Psalms · chapter 91 · verse 14
Psalm 91:14 in Hindi
उस ने जो मुझ से स्नेह किया है, इसलिये मैं उसको छुड़ाऊंगा; मैं उसको ऊंचे स्थान पर रखूंगा, क्योंकि उस ने मेरे नाम को जान लिया है।
Us ne jo mujh se sneh kiyaa hai, isaliye maim usako chhudaaoongaa; maim usako oonche sthaan par rakhoongaa, kyonki us ne mere naam ko jaan liyaa hai.
Psalm 91:14 in English
- King James Version (KJV)
- Because he hath set his love upon me, therefore will I deliver him: I will set him on high, because he hath known my name.
- World English Bible (WEB)
- “Because he has set his love on me, therefore I will deliver him. I will set him on high, because he has known my name.
- American Standard Version (ASV)
- Because he hath set his love upon me, therefore will I deliver him: I will set him on high, because he hath known my name.
- Bible in Basic English (BBE)
- Because he has given me his love, I will take him out of danger: I will put him in a place of honour, because he has kept my name in his heart.
- Darby Translation (DBY)
- Because he hath set his love upon me, therefore will I deliver him; I will set him on high, because he hath known my name.
- Webster's Bible (WBS)
- Because he hath set his love upon me, therefore will I deliver him: I will set him on high, because he hath known my name.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Because in Me he hath delighted, I also deliver him — I set him on high, Because he hath known My name.
Read in context
- 12वे तुझ को हाथों हाथ उठा लेंगे, ऐसा न हो कि तेरे पांवों में पत्थर से ठेस लगे।
- 13तू सिंह और नाग को कुचलेगा, तू जवान सिंह और अजगर को लताड़ेगा।
- 14उस ने जो मुझ से स्नेह किया है, इसलिये मैं उसको छुड़ाऊंगा; मैं उसको ऊंचे स्थान पर रखूंगा, क्योंकि उस ने मेरे नाम को जान लिया है।
- 15जब वह मुझ को पुकारे, तब मैं उसकी सुनूंगा; संकट में मैं उसके संग रहूंगा, मैं उसको बचाकर उसकी महिमा बढ़ाऊंगा।
- 16मैं उसको दीर्घायु से तृप्त करूंगा, और अपने किए हुए उद्धार का दर्शन दिखाऊंगा।।
Cross references
- Psalm 9:10 भजन संहिता 9:10और तेरे नाम के जाननेवाले तुझ पर भरोसा रखेंगे, क्योंकि हे यहोवा तू ने अपने खोजियों को त्याग नहीं दिया।।
- John 14:23 यूहन्ना 14:23यीशु ने उस को उत्तर दिया, यदि कोई मुझ से प्रेम रखे, तो वह मेरे वचन को मानेगा, और मेरा पिता उस से प्रेम रखेगा, और हम उसके पास आएंगे, और उसके साथ वास करेंगे।
- James 1:12 याकूब 1:12धन्य है वह मनुष्य, जो परीक्षा में स्थिर रहता है; क्योंकि वह खरा निकलकर जीवन का वह मुकुट पाएगा, जिस की प्रतिज्ञा प्रभु ने अपने प्रेम करनेवालों को दी है।
- John 16:27 यूहन्ना 16:27क्योंकि पिता तो आप ही तुम से प्रीति रखता है, इसलिये कि तुम ने मुझ से प्रीति रखी है, और यह भी प्रतीति की है, कि मैं पिता कि ओर से निकल आया।
- Romans 8:28 रोमियों 8:28और हम जानते हैं, कि जो लोग परमेश्वर से प्रेम रखते हैं, उन के लिये सब बातें मिलकर भलाई ही को उत्पन्न करती है; अर्थात् उन्हीं के लिये जो उस की इच्छा के अनुसार बुलाए हुए हैं।
- James 2:5 याकूब 2:5हे मेरे प्रिय भाइयों सुनो; क्या परमेश्वर ने इस जगत के कंगालों को नहीं चुना कि विश्वास में धर्मी, और उस राज्य के अधिकारी हों, जिस की प्रतिज्ञा उस ने उन से की है जो उस से प्रेम रखते हैं?
- Philippians 2:9–11 फिलिप्पियों 2:9–11इस कारण परमेश्वर ने उस को अति महान भी किया, और उस को वह नाम दिया जो सब नामों में श्रेष्ठ है। कि जो स्वर्ग में और पृथ्वी पर और जो पृथ्वी के नीचे है; वे सब यीशु के नाम पर घुटना टेकें। और परमेश्वर पिता की महिमा के लिये हर एक जीभ अंगीकार कर ले कि यीशु मसीह ही प्रभु है॥
- Isaiah 33:16 यशायाह 33:16वह चट्टानों के गढ़ों में शरण लिए हुए रहेगा; उसको रोटी मिलेगी और पानी की घटी कभी न होगी।।
- Galatians 4:9 गलातियों 4:9पर अब जो तुम ने परमेश्वर को पहचान लिया बरन परमेश्वर ने तुम केा पहचाना, तो उन निर्बल और निकम्मी आदि- शिक्षा की बातों की ओर क्यों फिरते हो, जिन के तुम दोबारा दास होना चाहते हो?
- Psalm 91:9 भजन संहिता 91:9हे यहोवा, तू मेरा शरणस्थान ठहरा है। तू ने जो परमप्रधान को अपना धाम मान लिया है,
- John 17:3 यूहन्ना 17:3और अनन्त जीवन यह है, कि वे तुझ अद्वैत सच्चे परमेश्वर को और यीशु मसीह को, जिसे तू ने भेजा है, जाने।
- Psalm 89:16–17 भजन संहिता 89:16–17वे तेरे नाम के हेतु दिन भर मगन रहते हैं, और तेरे धर्म के कारण महान हो जाते हैं। क्योंकि तू उनके बल की शोभा है, और अपनी प्रसन्नता से हमारे सींग को ऊंचा करेगा।