth his palm with it, and maketh perfume on the altar, apart from the burnt-offering of the morning.
Read in context
- 15और उस ने लोगों के चढ़ावे को आगे लेकर और उस पापबलि के बकरे को जो उनके लिये था लेकर उसका बलिदान किया, और पहिले के समान उसे भी पापबलि करके चढ़ाया।
- 16और उस ने होमबलि को भी समीप ले जाकर विधि के अनुसार चढ़ाया।
- 17और अन्नबलि को भी समीप ले जाकर उस में से मुट्ठी भर वेदी पर जलाया, यह भोर के होमबलि के अलावा चढ़ाया गया।
- 18और बैल और मेढ़ा, अर्थात् जो मेलबलिपशु जनता के लिये थे वे भी बलि किये गए; और हारून के पुत्रों ने लोहू को उसके हाथ में दिया, और उस ने उसको वेदी पर चारों ओर छिड़क दिया;
- 19और उन्हों ने बैल की चरबी को, और मेढ़े में से मोटी पूंछ को, और जिस चरबी से अतड़ियां ढपी रहती हैं उसको, ओर गुर्दों सहित कलेजे पर की झिल्ली को भी उसके हाथ में दिया;
Cross references
- Leviticus 2:1–2 लैव्यव्यवस्था 2:1–2और जब कोई यहोवा के लिये अन्नबलि का चढ़ावा चढ़ाना चाहे, तो वह मैदा चढ़ाए; और उस पर तेल डालकर उसके ऊपर लोबान रखे; और वह उसको हारून के पुत्रों के पास जो याजक हैं लाए। और अन्नबलि के तेल मिले हुए मैदे में से इस तरह अपनी मुट्ठी भरकर निकाले कि सब लोबान उस में आ जाए; और याजक उन्हें स्मरण दिलानेवाले भाग के लिये वेदी पर जलाए, कि यह यहोवा के लिये सुखदायक सुगन्धित हवन ठहरे।
- Leviticus 9:1 लैव्यव्यवस्था 9:1आठवें दिन मूसा ने हारून और उसके पुत्रों को और इस्त्राएली पुरनियों को बुलवाकर हारून से कहा,
- John 6:53 यूहन्ना 6:53यीशु ने उन से कहा; मैं तुम से सच सच कहता हूं जब तक मनुष्य के पुत्रा का मांस न खाओ, और उसका लोहू न पीओ, तुम में जीवन नहीं।
- Galatians 2:20 गलातियों 2:20मैं मसीह के साथ क्रूस पर चढ़ाया गया हूं, और अब मैं जीवित न रहा, पर मसीह मुझ में जीवित है: और मैं शरीर में अब जो जीवित हूं तो केवल उस विश्वास से जीवित हूं, जो परमेश्वर के पुत्रा पर है, जिस ने मुझ से प्रेम किया, और मेरे लिये अपने आप को दे दिया।
- Exodus 29:38–42 निर्गमन 29:38–42जो तुझे वेदी पर नित्य चढ़ाना होगा वह यह है; अर्थात् प्रतिदिन एक एक वर्ष के दो भेड़ी के बच्चे। एक भेड़ के बच्चे को तो भोर के समय, और दूसरे भेड़ के बच्चे को गोधूलि के समय चढ़ाना। और एक भेड़ के बच्चे के संग हीन की चौथाई कूटके निकाले हुए तेल से सना हुआ एपा का दसवां भाग मैदा, और अर्घ के लिये ही की चौथाई दाखमधु देना। और दूसरे भेड़ के बच्चे को गोधूलि के समय चढ़ाना, और उसके साथ भोर की रीति अनुसार अन्नबलि और अर्घ दोनों देना, जिस से वह सुखदायक सुगन्ध और यहोवा के लिये हवन ठहरे। तुम्हारी पीढ़ी पीढ़ी में यहोवा के आगे मिलापवाले तम्बू के द्वार पर नित्य ऐसा ही होमबलि हुआ करे; यह वह स्थान है जिस में मैं तुम लोगों से इसलिये मिला करूंगा, कि तुझ से बातें करूं।
- Leviticus 3:5 लैव्यव्यवस्था 3:5और हारून के पुत्रा इनको वेदी पर उस होमबलि के ऊपर जलाएं, जो उन लकड़ियों पर होगी जो आग के ऊपर हैं, कि यह यहोवा के लिये सुखदायक सुगन्धवाला हवन ठहरे।।