Zechariah · chapter 1 · verse 8
Zechariah 1:8 in Hindi
मैं ने रात को स्वप्न में क्या देखा कि एक पुरूष लाल घोड़े पर चढ़ा हुआ उन मेंहदियों के बीच खड़ा है जो नीचे स्थान में हैं, और उसके पीछे लाल और सुरंग और श्वेत घोड़े भी खड़े हैं।
Maim ne raat ko svapn mem kyaa dekhaa ki ek puroosh laal ghode par chadhaa huaa un menhadiyom ke beech khadaa hai jo neeche sthaan mem haim, aur usake peechhe laal aur surang aur shvet ghode bhee khade hain.
Zechariah 1:8 in English
- King James Version (KJV)
- I saw by night, and behold a man riding upon a red horse, and he stood among the myrtle trees that [were] in the bottom; and behind him [were there] red horses, speckled, and white.
- World English Bible (WEB)
- “I had a vision in the night, and behold, a man riding on a red horse, and he stood among the myrtle trees that were in a ravine; and behind him there were red, brown, and white horses.
- American Standard Version (ASV)
- I saw in the night, and, behold, a man riding upon a red horse, and he stood among the myrtle-trees that were in the bottom; and behind him there were horses, red, sorrel, and white.
- Bible in Basic English (BBE)
- I saw in the night a man on a red horse, between the mountains in the valley, and at his back were horses, red, black, white, and of mixed colours.
- Darby Translation (DBY)
- I saw by night, and behold, a man riding upon a red horse, and he stood among the myrtle-trees that were in the low valley; and behind him were red, bay, and white horses.
- Webster's Bible (WBS)
- I saw by night, and behold a man riding upon a red horse, and he stood among the myrtle-trees that [were] in the bottom; and behind him [were there] red horses, speckled, and white.
- Young's Literal Translation (YLT)
- I have seen by night, and lo, one riding on a red horse, and he is standing between the myrtles that [are] in the shade, and behind him [are] horses, red, bay, and white.
Read in context
- 6परन्तु मेरे वचन और मेरी आज्ञाएं जिन को मैं ने अपने दास नबियों को दिया था, क्या वे तुम्हारे पुरखाओं पर पूरी न हुई? तब उन्हों ने मन फिराया और कहा, सेनाओं के यहोवा ने हमारे चालचलन और कामों के अनुसार हम से जैसा व्यवहार करने को कहा था, वैसा ही उस ने हम को बदला दिया है।।
- 7दारा के दूसरे वर्ष के शबात नाम ग्यारहवें महीने के चौबीसवें दिन को जकर्याह नबी के पास जो बेरेक्याह का पुत्रा और इद्दॊ का पोता था, यहोवा का वचन यों पहुंचा:
- 8मैं ने रात को स्वप्न में क्या देखा कि एक पुरूष लाल घोड़े पर चढ़ा हुआ उन मेंहदियों के बीच खड़ा है जो नीचे स्थान में हैं, और उसके पीछे लाल और सुरंग और श्वेत घोड़े भी खड़े हैं।
- 9तब मैं ने कहा, हे मेरे प्रभु ये कौन हैं? तब जो दूत मुझ से बातें करता था, उस ने मुझ से कहा, मैं तुझे बताऊंगा कि ये कौन हैं।
- 10फिर जो पुरूष मेंहदियों के बीच खड़ा था, उस ने कहा, यह वे हैं जिन को यहोवा ने पृथ्वी पर सैर अर्थात् धूमने के लिये भेजा है।
Cross references
- Revelation 6:4 प्रकाशितवाक्य 6:4फिर एक और घोड़ा निकला, जो लाल रंग का था; उसके सवार को यह अधिकार दिया गया, कि पृथ्वी पर से मेल उठा ले, ताकि लोग एक दूसरे को वध करें; और उसे एक बड़ी तलवार दी गई।।
- Isaiah 55:13 यशायाह 55:13तब भटकटैयों की सन्ती सनौवर उगेंगे; और बिच्छु पेड़ों की सन्ती मेंहदी उगेगी; और इस से यहोवा का नाम होगा, जो सदा का चिन्ह होगा और कभी न मिटेगा।
