1 Samuel · chapter 14 · verse 32
1 Samuel 14:32 in Hindi
सो वे लूट पर टूटे, और भेड़- बकरी, और गाय- बैल, और बछड़े लेकर भूमि पर मारके उनका मांस लोहू समेत खाने लगे।
So ve loot par toote, aur bheda- bakaree, aur gaaya- bail, aur bachhade lekar bhoomi par maarake unakaa maans lohoo samet khaane lage.
1 Samuel 14:32 in English
- King James Version (KJV)
- And the people flew upon the spoil, and took sheep, and oxen, and calves, and slew [them] on the ground: and the people did eat [them] with the blood.
- World English Bible (WEB)
- and the people pounced on the plunder, and took sheep, cattle, and calves, and killed them on the ground; and the people ate them with the blood.
- American Standard Version (ASV)
- and the people flew upon the spoil, and took sheep, and oxen, and calves, and slew them on the ground; and the people did eat them with the blood.
- Bible in Basic English (BBE)
- And rushing at the goods taken in the fight, the people took oxen and sheep and young oxen, and put them to death there on the earth, and had a meal, taking the flesh with the blood in it.
- Darby Translation (DBY)
- And the people fell on the spoil, and took sheep, and oxen, and calves, and slaughtered them on the ground; and the people ate [them] with the blood.
- Webster's Bible (WBS)
- And the people flew upon the spoil, and took sheep and oxen, and calves, and slew [them] on the ground: and the people ate [them] with the blood.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and the people make unto the spoil, and take sheep, and oxen, and sons of the herd, and slaughter on the earth, and the people eat with the blood.
Read in context
- 30यदि आज लोग अपने शत्रुओं की लूट से जिसे उन्हों ने पाया मनमाना खाते, तो कितना अच्छा होता; अभी तो बहुत पलिश्ती मारे नहीं गए।
- 31उस दिन वे मिकमाश से लेकर अरयालोन तक पलिश्तियों को मारते गए; और लोग बहुत ही थक गए।
- 32सो वे लूट पर टूटे, और भेड़- बकरी, और गाय- बैल, और बछड़े लेकर भूमि पर मारके उनका मांस लोहू समेत खाने लगे।
- 33जब इसका समाचार शाऊल को मिला, कि लोग लोहू समेत मांस खाकर यहोवा के विरूद्ध पाप करते हैं। तब उस ने उन से कहा; तुम ने तो विश्वासघात किया है; अभी एक बड़ा पत्थर मेरे पास लुढ़का दो।
- 34फिर शाऊल ने कहा, लोगों के बीच में इधर उधर फिरके उन से कहो, कि अपना अपना बैल और भेड़ शाऊल के पास ले जाओ, और वहीं बलि करके खाओ; और लोहू समेत खाकर यहोवा के विरूद्ध पाप न करो। तब सब लोगों ने उसी रात अपना अपना बैल ले जाकर वहीं बलि किया।
Cross references
- 1 Samuel 15:19 1 शमूएल 15:19फिर तू ने किस लिये यहोवा की वह बात टालकर लूट पर टूट के वह काम किया जो यहोवा की दृष्टि में बुरा है?
- Leviticus 3:17 लैव्यव्यवस्था 3:17यह तुम्हारे निवासों में तुम्हारी पीढ़ी पीढ़ी के लिये सदा की विधि ठहरेगी कि तुम चरबी और लोहू कभी न खाओ।।
- Leviticus 17:10–14 लैव्यव्यवस्था 17:10–14फिर इस्त्राएल के घराने के लोगों में से वा उनके बीच रहनेवाले परदेशियों में से कोई मनुष्य क्यों न हो जो किसी प्रकार का लोहू खाए, मैं उस लोहू खानेवाले के विमुख होकर उसको उसके लोगों के बीच में से नाश कर डालूंगा। क्योंकि शरीर का प्राण लोहू में रहता है; और उसको मैं ने तुम लोगों को वेदी पर चढ़ाने के लिये दिया है, कि तुम्हारे प्राणों के लिये प्रायश्चित्त किया जाए; क्योंकि प्राण के कारण लोहू ही से प्रायश्चित्त होता है। इस कारण मैं इस्त्राएलियों से कहता हूं, कि तुम में से कोई प्राणी लोहू न खाए, और जो परदेशी तुम्हारे बीच रहता हो वह भी लोहू कभी न खाए।। और इस्त्राएलियों में से वा उनके बीच रहनेवाले परदेशियों में से कोई मनुष्य क्यों न हो जो अहेर करके खाने के योग्य पशु वा पक्षी को पकड़े, वह उसके लोहू को उंडेलकर धूलि से ढंाप दे। क्योंकि शरीर का प्राण जो है वह उसका लोहू ही है जो उसके प्राण के साथ एक है; इसी लिये मैं इस्त्राएलियों से कहता हूं, कि किसी प्रकार के प्राणी के लोहू को तुम न खाना, क्योंकि सब प्राणियों का प्राण उनका लोहू ही है; जो कोई उसको खाए वह नाश किया जाएगा।
- Leviticus 19:26 लैव्यव्यवस्था 19:26तुम लोहू लगा हुआ कुछ मांस न खाना। और न टोना करना, और न शुभ वा अशुभ मुहूर्तों को मानना।
- Deuteronomy 12:16 व्यवस्थाविवरण 12:16परन्तु उसका लोहू न खाना; उसे जल की नाई भूमि पर उंडेल देना।
- Genesis 9:4 उत्पत्ति 9:4पर मांस को प्राण समेत अर्थात् लोहू समेत तुम न खाना।
- Acts 15:20 प्रेरितों के काम 15:20परन्तु उन्हें लिख भेंजें, कि वे मूरतों की अशुद्धताओं और व्यभिचार और गला घोंटे हुओं के मांस से और लोहू से परे रहें।
- Deuteronomy 12:23–24 व्यवस्थाविवरण 12:23–24परन्तु उनका लोहू किसी भांति न खाना; क्योंकि लोहू जो है वह प्राण ही है, और तू मांस के साथ प्राण कभी भी न खाना। उसको न खाना; उसे जल की नाईं भूमि पर उंडेल देना।
- Acts 15:29 प्रेरितों के काम 15:29कि तुम मूरतों के बलि किए हुओं से, और लोहू से, और गला घोंटे हुओं के मांस से, और व्यभिचार से, परे रहो। इन से परे रहो; तो तुम्हारा भला होगा आगे शुभ।।
- Leviticus 7:26–27 लैव्यव्यवस्था 7:26–27ओर तुम अपने घर में किसी भांति का लोहू, चाहे पक्षी का चाहे पशु का हो, न खाना। हर एक प्राणी जो किसी भांति का लोहू खाएगा वह अपने लोगों में से नाश किया जाएगा।।
- Ezekiel 33:25 यहेजकेल 33:25इस कारण तू उन से कह, परमेश्वर यहोवा यों कहता है, तुम लोग तो मांस लोहू समेत खाते और अपनी मूरतों की ओर दृष्टि करते, और हत्या करते हो; फिर क्या तुम उस देश के अधिकारी रहने पाओगे?