Nehemiah · chapter 7 · verse 70
Nehemiah 7:70 in Hindi
और पितरों के घरानों के कई एक मुख्य पुरूषों ने काम के लिये दिया। अधिपति ने तो चन्दे में हजार दर्कमोन सोना, पचास कटोरे और पांच सौ तीस याजकों के अंगरखे दिए।
Aur pitarom ke gharaanom ke kaee ek mukhy purooshom ne kaam ke liye diyaa. Adhipati ne to chande mem hajaar darkamon sonaa, pachaas katore aur paanch sau tees yaajakom ke angarakhe die.
Nehemiah 7:70 in English
- King James Version (KJV)
- And some of the chief of the fathers gave unto the work. The Tirshatha gave to the treasure a thousand drams of gold, fifty basons, five hundred and thirty priests’ garments.
- World English Bible (WEB)
- Some from among the heads of fathers’ households gave to the work. The governor gave to the treasury one thousand darics of gold, fifty basins, and five hundred thirty priests’ garments.
- American Standard Version (ASV)
- And some from among the heads of fathers’ [houses] gave unto the work. The governor gave to the treasury a thousand darics of gold, fifty basins, five hundred and thirty priests’ garments.
- Bible in Basic English (BBE)
- And some of the heads of families gave money for the work. The Tirshatha gave into the store a thousand darics of gold, fifty basins, five hundred and thirty priests' robes.
- Darby Translation (DBY)
- And some of the chief fathers gave to the work. The Tirshatha gave to the treasure a thousand darics of gold, fifty basons, five hundred and thirty priests' coats.
- Webster's Bible (WBS)
- And some of the chief of the fathers gave to the work. The Tirshatha gave to the treasure a thousand drams of gold, fifty basins, five hundred and thirty priests' garments.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And from the extremity of the heads of the fathers they have given to the work; the Tirshatha hath given to the treasure, of gold, drams a thousand, bowls fifty, priests' coats thirty and five hundred.
Read in context
- 68उनके घोड़े सात सौ छत्तीस, ख्च्चर दो सौ पैंतालीस,
- 69ऊंट चार सौ पैंतीस और गदहे छे हजार सात सौ बीस थे।
- 70और पितरों के घरानों के कई एक मुख्य पुरूषों ने काम के लिये दिया। अधिपति ने तो चन्दे में हजार दर्कमोन सोना, पचास कटोरे और पांच सौ तीस याजकों के अंगरखे दिए।
- 71और पितरों के घरानों के कई मुख्य मुख्य पुरूषों ने उस काम के चन्दे में बीस हजार दर्कमोन सोना और दो हजार दो सौ माने चान्दी दी।
- 72और शेष प्रजा ने जो दिया, वह बीस हजार दर्कमोन सोना, दो हजार माने चान्दी और सड़सठ याजकों के अंगरखे हुए।
Cross references
- Nehemiah 8:9 नहेमायाह 8:9तब नहेमायाह जो अधिपति था, और एज्रा जो याजक और शास्त्री था, और जो लेवीय लोगों को समझा रहे थे, उन्हों ने सब लोगों से कहा, आज का दिन तुम्हारे परमेश्वर यहोवा के लिये पवित्रा है; इसलिये विलाप न करो और न रोओ। क्योंकि सब लोग व्यवस्था के वचन सुनकर रोते रहे।
- Ezra 2:68–70 एज्रा 2:68–70और पितरों के घरानों के कुछ मुख्य मुख्य पुरूषों ने जब यहोवा के भसन को जो यरूशलेम में है, आए, तब परमेश्वर के भवन को उसी के स्थान पर खड़ा करने के लिये अपनी अपनी इच्छा से कुछ दिया। उन्हों ने अपनी अपनी पूंजी के अनुसार इकसठ हजार दर्कमोन सोना और पांच हजार माने चान्दी और याजकों के योग्य एक सौ अंगरखे अपनी अपनी इच्छा से उस काम के खजाने में दे दिए। तब याजक और लेवीय और लोगों में से कुछ और गवैये और द्वारपाल और नतीन लोग अपने नगर में और सब इस्राएली अपने अपने नगर में फिर बस गए।।
- 2 Chronicles 4:8 2 इतिहास 4:8फिर उस ने दस मेज बनवाकर पांच दाहिनी ओर और पाच बाई ओर मन्दिर में रखवा दीं। और उस ने सोने के एक सौ कटोरे बनवाए।
- 1 Kings 7:45 1 राजा 7:45और कटोरे बने। ये सब पात्रा जिन्हें हीराम ने यहोवा के भवन के निमित्त राजा सुलैमान के लिये बनाया, वह झलकाये हुए पीतल के बने।
