Micah · chapter 1 · verse 7
Micah 1:7 in Hindi
उसकी सब खुदी हुई मूरतें टुकड़े टुकड़े की जाएंगी; और जो कुछ उस ने छिनाला करके कमाया है वह आग से भस्म किया जाएगा, और उसकी सब प्रतिमाओं को मैं चकनाचूर करूंगा; क्योंकि छिनाले ही की कमाई से उसने उसको संचय किया है, और वह फिर छिनाले की सी कमाई हो जाएगी।।
Usakee sab khudee huee mooratem tukade tukade kee jaaengee; aur jo kuchh us ne chhinaalaa karake kamaayaa hai vah aag se bhasm kiyaa jaaegaa, aur usakee sab pratimaaom ko maim chakanaachoor karoongaa; kyonki chhinaale hee kee kamaaee se usane usako sanchay kiyaa hai, aur vah phir chhinaale kee see kamaaee ho jaaegee..
Micah 1:7 in English
- King James Version (KJV)
- And all the graven images thereof shall be beaten to pieces, and all the hires thereof shall be burned with the fire, and all the idols thereof will I lay desolate: for she gathered [it] of the hire of an harlot, and they shall return to the hire of an harlot.
- World English Bible (WEB)
- All her idols will be beaten to pieces, all her temple gifts will be burned with fire, and I will destroy all her images; for of the hire of a prostitute has she gathered them, and to the hire of a prostitute shall they return.”
- American Standard Version (ASV)
- And all her graven images shall be beaten to pieces, and all her hires shall be burned with fire, and all her idols will I lay desolate; for of the hire of a harlot hath she gathered them, and unto the hire of a harlot shall they return.
- Bible in Basic English (BBE)
- And all her pictured images will be hammered into bits, and all the payments for her loose ways will be burned with fire, and all the images of her gods I will make waste: for with the price of a loose woman she got them together, and as the price of a loose woman will they be given back.
- Darby Translation (DBY)
- And all her graven images shall be beaten to pieces, and all her harlot-gifts shall be burned with fire, and all her idols will I make a desolation; for of the hire of a harlot hath she gathered [them], and to a harlot's hire shall they return.
- Webster's Bible (WBS)
- And all her graven images shall be beaten to pieces, and all her hires shall be burned with the fire, and all her idols will I lay desolate: for she gathered [it] from the hire of a harlot, and they shall return to the hire of a harlot.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And all her graven images are beaten down, And all her gifts are burnt with fire, And all her idols I make a desolation, For, from the hire of a harlot she gathered, and unto the hire of a harlot they return.
Read in context
- 5यह सब याकूब के अपराध, और इस्राएल के घराने के पाप के कारण से होता है। याकूब का अपराध क्या है? क्या सामरिया नहीं? और यहूदा के ऊंचे स्थान क्या हैं? क्या यरूशलेम नहीं?
- 6इस कारण मैं सामारिया को मैदान के खेत का ढेर कर दूंगा, और दाख का बगीचा बनाऊंगा; और मैं उसके पत्थरों को खड्ड में लुढ़का दूंगा, और उसकी नेव उखाड़ दूंगा।
- 7उसकी सब खुदी हुई मूरतें टुकड़े टुकड़े की जाएंगी; और जो कुछ उस ने छिनाला करके कमाया है वह आग से भस्म किया जाएगा, और उसकी सब प्रतिमाओं को मैं चकनाचूर करूंगा; क्योंकि छिनाले ही की कमाई से उसने उसको संचय किया है, और वह फिर छिनाले की सी कमाई हो जाएगी।।
- 8इस कारण मैं छाती पीटकर हाय, हाय, करूंगा; मैं लुटा हुआ सा और नंगा चला फिरा करूंगा; मैं गीदड़ों की नाई चिल्लाऊंगा, और शतुर्मुगों की नाईं रोऊंगा।
- 9क्योंकि उसका घाव असाध्य है; और विपत्ति यहूदा पर भी आ पड़ी, वरन वह मेरे जातिभाइयों पर पड़कर यरूशलेम के फाटक तक पहुंच गई है।।
Cross references
