1 Kings · chapter 2 · verse 35
1 Kings 2:35 in Hindi
तब राजा ने उसके स्थान पर यहोयादा के पुत्रा बनायाह को प्रधान सेनापति ठहराया; और एब्यातार के स्थान पर सादोक याजक को ठहराया।
Tab raajaa ne usake sthaan par yahoyaadaa ke putraa banaayaah ko pradhaan senaapati thaharaayaa; aur ebyaataar ke sthaan par saadok yaajak ko thaharaayaa.
1 Kings 2:35 in English
- King James Version (KJV)
- And the king put Benaiah the son of Jehoiada in his room over the host: and Zadok the priest did the king put in the room of Abiathar.
- World English Bible (WEB)
- The king put Benaiah the son of Jehoiada in his place over the army; and the king put Zadok the priest in the place of Abiathar.
- American Standard Version (ASV)
- And the king put Benaiah the son of Jehoiada in his room over the host; and Zadok the priest did the king put in the room of Abiathar.
- Bible in Basic English (BBE)
- And the king put Benaiah, the son of Jehoiada, in his place over the army; and Zadok the priest he put in the place of Abiathar.
- Darby Translation (DBY)
- And the king put Benaiah the son of Jehoiada in his stead over the host; and Zadok the priest the king put in the stead of Abiathar.
- Webster's Bible (WBS)
- And the king put Benaiah the son of Jehoiada in his room over the army: and Zadok the priest the king put in the room of Abiathar.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and the king putteth Benaiah son of Jehoiada in his stead over the host, and Zadok the priest hath the king put in the stead of Abiathar.
Read in context
- 33यों योआब के सिर पर और उसकी सन्तान के सिर पर खून सदा तक रहेगा, परन्तु दाऊद और उसके वंश और उसके घराने और उसके राज्य पर यहोवा की ओर से शांति सदैव तक रहेगी।
- 34तब यहोयादा के पुत्रा बनायाह ने जाकर योआब को मार डाला; और उसको जंगल में उसी के घर में मिट्टी दी गई।
- 35तब राजा ने उसके स्थान पर यहोयादा के पुत्रा बनायाह को प्रधान सेनापति ठहराया; और एब्यातार के स्थान पर सादोक याजक को ठहराया।
- 36और राजा ने शिमी को बुलवा भेजा, और उस से कहा, तू यरूशलेम में अपना एक घर बनाकर वहीं रहनो और नगर से बाहर कहीं न जाना।
- 37तू निश्चय जान रख कि जिस दिन तू निकलकर किद्रोन नाले के पार उतरे, उसी दिन तू निेसन्देह मार डाला जाएगा, और तेरा लोहू तेरे ही सिर पर पड़ेगा।
Cross references
- 1 Kings 2:27 1 राजा 2:27और सुलैमान ने एब्यातार को यहोवा के याजक होने के पद से उतार दिया, इसलिये कि जो वचन यहोवा ने एली के वंश के विषय में शीलो में कहा था, वह पूरा हो जाए।
- 1 Chronicles 29:22 1 इतिहास 29:22फिर उन्होंने दाऊद के पुत्र सुलैमान को दूसरी बार राजा ठहरा कर यहोवा की ओर से प्रधान होने के लिये उसका और याजक होने के लिये सादोक का अभिषेक किया।
- 1 Chronicles 24:3 1 इतिहास 24:3और दाऊद ने एलीआजर के वंश के सादोक और ईतामार के वंश के अहांमेलेक की सहायता से उन को अपनी अपनी सेवा के अनुसार दल दल कर के बांट दिया।
- 1 Kings 4:4 1 राजा 4:4फिर यहोयादा का पुत्र बनायाह प्रधान सेनापति था, और सादोक और एब्यातार याजक थे!
- Numbers 25:11–13 गिनती 25:11–13हारून याजक का पोता एलीआजर का पुत्रा पीनहास, जिसे इस्त्राएलियों के बीच मेरी सी जलन उठी, उस ने मेरी जलजलाहट को उन पर से यहां तक दूर किया है, कि मैं ने जलकर उनका अन्त नहीं कर डाला। इसलिये तू कह दे, कि मैं उस से शांति की वाचा बान्धता हूं; और वह उसके लिये, और उसके बाद उसके वंश के लिये, सदा के याजकपद की वाचा होगी, क्योंकि उसे अपने परमेश्वर के लिये जलन उठी, और उस ने इस्त्राएलियों के लिये प्रायश्चित्त किया।
- Psalm 109:8 भजन संहिता 109:8उसके दिन थोड़े हों, और उसके पद को दूसरा ले!
- 1 Chronicles 6:4–15 1 इतिहास 6:4–15एलीआज़र से पीनहास, पीनहास से अबीशू। अबीशू से बुक्की, बुक्की से उज्जी। उज्जी से जरह्माह, जरह्माह से मरायोत। मरायोत से अमर्याह, अमर्याह से अहीतूब। अहीतूब से सादोक, सादोक से अहीमास। अहीमास से अजर्याह, अजर्याह से योहानान। और योहानान से अजर्याह, उत्पन्न हुआ ( जो सुलैमान के यरूशलेम में बनाए हुए भवन में याजक का काम करता था ) फिर अजर्याह से अमर्याह, अमर्याह से यहीतूब। यहीतूब से सादोक, सादोक से शल्लूम। शल्लूम से हिलकिरयाह, हिलकिरयाह से अजर्याह। अजर्याह से सरायाह, और सरायाह से यहोसादाक उत्पन्न हुआ। और जब यहोवा, यहूदा और यरूशलेम को नबूकदनेस्सर के द्वारा बन्धुआ करके ले गया, तब यहोसादाक भी बन्धुआ होकर गया।
- 1 Chronicles 6:50–53 1 इतिहास 6:50–53और हारून के वंश में ये हुए, अर्थात् उसका पुत्रा एलीआजर हुआ, और एलीआजर का पीनहास, पीनहास का अबीशू। अबीशू का बुक्की, बुक्की का उज्जी, उज्जी का जरह्माह। जरह्माह का मरायोत, मरायोत का अमर्याह, अमर्याह का अहीतूब। अहीतूब का सादोक और सादोक का अहीमास पुत्रा हुआ।
- Acts 1:20 प्रेरितों के काम 1:20क्योंकि भजन सहिंता में लिखा है, कि उसका घर उजड़ जाए, और उस में कोई न बसे और उसका पद कोई दूसरा ले ले।
- Job 34:24 अय्यूब 34:24वह बड़े बड़े बलवानों को बिना मुछपाछ के चूर चूर करता है, और उनके स्थान पर औरों को खड़ा कर देता है।
- 1 Samuel 2:35 1 शमूएल 2:35और मैं अपने लिये एक विश्वासयोग्य याजक ठहराऊंगा, जो मेरे हृदय और मन की इच्छा के अनुसार किया करेगा, और मैं उसका घर बसाऊंगा और स्थिर करूंगा, और वह मेरे अभिषिक्त के आगे सब दिन चला फिरा करेगा।