1 Samuel · chapter 15 · verse 19
1 Samuel 15:19 in Hindi
फिर तू ने किस लिये यहोवा की वह बात टालकर लूट पर टूट के वह काम किया जो यहोवा की दृष्टि में बुरा है?
Phir too ne kis liye yahovaa kee vah baat taalakar loot par toot ke vah kaam kiyaa jo yahovaa kee drushti mem buraa hai?
1 Samuel 15:19 in English
- King James Version (KJV)
- Wherefore then didst thou not obey the voice of the LORD, but didst fly upon the spoil, and didst evil in the sight of the LORD?
- World English Bible (WEB)
- Why then didn’t you obey the LORD’s voice, but took the plunder, and did that which was evil in the LORD’s sight?”
- American Standard Version (ASV)
- Wherefore then didst thou not obey the voice of Jehovah, but didst fly upon the spoil, and didst that which was evil in the sight of Jehovah?
- Bible in Basic English (BBE)
- Why then did you not do the orders of the Lord, but by violently taking their goods did evil in the eyes of the Lord?
- Darby Translation (DBY)
- Why then didst thou not hearken to the voice of Jehovah, but didst fall upon the spoil, and didst evil in the sight of Jehovah?
- Webster's Bible (WBS)
- Why then didst thou not obey the voice of the LORD, but didst fly upon the spoil, and didst evil in the sight of the LORD?
- Young's Literal Translation (YLT)
- and why hast thou not hearkened to the voice of Jehovah — and dost fly unto the spoil, and dost do the evil thing in the eyes of Jehovah?'
Read in context
- 17शमूएल ने कहा, जब तू अपनी दृष्टि में छोटा था, तब क्या तू इस्राएली गोत्रियों का प्रधान न हो गया, और क्या यहोवा ने इस्राएल पर राज्य करने को तेरा अभिषेक नहीं किया?
- 18और यहोवा ने तुझे यात्रा करने की आज्ञा दी, और कहा, जाकर उन पापी अमालेकियों को सत्यानाश कर, और जब तक वे मिट न जाएं, तब तक उन से लड़ता रह।
- 19फिर तू ने किस लिये यहोवा की वह बात टालकर लूट पर टूट के वह काम किया जो यहोवा की दृष्टि में बुरा है?
- 20शाऊल ने शमूएल से कहा, नि:सन्देह मैं ने यहोवा की बात मानकर जिधर यहोवा ने मुझे भेजा उधर चला, और अमालेकियों को सत्यानाश किया है।
- 21परन्तु प्रजा के लोग लूट में से भेड़- बकरियों, और गाय- बैलों, अर्थात् सत्यानाश होने की उत्तम उत्तम वस्तुओं को गिलगाल में तेरे परमेश्वर यहोवा के लिये बलि चढ़ाने को ले आए हैं।
Cross references
- 1 Samuel 14:32 1 शमूएल 14:32सो वे लूट पर टूटे, और भेड़- बकरी, और गाय- बैल, और बछड़े लेकर भूमि पर मारके उनका मांस लोहू समेत खाने लगे।
- 2 Chronicles 36:12 2 इतिहास 36:12और उस ने वही किया, जो उसके परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में बुरा है। यद्यापि यिर्मयाह नबी यहोवा की ओर से बातें कहता था, तौभी वह उसके साम्हने दीन न हुआ।
- Jeremiah 7:11 यिर्मयाह 7:11क्या यह भवन जो मेरा कहलाता है, तुम्हारी दृष्टि में डाकुओं की गुफ़ा हो गया है? मैं ने स्वयं यह देखा है, यहोवा की यह वाणी है।
- Habakkuk 2:9–12 हबक्कूक 2:9–12हाय उस पर, जो अपने धर के लिये अन्याय के लाभ का लोभी है ताकि वह अपना घोंसला ऊंचे स्थान में बनाकर विपत्ति से बचे। तू ने बहुत सी जातियों को काटकर अपने घर लिये लज्जा की युक्ति बान्धी, और अपने ही प्राण का दोषी ठहरा है। क्योंकि घर की भीत का पत्थर दोहाई देता है, और उसके छत की कड़ी उनके स्वर में स्वर मिलाकर उत्तर देती हैं। हाय उस पर जो हत्या करके नगर को बनाता, और कुटिलता करके गढ़ को दृढ़ करता है।
- 2 Chronicles 33:6 2 इतिहास 33:6फिर उस ने हिन्नोम के बेटे की तराई में अपने लड़केबालों को होम करके चढ़ाया, और शुभ- अशुभ मुहूत को मानता, और टोना और तंत्रा- मंत्रा करता, और ओझों और भूतसिध्दिवालों से व्यवहार करता था। वरन उस ने ऐसे बहुत से काम किए, जो यहोवा की दृष्टि में बुरे हैं और जिन से वह अप्रसन्न होता है।
- Proverbs 15:27 नीतिवचन 15:27लालची अपने घराने को दु:ख देता है, परन्तु घूस से घृणा करनेवाला जीवित रहता है।
- 2 Chronicles 33:2 2 इतिहास 33:2उस ने वह किया, जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था, अर्थात् उन जातियों के घिनौने कामों के अनुसार जिनको यहोवा ने इस्राएलियों के साम्हने से देश से तिकाल दिया था।
- 2 Timothy 4:10 2 तीमुथियुस 4:10क्योंकि देमास ने इस संसार को प्रिय जानकर मुझे छोड़ दिया है, और थिस्सलुनीके को चला गया है, और क्रेसकेंस गलतिया को और तीतुस दलमतिया को चला गया है।