Psalms · chapter 4 · verse 6
Psalm 4:6 in Hindi
बहुत से हैं जो कहते हैं, कि कौन हम को कुछ भलाई दिखाएगा? हे यहोवा तू अपने मुख का प्रकाश हम पर चमका!
Bahut se haim jo kahate haim, ki kaun ham ko kuchh bhalaaee dikhaaegaa? He yahovaa too apane mukh kaa prakaash ham par chamakaa!
Psalm 4:6 in English
- King James Version (KJV)
- [There be] many that say, Who will shew us [any] good? LORD, lift thou up the light of thy countenance upon us.
- World English Bible (WEB)
- Many say, “Who will show us any good?” LORD, let the light of your face shine on us.
- American Standard Version (ASV)
- Many there are that say, Who will show us [any] good? Jehovah, lift thou up the light of thy countenance upon us.
- Bible in Basic English (BBE)
- There are numbers who say, Who will do us any good? the light of his face has gone from us.
- Darby Translation (DBY)
- Many say, Who shall cause us to see good? Lift up upon us the light of thy countenance, O Jehovah.
- Webster's Bible (WBS)
- [There are] many that say, Who will show us [any] good? LORD, lift thou upon us the light of thy countenance.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Many are saying, 'Who doth show us good?' Lift on us the light of Thy face, O Jehovah,
Read in context
- 4कांपते रहो और पाप मत करो; अपने अपने बिछौने पर मन ही मन सोचो और चुपचाप रहो।
- 5धर्म के बलिदान चढ़ाओ, और यहोवा पर भरोसा रखो।।
- 6बहुत से हैं जो कहते हैं, कि कौन हम को कुछ भलाई दिखाएगा? हे यहोवा तू अपने मुख का प्रकाश हम पर चमका!
- 7तू ने मेरे मन में उस से कहीं अधिक आनन्द भर दिया है, जो उनको अन्न और दाखमधु की बढ़ती से होती थी।
- 8मैं शान्ति से लेट जाऊंगा और सो जाऊंगा; क्योंकि, हे यहोवा, केवल तू ही मुझ को एकान्त में निश्चिन्त रहने देता है।।
Cross references
- Psalm 80:19 भजन संहिता 80:19हे सेनाओं के परमेश्वर यहोवा, हम को ज्यों का त्यों कर दे! और अपने मुख का प्रकाश हम पर चमका, तब हमारा उठ्ठार हो जाएगा!
- Numbers 6:26 गिनती 6:26यहोवा अपना मुख तेरी ओर करे, और तुझे शांति दे।
- Psalm 119:135 भजन संहिता 119:135अपने दास पर अपने मुख का प्रकाश चमका दे, और अपनी विधियां मुझे सिखा।
- Psalm 80:7 भजन संहिता 80:7हे सेनाओं के परमेश्वर, हम को ज्यों के त्यों कर दे; और अपने मुख का प्रकाश हम पर चमका, तब हमारा उठ्ठार हो जाएगा।।
- Psalm 67:1 भजन संहिता 67:1परमेश्वर हम पर अनुग्रह करे और हम को आशीष दे; वह हम पर अपने मुख को प्रकाश चमकाए
- Psalm 89:15 भजन संहिता 89:15क्या ही धन्य है वह समाज जो आनन्द के ललकार को पहिचानता है; हे हयोवा वे लोग मेरे मुख के प्रकाश में चलते हैं,
- Psalm 49:16–20 भजन संहिता 49:16–20जब कोई धनी हो जाए और उसके घर का विभव बढ़ जाए, तब तू भय न खाना। क्योंकि वह मर कर कुछ भी साथ न ले जाएगा; न उसका विभव उसके साथ कब्र में जाएगा। चाहे वह जीते जी अपने आप को धन्य कहता रहे, (जब तू अपनी भलाई करता है, तब वे लोग तेरी प्रशंसा करते हैं) तौभी वह अपने पुरखाओं के समाज में मिलाया जाएगा, जो कभी उजियाला न देखेंगे। मनुष्य चाहे प्रतिष्ठित भी हों परन्तु यदि वे समझ नहीं रखते, तो वे पशुओं के समान हैं जो मर मिटते हैं।।
- Psalm 44:3 भजन संहिता 44:3क्योंकि वे न तो अपनी तलवार के बल से इस देश के अधिकारी हुए, और न अपने बाहुबल से; परन्तु तेरे दहिने हाथ और तेरी भुजा और तेरे प्रसन्न मुख के कारण जयवन्त हुए; क्योंकि तू उनको चाहता था।।
- James 5:1–5 याकूब 5:1–5हे धनवानों सुन तो लो; तुम अपने आने वाले क्लेशों पर चिल्ला-चिल्लाकर रोओ। तुम्हारा धन बिगड़ गया और तुम्हारे वस्त्रों को कीड़े खा गए। तुम्हारे सोने-चान्दी में काई लग गई है; और वह काई तुम पर गवाही देगी, और आग की नाईं तुम्हारा मांस खा जाएगी: तुम ने अन्तिम युग में धन बटोरा है। देखो, जिन मजदूरों ने तुम्हारे खेत काटे, उन की वह मजदूरी जो तुम ने धोखा देकर रख ली है चिल्ला रही है, और लवने वालों की दोहाई, सेनाओं के प्रभु के कानों तक पहुंच गई है। तुम पृथ्वी पर भोग-विलास में लगे रहे और बड़ा ही सुख भोगा; तुम ने इस वध के दिन के लिये अपने हृदय का पालन-पोषण करके मोटा ताजा किया।
- Psalm 80:1–3 भजन संहिता 80:1–3हे इस्त्राएल के चरवाहे, तू जो यूसुफ की अगुवाई भेड़ों की सी करता है, कान लगा! तू जो करूबों पर विराजमान है, अपना तेज दिखा! एप्रैम, बिन्यामीन, और मनश्शे के साम्हने अपना पराक्रम दिखाकर, हमारा उठ्ठार करने को आ! हे परमेश्वर, हम को ज्यों के त्यों कर दे; और अपने मुख का प्रकाश चमका, तब हमारा उठ्ठार हो जाएगा!
- Psalm 21:6 भजन संहिता 21:6क्योंकि तू ने उसको सर्वदा के लिये आशीषित किया है; तू अपने सम्मुख उसको हर्ष और आनन्द से भर देता है।
- Luke 16:19 लूका 16:19एक धनवान मनुष्य था जो बैंजनी कपड़े और मलमल पहिनता और प्रति दिन सुख-विलास और धूम-धाम के साथ रहता था।