1 Samuel · chapter 28 · verse 10
1 Samuel 28:10 in Hindi
शाऊल ने यहोवा की शपथ खाकर उस से कहा, यहोवा के जीवन की शपथ, इस बात के कारण तुझे दण्ड न मिलेगा।
Shaaool ne yahovaa kee shapath khaakar us se kahaa, yahovaa ke jeevan kee shapath, is baat ke kaaran tujhe dand na milegaa.
1 Samuel 28:10 in English
- King James Version (KJV)
- And Saul sware to her by the LORD, saying, [As] the LORD liveth, there shall no punishment happen to thee for this thing.
- World English Bible (WEB)
- Saul swore to her by the LORD, saying, “As the LORD lives, no punishment will happen to you for this thing.”
- American Standard Version (ASV)
- And Saul sware to her by Jehovah, saying, As Jehovah liveth, there shall no punishment happen to thee for this thing.
- Bible in Basic English (BBE)
- And Saul made an oath to her by the Lord, saying, By the living Lord, no punishment will come to you for this.
- Darby Translation (DBY)
- And Saul swore unto her by Jehovah, saying, [As] Jehovah liveth, there shall no punishment happen to thee for this thing.
- Webster's Bible (WBS)
- And Saul swore to her by the LORD, saying, [As] the LORD liveth, there shall no punishment happen to thee for this thing.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And Saul sweareth to her by Jehovah, saying, 'Jehovah liveth, punishment doth not meet thee for this thing.'
Read in context
- 8तब शाऊल ने अपना भेष बदला, और दूसरे कपड़े पहिनकर, दो मनुष्य संग लेकर, रातोंरात चलकर उस स्त्री के पास गया; और कहा, अपने सिद्धि भूत से मेरे लिये भावी कहलवा, और जिसका नाम मैं लूंगा उसे बुलवा दे।
- 9स्त्री ने उस से कहा, तू जानता है कि शाऊल ने क्या किया है, कि उस ने ओझों और भूतसिद्धि करनेवालों को देश से नाश किया है। फिर तू मेरे प्राण के लिये क्यों फंदा लगाता है कि मुझे मरवा डाले।
- 10शाऊल ने यहोवा की शपथ खाकर उस से कहा, यहोवा के जीवन की शपथ, इस बात के कारण तुझे दण्ड न मिलेगा।
- 11स्त्री ने पूछा, मैं तेरे लिये किस को बुलाऊ? उस ने कहा, शमूएल को मेरे लिये बुला।
- 12जब स्त्री ने शमूएल को देखा, तब ऊंचे शब्द से चिल्लाई; और शाऊल से कहा, तू ने मुझे क्यों धोखा दिया? तू तो शाऊल है।
Cross references
- 2 Samuel 14:11 2 शमूएल 14:11उसने कहा, राजा अपने परमेश्वर यहोवा को स्मरण करे, कि खून का पलटा लेने वाला और नाश करने न पाए, और मेरे बेटे का नाश न होने पाए। उसने कहा, यहोवा के जीवन की शपथ, तेरे बेटे का एक बाल भी भूमि पर गिरने न पाएगा।
- Mark 6:23 मरकुस 6:23और उस ने शपथ खाई, कि मैं अपने आधे राज्य तक जो कुछ तू मुझ से मांगेगी मैं तुझे दूंगा।
- 1 Samuel 14:39 1 शमूएल 14:39क्योंकि इस्राएल के छुड़ानेवाले यहोवा के जीवन की शपथ, यदि वह पाप मेरे पुत्रा योनातान से हुआ हो, तौभी निश्चय वह मार डाला जाएगा। परन्तु लोगों में से किसी ने उसे उत्तर न दिया।
- Deuteronomy 18:10–12 व्यवस्थाविवरण 18:10–12तुझ में कोई ऐसा न हो जो अपने बेटे वा बेटी को आग में होम करके चढ़ानेवाला, वा भावी कहनेवाला, वा शुभ अशुभ मुहूर्तों का माननेवाला, वा टोन्हा, वा तान्त्रिक, वा बाजीगर, वा ओझों से पूछनेवाला, वा भूत साधनेवाला, वा भूतों का जगानेवाला हो। क्योंकि जितने ऐसे ऐसे काम करते हैं वे सब यहोवा के सम्मुख घृणित हैं; और इन्हीं घृणित कामों के कारण तेरा परमेश्वर यहोवा उनको तेरे साम्हने से निकालने पर है।
- 1 Samuel 19:6 1 शमूएल 19:6तब शाऊल ने योनातन की बात मानकर यह शपथ खाई, कि यहोवा के जीवन की शपथ, दाऊद मार डाला न जाएगा।
- Genesis 3:5 उत्पत्ति 3:5वरन परमेश्वर आप जानता है, कि जिस दिन तुम उसका फल खाओगे उसी दिन तुम्हारी आंखे खुल जाएंगी, और तुम भले बुरे का ज्ञान पाकर परमेश्वर के तुल्य हो जाओगे।
- Matthew 26:72 मत्ती 26:72उस ने शपथ खाकर फिर इन्कार किया कि मैं उस मनुष्य को नहीं जानता।
- Exodus 20:7 निर्गमन 20:7तू अपने परमेश्वर का नाम व्यर्थ न लेना; क्योंकि जो यहोवा का नाम व्यर्थ ले वह उसको निर्दोष न ठहराएगा।।