- Deuteronomy 23:18 व्यवस्थाविवरण 23:18तू वेश्यापन की कमाई वा कुत्ते की कमाई किसी मन्नत को पूरी करने के लिये अपने परमेश्वर यहोवा के घर में न लाना; क्योंकि तेरे परमेश्वर यहोवा के समीप ये दोनों की दोनों कमाई घृणित कर्म है।।
- Hosea 2:12 होशे 2:12और मैं उसकी दाखलताओं और अंजीर के वृक्षों को, जिनके विषय वह कहती है कि यह मेरे छिनाले की प्राप्ति है जिसे मेरे यारों ने मुझे दी है, उन्हें ऐसा उजाडूंगा कि वे जंगल से हो जाएंगे, और वन- पशु उन्हें चर डालेंगे।
- Revelation 18:3 प्रकाशितवाक्य 18:3क्योंकि उसके व्यभिचार के भयानक मदिरा के कारण सब जातियां गिर गई हैं, और पृथ्वी के राजाओं ने उसके साथ व्यभिचार किया है; और पृथ्वी के व्यापारी उसके सुख- विलास की बहुतायत के कारण धनवान हुए हैं।
- Hosea 10:5–6 होशे 10:5–6सामरिया के निवासी बेतावेन के बछड़े के लिये डरते रहेंगे, और उसके लोग उसके लिये विलाप करेंगे; और उसके पुजारी जो उसके कारण मगन होते थे उसके प्रताप के लिये इस कारण विलाप करेंगे क्योंकि वह उन में से उठ गया है। वह यारेब राजा की भेंट ठहरने के लिये अश्शूर देश में पहुंचाया जएगा। एप्रैम लज्जित होगा, और इस्राएल भी अपनी युक्ति से लजाएगा।।
- Hosea 8:6 होशे 8:6यह इस्राएल से हुआ है।। एक कारीगर ने उसे बनाया; वह परमेश्वर नहीं है। इस कारण शोमरोन का वह बछड़ा टुकड़े टुकड़े हो जाएगा।।
- 2 Kings 23:14–15 2 राजा 23:14–15और उस ने लाठों को तोड़ दिया और अशेरों को काट डाला, और उनके स्थान मनुष्यों की हडि्डयों से भर दिए। फिर बेतेल में जो वेदी थी, और जो ऊंचा स्थान नबात के पुत्रा यारोबाम ने बनाया था, जिस ने इस्राएल से पाप कराया था, उस वेदी और उस ऊंचे स्थान को उस ने ढा दिया, और ऊंचे स्थान को फूंककर बुकनी कर दिया और अशेरा को फूंक दिया।
- Deuteronomy 9:21 व्यवस्थाविवरण 9:21और मैं ने वह बछड़ा जिसे बनाकर तुम पापी हो गए थे लेकर, आग में डालकर फूंक दिया; और फिर उसे पीस पीसकर ऐसा चूर चूरकर डाला कि वह धूल की नाई जीर्ण हो गया; और उसकी उस राख को उस नदी में फेंक दिया जो पर्वत से निकलकर नीचे बहती थी।
- Hosea 2:5 होशे 2:5उनकी माता ने छिनाला किया है; जिसके गर्भ में वे पड़े, उस ने लज्जा के योग्य काम किया है। उस ने कहा, मेरे यार जो मुझे रोटी- पानी, ऊन, सन, तेल और मद्य देते हैं, मैं उन्हीं के पीछे चलूंगी।
- 2 Chronicles 34:6–7 2 इतिहास 34:6–7फिर मनश्शे, एप्रैम और शिमोन के बरन नप्ताली तक के नगरों के खणडहरों में, उस ने वेदियों को तोड़ डाला, और अशेरा नाम और खुदी हुई मूरतों को पीसकर बुकनी कर डाला, और इस्राएल के सारे देश की सूर्य की सब प्रतिमाओं को काटकर यरूशलेम को लौट गया।
- Leviticus 26:30 लैव्यव्यवस्था 26:30और मैं तुम्हारे पूजा के ऊंचे स्थानों को ढा दूंगा, और तुम्हारे सूर्य की प्रतिमाएं तोड़ डालूंगा, और तुम्हारी लोथों को तुम्हारी तोड़ी हुई मूरतों पर फूंक दूंगा; और मेरी आत्मा को तुम से घृणा हो जाएगी।
- Jeremiah 44:17–18 यिर्मयाह 44:17–18जो जो मन्नतें हम मान चुके हैं उन्हें हम निश्चय पूरी करेंगी, हम स्वर्ग की रानी के लिये धूप जलाएंगे और तपावन देंगे, जैसे कि हमारे पुरखा लोग और हम भी अपने राजाओं और और हाकिमों समेत यहूदा के नगरों में और यरूशलेम की सड़कों में करते थे; क्योंकि उस समय हम पेट भरके खाते और भले चंगे रहते और किसी विपत्ति में नहीं पड़ते थे। परन्तु जब से हम ने स्वर्ग की रानी के लिये धूप जलाना और तपावन देना छोड़ दिया, तब से हम को सब वस्तुओं की घटी है; और हम तलवार और महंगी के द्वारा मिट चले हैं।
- Revelation 18:9 प्रकाशितवाक्य 18:9और पृथ्वी के राजा जिन्हों ने उसके साथ व्यभिचार, और सुख- विलास किया, जब उसके जलने का धुआं देखेंगे, तो उसके लिये रोएंगे, और छाती पीटेंगे।
Original words (Hebrew)
- images · H6456פְּסִיל pᵉçîyl
- pieces · H3807כָּתַת kâthath
- hires · H868אֶתְנַן ʼethnan
- burned · H8313שָׂרַף sâraph
- fire · H784אֵשׁ ʼêsh
- idols · H6091עָצָב ʻâtsâb
- lay · H7760שׂוּם sûwm
- desolate · H8077שְׁמָמָה shᵉmâmâh
- gathered · H6908קָבַץ qâbats
- hire · H868אֶתְנַן ʼethnan
- harlot · H2181זָנָה zânâh
- return · H7725שׁוּב shûwb
- hire · H868אֶתְנַן ʼethnan
- harlot · H2181זָנָה zânâh