- Numbers 7:2–86 गिनती 7:2–86तब इस्त्राएल के प्रधान जो अपने अपने पितरों के घरानों के मुख्य पुरूष, और गोत्रों के भी प्रधान होकर गिनती लेने के काम पर नियुक्त थे, वे यहोवा के साम्हने भेंट ले आए, और उनकी भेंट छ: छाई हुई गाड़ियां और बारह बैल थे, अर्थात् दो दो प्रधान की ओर से एक एक गाड़ी, और एक एक प्रधान की ओर से एक एक बैल; इन्हें वे निवास के साम्हने यहोवा के समीप ले गए। तब यहोवा ने मूसा से कहा, उन वस्तुओं को तू उन से ले ले, कि मिलापवाले तम्बू के बरतन में काम आएं, सो तू उन्हें लेवियों के एक एक कुल की विशेष सेवकाई के अनुसार उनको बांट दे। सो मूसा ने वे सब गाड़ियां और बैल लेकर लेवियों को दे दिये। गेर्शोनियों को उनकी सेवकाई के अनुसार उस ने दो गाड़ियां और चार बैल दिए; और मरारियों को उनकी सेवकाई के अनुसार उस ने चार गाड़ियां और आठ बैल दिए; ये सब हारून याजक के पुत्रा ईतामार के अधिकार में किए गए। और कहातियों को उस ने कुछ न दिया, क्योंकि उनके लिये पवित्रा वस्तुओं की यह सेवकाई थी कि वह उसे अपने कन्धों पर उठा लिया करें।। फिर जब वेदी का अभिषेक हुआ तब प्रधान उसके संस्कार की भेंट वेदी के आगे समीप ले जाने लगे। तब यहोवा ने मूसा से कहा, वेदी के संस्कार के लिये प्रधान लोग अपनी अपनी भेंट अपने अपने नियत दिन पर चढ़ाएं।। सो जो पुरूष पहिले दिन अपनी भेंट ले गया वह यहूदा गोत्रावाले अम्मीनादाब का पुत्रा महशोन था; उसकी भेंट यह थी, अर्थात् पवित्रास्थानवाले शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चांदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चांदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान; होमबलि के लिये एक बछड़ा, एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा; पापबलि के लिये एक बकरा; और मेलबलि के लिये दो बैल, और पांच मेढ़े, और पांच बकरे, और एक एक वर्ष के पांच बकरे, और एक एक वर्ष के पांच भेड़ी के बच्चे। अम्मीनादाब के पुत्रा महशोन की यही भेंट थी।। और दूसरे दिन इस्साकार का प्रधान सूआर का पुत्रा नतनेल भेंट ले आया; वह यह थी, अर्थात् पवित्रास्थानवाले शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चांदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चांदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान; होमबलि के लिये एक बछड़ा, एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा; पापबलि के लिये एक बकरा; और मेलबलि के लिये दो बैल, और पांच मेढ़े, और पांच बकरे, और एक एक वर्ष के पांच भेड़ी के बच्चे। सूआर के पुत्रा नतनेल की यहीं भेंट थी।। और तीसरे दिन जबूलूनियों का प्रधान हेलोन का पुत्रा एलीआब यह भेंट ले आया, अर्थात् पवित्रास्थानवाले शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चांदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चांदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान; होमबलि के लिये एक बछड़ा, एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा; पापबलि के लिये एक बकरा; और मेलबलि के लिये दो बैल, और पांच मेढ़े, और पांच बकरे, और एक एक वर्ष के पांच भेड़ी के बच्चे। हेलोन के पुत्रा एलीआब की यहीं भेंट थी।। और चौथे दिन रूबेनियों का प्रधान शदेऊर का पुत्रा एलीसूर यह भेंट ले आया, अर्थात् पवित्रास्थानवाले शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चांदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चांदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान; होमबलि के लिये एक बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा; पापबलि के लिये एक बकरा; और मेलबलि के लिये दो बैल, और पांच मेढ़े, और पांच बकरे, और एक एक वर्ष के पांच भेड़ी के बच्चे। शदेऊर के पुत्रा एलीसूर की यहीं भेंट थी।। और पांचवें दिन शिमोनियों का प्रधान सूरीश ै का पुत्रा शलूमीएल यह भेंट ले आया, अर्थात् पवित्रास्थानवाले शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चांदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चांदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान; होमबलि