1 Samuel · chapter 17 · verse 42
1 Samuel 17:42 in Hindi
जब पलिश्ती ने दृष्टि करके दाऊद को देखा, तब उसे तुच्छ जाना; क्योंकि वह लड़का ही था, और उसके मुख पर लाली झलकती थी, औश्र वह सुन्दर था।
Jab palishtee ne drushti karake daaood ko dekhaa, tab use tuchchh jaanaa; kyonki vah ladakaa hee thaa, aur usake mukh par laalee jhalakatee thee, aushr vah sundar thaa.
1 Samuel 17:42 in English
- King James Version (KJV)
- And when the Philistine looked about, and saw David, he disdained him: for he was [but] a youth, and ruddy, and of a fair countenance.
- World English Bible (WEB)
- When the Philistine looked around and saw David, he disdained him; for he was but a youth, and ruddy, and had a good looking face.
- American Standard Version (ASV)
- And when the Philistine looked about, and saw David, he disdained him; for he was but a youth, and ruddy, and withal of a fair countenance.
- Bible in Basic English (BBE)
- And when the Philistine, taking note, saw David, he had a poor opinion of him: for he was only a boy, red-haired and good-looking.
- Darby Translation (DBY)
- And when the Philistine looked about and saw David, he disdained him; for he was a youth, and ruddy, and besides of a beautiful countenance.
- Webster's Bible (WBS)
- And when the Philistine looked about, and saw David, he disdained him: for he was a youth, and ruddy, and of a fair countenance.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and the Philistine looketh attentively, and seeth David, and despiseth him, for he was a youth, and ruddy, with a fair appearance.
Read in context
- 40तब उस ने अपनी लाठी हाथ में ले नाले में से पांच चिकने पत्थर छांटकर अपनी चरवाही की थैली, अर्थात् अपने झोले में रखे; और अपना गोफन हाथ में लेकर पलिश्ती के निकट चला।
- 41और पलिश्ती चलते चलते दाऊद के निकट पहुंचने लगा, और जो जन उसकी बड़ी ढाल लिए था वह उसके आगे आगे चला।
- 42जब पलिश्ती ने दृष्टि करके दाऊद को देखा, तब उसे तुच्छ जाना; क्योंकि वह लड़का ही था, और उसके मुख पर लाली झलकती थी, औश्र वह सुन्दर था।
- 43तब पलिश्ती ने दाऊद से कहा, क्या मैं कुत्ता हूं, कि तू लाठी लेकर मेरे पास आता है? तब पलिश्ती अपने देवताओं के नाम लेकर दाऊद को कोसने लगा।
- 44फिर पलिश्ती ने दाऊद से कहा, मेरे पास आ, मैं तेरा मांस आकाश के पक्षियों और बनपशुओं को दे दूंगा।
Cross references
- 1 Samuel 16:12 1 शमूएल 16:12तब वह उसे बुलाकर भीतर ले आया। उसके तो लाली झलकती थी, और उसकी आंखें सुन्दर, और उसका रूप सुडौल था। तब यहोवा ने कहा, उठकर इस का अभिषेक कर: यही है।
- Psalm 123:3–4 भजन संहिता 123:3–4हम पर अनुग्रह कर, हे यहोवा, हम पर अनुग्रह कर, क्योंकि हम अपमान से बहुत ही भर गए हैं। हमारा जीव सुखी लोगों के ठट्ठों से, और अहंकारियों के अपमान से बहुत ही भर गया है।।
- 1 Samuel 17:33 1 शमूएल 17:33शाऊल ने दाऊद से कहा, तू जाकर उस पलिश्ती के विरूद्ध नहीं युद्ध कर सकता; क्योंकि तू तो लड़का ही है, और वह लड़कपन ही से योद्धा है।
- 2 Corinthians 11:27–29 2 कुरिन्थियों 11:27–29परिश्रम और कष्ट में; बार बार जागते रहने में; भूख- पियास में; बार बार उपवास करते में; जाड़े में; उघाड़े रहने में। और और बातों को छोड़कर जिन का वर्णन मैं नहीं करता सब कलीसियाओं की चिन्ता प्रतिदिन मुझे दबाती है। किस की निर्बलता से मैं निर्बल नहीं होता? किस के ठोकर खाने से मेरा जी नहीं दुखता?
- Proverbs 16:18 नीतिवचन 16:18विनाश से पहिले गर्व, और ठोकर खाने से पहिले घमण्ड होता है।
- 2 Kings 18:23–24 2 राजा 18:23–24तो अब मेरे स्वामी अश्शूर के राजा के पास मुछ बन्धक रख, तब मैं तुझे दो हाजार घोड़े दूंगा, क्या तू उन पर सवार चढ़ा सकेगा कि नहीं? फिर तू मेरे स्वामी के छोटे से छोटे कर्मचारी का भी कहा न मान कर क्यों रथों और सवारों के लिये मिस्र पर भरोसा रखता है?
- Nehemiah 4:2–4 नहेमायाह 4:2–4वह अपने भाइयों के और शोमरोन की सेना के साम्हने यों कहने लगा, वे निर्बल यहूदी क्या किया चाहते हैं? क्या वे वह काम अपने बल से करेंगे? क्या वे अपना स्थान दृढ़ करेंगे? क्या वे यज्ञ करेंगे? क्या वे आज ही सब काम निपटा डालेंगे? क्या वे मिट्टीके ढेरों में के जले हुए पत्थ्रों को फिर नये सिरे से बनाएंगे? उसके पास तो अम्मोनी तोबियाह था, और वह कहने लगा, जो कुछ वे बना रहे हैं, यदि कोई गीदड़ भी उस पर चढ़े, तो वह उनकी बनाई हुई पत्थर की शहरपनाह को तोड़ देगा। हे हमारे परमेश्वर सुन ले, कि हमारा अपमान हो रहा है; और उनका किया हुआ अपमान उन्हीं के सिर पर लौटा दे, और उन्हें बन्धुआई के देश में लुटवा दे।
- 1 Kings 20:18 1 राजा 20:18उसने कहा, चाहे वे मेल करने को निकले हों, चाहे लड़ने को, तौभी उन्हें जीवित ही पकड़ लाओ।