1 Timothy · chapter 6 · verse 15
1 Timothy 6:15 in Hindi
जिसे वह ठीक समयों में दिखाएगा, जो परमधन्य और अद्वैत अधिपति और राजाओं का राजा, और प्रभुओं का प्रभु है।
Jise vah theek samayom mem dikhaaegaa, jo paramadhany aur advait adhipati aur raajaaom kaa raajaa, aur prabhuom kaa prabhu hai.
1 Timothy 6:15 in English
- King James Version (KJV)
- Which in his times he shall shew, [who is] the blessed and only Potentate, the King of kings, and Lord of lords;
- World English Bible (WEB)
- which at the right time he will show, who is the blessed and only Ruler, the King of kings and Lord of lords.
- American Standard Version (ASV)
- which in its own times he shall show, who is the blessed and only Potentate, the King of kings, and Lord of lords;
- Bible in Basic English (BBE)
- Which at the right time he will make clear, who is the eternal and only Ruler, King of kings, and Lord of lords;
- Darby Translation (DBY)
- which in its own time the blessed and only Ruler shall shew, the King of those that reign, and Lord of those that exercise lordship;
- Webster's Bible (WBS)
- Which in his times he will show [who is] the blessed and only Potentate, the King of kings, and Lord of lords;
- Young's Literal Translation (YLT)
- which in His own times He shall shew — the blessed and only potentate, the King of the kings and Lord of the lords,
Read in context
- 13मैं तुझे परमेश्वर को जो सब को जीवित रखता है, और मसीह यीशु को गवाह करके जिस ने पुन्तियुस पीलातुस के साम्हने अच्छा अंगीकार किया, यह आज्ञा देता हूं,
- 14कि तू हमारे प्रभु यीशु मसीह के प्रगट होने तक इस आज्ञा को निष्कलंक और निर्दोष रख।
- 15जिसे वह ठीक समयों में दिखाएगा, जो परमधन्य और अद्वैत अधिपति और राजाओं का राजा, और प्रभुओं का प्रभु है।
- 16और अमरता केवल उसी की है, और वह अगम्य ज्योति में रहता है, और न उसे किसी मनुष्य ने देखा, और न कभी देख सकता है: उस की प्रतिष्ठा और राज्य युगानुयुग रहेगा। आमीन।।
- 17इस संसार के धनवानों को आज्ञा दे, कि वे अभिमानी न हों और चंचल धन पर आशा न रखें, परन्तु परमेश्वर पर जो हमारे सुख के लिये सब कुछ बहुतायत से देता है।
Cross references
- Revelation 19:16 प्रकाशितवाक्य 19:16और उसके वस्त्रा और जांघ पर यह नाम लिखा है, राजाओं का राजा और प्रभुओं का प्रभु।।
- Revelation 17:14 प्रकाशितवाक्य 17:14ये मेम्ने से लड़ेंगे, और मेम्ना उन पर जय पाएगा; क्योंकि वह प्रभुओं का प्रभु, और राजाओं का राजा है: और जो बुलाए हुए, और चुने हुए, ओर विश्वासी उसके साथ हैं, वे भी जय पाएंगे।
- 1 Timothy 1:17 1 तीमुथियुस 1:17अब सनातन राजा अर्थात् अविनाशी अनदेखे अद्वैत परमेश्वर का आदर और महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।।
- Psalm 47:2 भजन संहिता 47:2क्योंकि यहोवा परमप्रधान और भययोग्य है, वह सारी पृथ्वी के ऊपर महाराजा है।
- Jeremiah 10:10 यिर्मयाह 10:10परन्तु यहोवा वास्तव में परमेश्वर है; जीवित परमेश्वर और सदा का राजा वही है। उसके प्रकोप से पृथ्वी कांपती है, और जाति जाति के लोग उसके क्रोध को सह नहीं सकते।
- Daniel 2:44–47 दानिय्येल 2:44–47और उन राजाओं के दिनों में स्वर्ग का परमेश्वर, एक ऐसा राज्य उदय करेगा जो अनन्तकाल तक न टूटेगा, और न वह किसी दूसरी जाति के हाथ में किया जाएगा। वरन वह उन सब राज्यों को चूर चूर करेगा, और उनका अन्त कर डालेगा; और वह सदा स्थिर रहेगा; जैसा तू ने देखा कि एक पत्थर किसी के हाथ के बिन खोदे पहाड़ में से उखड़ा, और उसने लोहे, पीतल, मिट्टी, चान्दी, और सोने को चूर चूर किया, इसी रीति महान् परमेश्वर ने राजा को जताया है कि इसके बाद क्या क्या होने वाला है। न स्वप्न में और न उसके फल में कुछ सन्देह है॥ इतना सुनकर नबूकदनेस्सर राजा ने मुंह के बल गिर कर दानिय्येल को दण्डवत की, और आज्ञा दी कि उसको भेंट चढ़ाओ, और उसके साम्हने सुगन्ध वस्तु जलाओ। फिर राजा ने दानिय्येल से कहा, सच तो यह है कि तुम लोगों का परमेश्वर, सब ईश्वरों का ईश्वर, राजाओं का राजा और भेदों का खोलने वाला है, इसलिये तू यह भेद प्रगट कर पाया।
- Psalm 83:18 भजन संहिता 83:18जिस से यह जानें कि केवल तू जिसका नाम यहोवा है, सारी पृथ्वी के ऊपर परमप्रधान है।।
- 1 Timothy 1:11 1 तीमुथियुस 1:11यही परमधन्य परमेश्वर की महिमा के उस सुसमाचार के अनुसार है, जो मुझे सौंपा गया है।।
- Jeremiah 46:18 यिर्मयाह 46:18वह राजाधिराज जिसका नाम सेनाओं का यहोवा है, उसकी यह वाणी है कि मेरे जीवन की सौगन्ध, जैसा ताबोर अन्य पहाड़ों में, और जैसा कमल समुद्र के किनारे है, वैसा ही वह आएगा।
- Daniel 4:34 दानिय्येल 4:34उन दिनों के बीतने पर, मुझ नबूकदनेस्सर ने अपनी आंखें स्वर्ग की ओर उठाईं, और मेरी बुद्धि फिर ज्यों की त्यों हो गई; तब मैं ने परमप्रधान को धन्य कहा, और जो सदा जीवित है उसकी स्तुति और महिमा यह कहकर करने लगा: उसकी प्रभुता सदा की है और उसका राज्य पीढ़ी से पीढ़ी तब बना रहनेवाला है।
- Proverbs 8:15 नीतिवचन 8:15मेरे ही द्वारा राजा राज्य करते हैं, और अधिकारी धर्म से विचार करते हैं;
- 1 Timothy 2:6 1 तीमुथियुस 2:6जिस ने अपने आप को सब के छुटकारे के दाम में दे दिया; ताकि उस की गवाही ठीक समयों पर दी जाए।
Original words (Greek)
- Which · G3739ὅς hós
- his · G2398ἴδιος ídios
- times · G2540καιρός kairós
- shew · G1166δεικνύω deiknýō
- blessed · G3107μακάριος makários
- and · G2532καί kaí
- only · G3441μόνος mónos
- Potentate · G1413δυνάστης dynástēs
- King · G935βασιλεύς basileús
- kings · G936βασιλεύω basileúō
- and · G2532καί kaí
- Lord · G2962κύριος kýrios
- lords · G2961κυριεύω kyrieúō