के लिये एक बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा; पापबलि के लिये एक बकरा; और मेलबलि के लिये दो बैल, और पांच मेढ़े, और पंाच बकरे, और एक एक वर्ष के पांच भेड़ी के बच्चे। सूरीश ै के पुत्रा शलूमीएल की यही भेंट थी।। और छठवें दिन गादियों का प्रधान दूएल का पुत्रा एल्यासाप यह भेंट ले आया, अर्थात् पवित्रास्थानवाले शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चांदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चांदी का एक कटोरा ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान; होमबलि के लिये एक बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा; पापबलि के लिये एक बकरा; और मेलबलि के लिये दो बैल, और पांच मेढ़े, और पांच बकरे, और एक एक वर्ष के पांच भेड़ी के बच्चे। दूएल के पुत्रा एल्यासाप की यहीं भेंट थी।। और सातवें दिन एप्रैमियों का प्रधान अम्मीहूद का पुत्रा एलीशामा यह भेंट ले आया, अर्थात् पवित्रास्थानवाले शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चांदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान; होमबलि के लिये एक बछड़ा, एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा; पापबलि के लिये एक बकरा; और मेलबलि के लिये दो बैल, और पांच मेढ़े, और पांच बकरे, और एक एक वर्ष के पांच भेड़ी के बच्चे। अम्मीहूद के पुत्रा एलीशामा की यहीं भेंट थी।। और आठवें दिन मनश्शेइयों का प्रधान पदासूर का पुत्रा गम्लीएल यह भेंट ले आया, अर्थात् पवित्रास्थान के शेकेल के हिसाब से एक सो तीस शेकेल चांदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चांदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान; होमबलि के लिये एक बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा; पापबलि के लिये एक बकरा; और मेलबलि के लिये दो बैल, और पांच मेढ़े, और पांच बकरे, और एक एक वर्ष के पांच भेडी के बच्चे। पदासूर के पुत्रा गम्लीएल की यहीं भेंट थी।। और नवें दिन बिन्यामीनियों का प्रधान गिदोनी का पुत्रा अबीदान यह भेंट ले आया, अर्थात् पवित्रास्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चांदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चांदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान; होमबलि के लिये एक बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा; पापबलि के लिये एक बकरा; और मेलबलि के लिये दो बैल, और पांच मेढ़े, और पांच बकरे, और एक एक वर्ष के पांच भेड़ी के बच्चे। गिदोनी के पुत्रा अबीदान की यही भेंट थी।। और दसवें दिन दानियों का प्रधान अम्मीश ै का पुत्रा अखीआज़र यह भेंट ले आया, अर्थात् पवित्रास्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चांदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चांदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान; होमबलि के लिये बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा; पापबलि के लिये एक बकरा; और मेलबलि के लिये दो बैल, और पांच मेढ़े, और पांच बकरे, और एक एक वर्ष के पांच भेड़ी के बच्चे। अम्मीश ै के पुत्रा अखीआज़र की यही भेंट थी।। और ग्यारहवें दिन आशेरियों का प्रधान ओक्रान का पुत्रा पजीएल यह भेंट ले आया। अर्थात् पवित्रास्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चांदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चांदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का धूपदान; होमबलि के लिये एक बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा; पापबलि के लिये एक बकरा; और मेलबलि के लिये दो बैल, और पांच मेढ़े, और पांच बकरे, और एक एक वर्ष के पांच भेड़ी के बच्चे। ओक्रान के पुत्रा पजीएल की यहीं भेंट थी।। और बारहवें दिन नप्तालियों का प्रधान एनान का पुत्रा अहीरा यह भेंट ले आया, अर्थात् पवित्रास्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चांदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चांदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान; होमबलि