- Isaiah 41:19 यशायाह 41:19मैं जंगल में देवदार, बबूल, मेंहदी, और जलपाई उगाऊंगा; मैं अराबा में सनौवर, तिधार वृक्ष, और सीधा सनौबर इकट्ठे लगाऊंगा;
- Revelation 2:1 प्रकाशितवाक्य 2:1इफिसुस की कलीसिया के दूत को यह लिख, कि, जो सातों तारे अपने दहिने हाथ में लिए हुए है, और सोने की सातों दीवटों के बीच में फिरता है, वह यह कहता है कि
- Zechariah 13:7 जकर्याह 13:7सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, हे तलवार, मेरे ठहराए हुए चरवाहे के विरूद्ध अर्थात् जो पुरूष मेरा स्वजाति है, उसके विरूद्ध चल। तू उस चरवाहे को काट, तब भेड़- बकरियां तितर- बितर हो जाएंगी; और बच्चों पर मैं अपने हाथ बढ़ाऊंगा।
- Zechariah 6:2–7 जकर्याह 6:2–7पहिले रथ में लाल घोड़े और दूरे रथ में काले, तीसरे रथ में श्वेत और चौथे रथ में चितकबरे और बादामी घोड़े हैं। तब मैं ने उस दूत से जो मुझ से बातें करता था, पूछा, हे मेरे प्रभु, ये क्या हैं? दूत ने मुझ से कहा, ये आकाश के चारों वायु हैं जो सारी पृथ्वी के प्रभु के पास उपस्थित रहते हैं, परन्तु अब निकल आए हैं। जिस रथ में काले घोड़े हैं, वह उत्तर देश की ओर जाता है, और श्वेत घोडे उनके पीछे पीछे चले जाते हैं, और चितकबरे घोड़े दक्खिन देश की ओर जाते हैं। और बादामी घोड़ों ने निकलकर चाहा कि जाकर पृथ्वी पर फेरा करें। सो दूत ने कहा, जाकर पृथ्वी पर फेरा करो। तब वे पृथ्वी पर फेरा करने लगे।
- Job 4:13 अय्यूब 4:13रात के स्वप्नों की चिन्ताओं के बीच जब मनुष्य गहरी निद्रा में रहते हैं,
- 1 Kings 3:5 1 राजा 3:5गिबोन में यहोवा ने रात को स्वप्न के द्वारा सुलैमान को दर्शन देकर कहा, जो कुछ तू चाहे कि मैं तुझे दूं, वह मांग।
- Revelation 19:19–21 प्रकाशितवाक्य 19:19–21फिर मैं ने उस पशु और पृथ्वी के राजाओं और उन की सेनाओं को उस घोड़े के सवार, और उस की सेना से लड़ने के लिये इकट्ठे देखा। और वह पशु और उसके साथ वह झूठा भविष्यद्वक्ता पकड़ा गया, जिस ने उसके साम्हने ऐसे चिन्ह दिखाए थे, जिन के द्वारा उस ने उन को भरमाया, जिन्हो ने उस पशु की छाप ली थी, और जो उस की मूरत की पूजा करते थे, ये दोनों जीते जी उस आग की झील में जो गन्धक से जलती है, डाले गए। और शेष लोग उस घोड़े के सवार की तलवार से जो उसके मुंह से निकलती थी, मार डाले गए; और सब पक्षी उन के मांस से तृप्त हो गए।।
- Joshua 5:13 यहोशू 5:13जब यहोशू यरीहो के पास था तब उस ने अपनी आंखें उठाई, और क्या देखा, कि हाथ में नंगी तलवार लिये हुए एक पुरूष साम्हने खड़ा है; और यहोशू ने उसके पास जाकर पूछा, क्या तू हमारी ओर का है, वा हमारे बैरियों की ओर का?
- Isaiah 57:15 यशायाह 57:15क्योंकि जो महान और उत्तम और सदैव स्थिर रहता, और जिसका नाम पवित्रा है, वह यों कहता है, मैं ऊंचे पर और पवित्रा स्थान में निवास करता हूं, और उसके संग भी रहता हूं, जो खेदित और नम्र हैं, कि, नम्र लोगों के हृदय और खेदित लोगों के मन को हर्षित करूं।
- Daniel 7:13 दानिय्येल 7:13मैं ने रात में स्वप्न में देखा, और देखो, मनुष्य के सन्तान सा कोई आकाश के बादलों समेत आ रहा था, और वह उस अति प्राचीन के पास पहुंचा, और उसको वे उसके समीप लाए।
Original words (Hebrew)
- saw · H7200רָאָה râʼâh
- night · H3915לַיִל layil
- man · H376אִישׁ ʼîysh
- riding · H7392רָכַב râkab
- red · H122אָדֹם ʼâdôm
- horse · H5483סוּס çûwç
- stood · H5975עָמַד ʻâmad
- trees · H1918הֲדַס hădaç
- bottom · H4699מְצֻלָּה mᵉtsullâh
- behind · H310אַחַר ʼachar
- red · H122אָדֹם ʼâdôm
- horses · H5483סוּס çûwç
- speckled · H8320שָׂרֻק sâruq
- white · H3836לָבָן lâbân