हे परमेश्वर अपने नाम के द्वारा मेरा उद्वार कर, और अपने पराक्रम से मेरा न्याय कर।
To the chief Musician on Neginoth, Maschil, [A Psalm] of David, when the Ziphims came and said to Saul, Doth not David hide himself with us? Save me, O God, by thy name, and judge me by thy strength.
हे परमेश्वर, मेरी प्रार्थना सुन ले; मेरे मुंह के वचनों की ओर कान लगा।।
Hear my prayer, O God; give ear to the words of my mouth.
क्योंकि परदेशी मेरे विरूद्व उठे हैं, और बलात्कारी मेरे प्राण के ग्राहक हुए हैं; उन्हों ने परमेश्वर को अपने सम्मुख नहीं जाना।।
For strangers are risen up against me, and oppressors seek after my soul: they have not set God before them. Selah.
देखो, परमेश्वर मेरा सहायक है; प्रभु मेरे प्राण के सम्भालनेवालों के संग है।
Behold, God [is] mine helper: the Lord [is] with them that uphold my soul.
वह मेरे द्रोहियों की बुराई को उन्हीं पर लौटा देगा; हे परमेश्वर, अपनी सच्चाई के कारण उन्हें विनाश कर।।
He shall reward evil unto mine enemies: cut them off in thy truth.
मैं तुझे स्वेच्छाबलि चढ़ाऊंगा; हे यहोवा, मैं तेरे नाम का धन्यवाद करूंगा, क्योंकि यह उत्तम है।
I will freely sacrifice unto thee: I will praise thy name, O LORD; for [it is] good.
क्योंकि तू ने मुझे सब दुखों से छुड़ाया है, और मैं अपने शत्रुओं पर दृष्टि करके सन्तुष्ट हुआ हूं।।
For he hath delivered me out of all trouble: and mine eye hath seen [his desire] upon mine enemies.