1 Kings · chapter 14 · verse 16
1 Kings 14:16 in Hindi
और उन पापों के कारण जो यारोबाम ने किए और इस्राएल से कराए थे, यहोवा इस्राएल को त्याग देगा।
Aur un paapom ke kaaran jo yaarobaam ne kie aur israael se karaae the, yahovaa israael ko tyaag degaa.
1 Kings 14:16 in English
- King James Version (KJV)
- And he shall give Israel up because of the sins of Jeroboam, who did sin, and who made Israel to sin.
- World English Bible (WEB)
- He will give Israel up because of the sins of Jeroboam, which he has sinned, and with which he has made Israel to sin.”
- American Standard Version (ASV)
- And he will give Israel up because of the sins of Jeroboam, which he hath sinned, and wherewith he hath made Israel to sin.
- Bible in Basic English (BBE)
- And he will give Israel up because of the sins which Jeroboam has done and made Israel do.
- Darby Translation (DBY)
- And he will give Israel up because of the sins of Jeroboam, wherewith he has sinned, and made Israel to sin.
- Webster's Bible (WBS)
- And he will give up Israel because of the sins of Jeroboam, who sinned, and who made Israel to sin.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and He giveth up Israel because of the sins of Jeroboam that he sinned, and that he caused Israel to sin.'
Read in context
- 14फिर यहोवा इस्राएल के लिये एक ऐसा राजा खड़ा करेगा जो उसी दिन यारोबाम के घराने को नाश कर डालेगा, परन्तु कब?
- 15यह अभी होगा। क्योंकि यहोवा इस्राएल को ऐसा मारेगा, जैसा जल की धारा से नरकट हिलाया जाता है, और वह उन को इस अच्छी भूमि में से जो उसने उनके पुरखाओं को दी थी उखाड़ कर महानद के पार तित्तर-बित्तर करेगा; क्योंकि उन्होंने अशेरा ताम मूरतें अपने लिये बनाकर यहोवा को क्रोध दिलाया है।
- 16और उन पापों के कारण जो यारोबाम ने किए और इस्राएल से कराए थे, यहोवा इस्राएल को त्याग देगा।
- 17तब यारोबाम की स्त्री बिदा हो कर चली और तिरज़ा को आई, और वह भवन की डेवढ़ी पर जैसे ही पहुंची कि वह बालक मर गया।
- 18तब यहोवा के वचन के अनुसार जो उसने अपने दास अहिय्याह नबी से कहलाया था, समस्त इस्राएल ने उसको मिट्टी देकर उसके लिये शोक मनाया।
Cross references
- 1 Kings 15:34 1 राजा 15:34और उस ने वह किया, जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था, और यारोबाम के मार्ग पर वही पाप करता रहा जिसे उस ने हस्राएल से करवाया था।
- 1 Kings 16:2 1 राजा 16:2जब दाऊद होमबलि और मेलबलि चढ़ा जूका, तब उस ने यहोवा के नाम से प्रजा को आशीर्वाद दिया।
- 1 Kings 15:30 1 राजा 15:30यह इस कारण हुआ कि यारोबाम ने स्वयं पाप किए, और इस्राएल से भी करवाए थे, और उस ने इस्राएल के परमेश्वर यहोवा को क्रोधित किया था।
- 1 Kings 13:34 1 राजा 13:34और यह बात यारोबाम के घराने का पाप ठहरी, इस कारण उसका विनाश हुआ, और वह धरती पर से नाश किया गया।
- 1 Kings 12:30 1 राजा 12:30और यह बात पाप का कारण हुई; क्योंकि लोग उस एक के साम्हने दणडवत करने को दान तक जाने लगे।
- Exodus 32:35 निर्गमन 32:35और यहोवा ने उन लोगों पर विपत्ति डाली, क्योंकि हारून के बनाए हुए बछड़े को उन्हीं ने बनवाया था।
- Matthew 18:7 मत्ती 18:7ठोकरों के कारण संसार पर हाय! ठोकरों का लगना अवश्य है; पर हाय उस मनुष्य पर जिस के द्वारा ठोकर लगती है।
- Psalm 81:12 भजन संहिता 81:12इसलिये मैं ने उसको उसके मन के हठ पर छोड़ दिया, कि वह अपनी ही युक्तियों के अनुसार चले।
- Isaiah 40:24 यशायाह 40:24वे रोपे ही जाते, वे बोए ही जाते, उनके ठूंठ भूमि में जड़ ही पकड़ पाते कि वह उन पर पवन बहाता और वे सूख जाते, और आंधी उन्हें भूसे की नाई उड़ा ले जाती है।।
- Hosea 5:11–12 होशे 5:11–12एप्रैम पर अन्धेर किया गया है, वह मुक मा हार गया है; क्योंकि वह जी लगाकर उस आज्ञा पर चला। इसलिये मैं एप्रैम के लिये कीड़े के समान और यहूदा के घराने के लिये सड़ाहट के समान हूंगा।।
- Hosea 9:16–17 होशे 9:16–17एप्रैम मारा हुआ है, उनकी जड़ सूख गई, उन में फल न लगेगा। और चाहे उनकी स्त्रियां बच्चे भी न जनें तौभी मैं उनके जन्मे हुए दुलारों को मार डालूंगा।। मेरा परमेश्वर उनको निकम्मा ठहराएगा, क्योंकि उन्हों ने उसकी नहीं सुनी। वे अन्यजातियों के बीच मारे मारे फिरेंगे।।
- Hosea 9:11–12 होशे 9:11–12एप्रैम का विभव पक्षी की नाईं उड़ जाएगा; न तो किसी का जन्म होगा, न किसी को गर्भ रहेगा, और न कोई स्त्री गर्भवती होगी! चाहे वे अपने लड़केबालों का पालनपोषण कर बड़े भी करें, तौभी मैं उन्हें यहां तक निर्वंश करूंगा कि कोई भी न बचेगा। जब मैं उन से दूर हो जाऊंगा, तब उन पर हाय!