के लिये एक बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा; पापबलि के लिये एक बकरा; और मेलबलि के लिये दो बैल, और पांच मेढ़े, और पांच बकरे, और एक एक वर्ष के पांच भेड़ी के बच्चे। एनान के पुत्रा अहीरा की यही भेंट थी।। वेदी के अभिषेक के समय इस्त्राएल के प्रधानों की ओर से उसके संस्कार की भेंट यही हुई, अर्थात् चांदी के बारह परात, चांदी के बारह कटोरे, और सोने के बारह धूपदान। एक एक चांदी का परात एक सौ तीस शेकेल का, और एक एक चांदी का कटोरा सत्तर शेकेल का था; और पवित्रास्थान के शेकेल के हिसाब से ये सब चांदी के पात्रा दो हजार चार सौ शेकेल के थे। फिर धूप से भरे हुए सोने के बारह धूपदान जो पवित्रास्थान के शेकेल के हिसाब से दस दस शेकेल के थे, वे सब धूपदान एक सौ बीस शेकेल सोने के थे।
- Nehemiah 7:65 नहेमायाह 7:65और अधिपति ने उन से कहा, कि जब तक ऊरीम और तुम्मीम धारण करनेवाला कोई याजक न उठे, तब तक तुम कोई परमपवित्रा वस्तु खाने न पाओगे।
- 1 Chronicles 28:17 1 इतिहास 28:17और चोखे सोने के कांटों, कटोरों और प्यालों और सोने की कटोरियों के लिये एक एक कटोरी का सोना तौलकर, और चान्दी की कटोरियों के लिये एक एक कटोरी की चान्दी तौलकर,
- Exodus 24:6 निर्गमन 24:6और मूसा ने आधा लोहू तो लेकर कटारों में रखा, और आधा वेदी पर छिड़क दिया।
- Exodus 12:22 निर्गमन 12:22और उसका लोहू जो तसले में होगा उस में जूफा का एक गुच्छा डुबाकर उसी तसले में के लोहू से द्वार के चौखट के सिरे और दोनों अलंगों पर कुछ लगाना; और भोर तक तुम में से कोई घर से बाहर न निकले।
- Jeremiah 52:19 यिर्मयाह 52:19और तसलों, करछों, कटोरियों, हांड़ियों, दीवटों, धूपदानों, और कटोरों में से जो कुछ सोने का था, उनके सोने को, और जो कुछ चान्दी का था उनकी चान्दी को भी जल्लादों का प्रधान ले गया।
- 1 Chronicles 29:3–9 1 इतिहास 29:3–9फिर मेरा मन अपने परमेश्वर के भवन में लगा है, इस कारण जो कुछ मैं ने पवित्र भवन के लिये इकट्ठा किया है, उस सब से अधिक मैं अपना निज धन भी जो सोना चान्दी के रूप में मेरे पास है, अपने परमेश्वर के भवन के लिये दे देता हूँ। अर्थात तीन हजार किक्कार ओपीर का सोना, और सात हजार किक्कार तपाई हुई चान्दी, जिस से कोठरियों की भीतें मढ़ी जाएं। और सोने की वस्तुओं के लिये सोना, और चान्दी की वस्तुओं के लिये चान्दी, और कारीगरों से बनाने वाले सब प्रकार के काम के लिये मैं उसे देता हूँ। और कौन अपनी इच्छा से यहोवा के लिये अपने को अर्पण कर देता है? तब पितरों के घरानों के प्रधानों और इस्राएल के गोत्रों के हाकिमों और सहस्रपतियों और शतपतियों और राजा के काम के अधिकारियों ने अपनी अपनी इच्छा से, परमेश्वर के भवन के काम के लिये पांच हजार किक्कार और दस हजार दर्कनोन सोना, दस हजार किक्कार चान्दी, अठारह हजार किक्कार पीतल, और एक लाख किक्कार लोहा दे दिया। और जिनके पास मणि थे, उन्होंने उन्हें यहोवा के भवन के खजाने के लिये गेर्शोनी यहीएल के हाथ में दे दिया। तब प्रजा के लोग आनन्दित हुए, क्योंकि हाकिमों ने प्रसन्न हो कर खरे मन और अपनी अपनी इच्छा से यहोवा के लिये भेंट दी थी; और दाऊद राजा बहुत ही आनन्दित हुआ।
- 2 Chronicles 4:11 2 इतिहास 4:11और हूराम ने हण्डों, फावड़ियों, और कटोरों को बनाया। और हूराम ने राजा सुलैमान के लिये परमेश्वर के भवन में जो काम करना था उसे निपटा दिया:
Original words (Hebrew)
- of · H7117קְצָת qᵉtsâth
- chief · H7218רֹאשׁ rôʼsh
- fathers · H1אָב ʼâb
- gave · H5414נָתַן nâthan
- work · H4399מְלָאכָה mᵉlâʼkâh
- Tirshatha · H8660תִּרְשָׁתָא Tirshâthâʼ
- gave · H5414נָתַן nâthan
- treasure · H214אוֹצָר ʼôwtsâr
- thousand · H505אֶלֶף ʼeleph
- drams · H1871דַּרְכְּמוֹן darkᵉmôwn
- gold · H2091זָהָב zâhâb
- fifty · H2572חֲמִשִּׁים chămishshîym
- basons · H4219מִזְרָק mizrâq
- five · H2568חָמֵשׁ châmêsh
- hundred · H3967מֵאָה mêʼâh
- thirty · H7970שְׁלוֹשִׁים shᵉlôwshîym
- priests’ · H3548כֹּהֵן kôhên
- garments · H3801כְּתֹנֶת kᵉthôneth