2 Chronicles · chapter 11 · verse 14
2 Chronicles 11:14 in Hindi
यों लेवीय अपनी चराइयों और निज भूमि छोड़ कर, यहूदा और यरूशलेम में आए, क्योंकि यारोबाम और उसके पुत्रों ने उन को निकाल दिया था कि वे यहोवा के लिये याजक का काम न करें।
Yom leveey apanee charaaiyom aur nij bhoomi chhod kar, yahoodaa aur yarooshalem mem aae, kyonki yaarobaam aur usake putrom ne un ko nikaal diyaa thaa ki ve yahovaa ke liye yaajak kaa kaam na karen.
2 Chronicles 11:14 in English
- King James Version (KJV)
- For the Levites left their suburbs and their possession, and came to Judah and Jerusalem: for Jeroboam and his sons had cast them off from executing the priest’s office unto the LORD:
- World English Bible (WEB)
- For the Levites left their pasture lands and their possessions, and came to Judah and Jerusalem; for Jeroboam and his sons cast them off, that they should not execute the priest’s office to the LORD.
- American Standard Version (ASV)
- For the Levites left their suburbs and their possession, and came to Judah and Jerusalem: for Jeroboam and his sons cast them off, that they should not execute the priest’s office unto Jehovah;
- Bible in Basic English (BBE)
- For the Levites gave up their living-places and their property, and came to Judah and Jerusalem; for Jeroboam and his sons had sent them away, not letting them be priests to the Lord;
- Darby Translation (DBY)
- for the Levites left their suburbs and their possessions, and came to Judah and Jerusalem: for Jeroboam and his sons had cast them off from exercising the priesthood to Jehovah;
- Webster's Bible (WBS)
- For the Levites left their suburbs and their possession, and came to Judah and Jerusalem: for Jeroboam and his sons had cast them off from executing the priest's office to the LORD:
- Young's Literal Translation (YLT)
- for the Levites have left their suburbs and their possession, and they come to Judah and to Jerusalem, for Jeroboam and his sons have cast them off from acting as priests to Jehovah,
Read in context
- 12फिर एक एक नगर में उसने ढालें और भाले रखवा कर उन को अत्यन्त दृढ़ कर दिया। यहूदा और बिन्यामीन तो उसके थे।
- 13और सारे इस्राएल के याजक और लेवीय भी अपने सब देश से उठ कर उसके पास गए।
- 14यों लेवीय अपनी चराइयों और निज भूमि छोड़ कर, यहूदा और यरूशलेम में आए, क्योंकि यारोबाम और उसके पुत्रों ने उन को निकाल दिया था कि वे यहोवा के लिये याजक का काम न करें।
- 15और उसने ऊंचे स्थानों और बकरों और अपने बनाए हुए बछड़ों के लिये, अपनी ओर से याजक ठहरा लिए।
- 16और लेवियों के बाद इस्राएल के सब गोत्रों में से जितने मन लगा कर इस्राएल के परमेश्वर यहोवा के खोजी थे वे अपने पितरों के परमेश्वर यहोवा को बलि चढ़ाने के लिये यरूशलेम को आए।
Cross references
- 2 Chronicles 13:9 2 इतिहास 13:9क्या तुम ने यहोवा के याजकों को, अर्थात् हारून की सन्तान और लेवियों को निकालकर देश देश के लोगों की नाई याजक नियुक्त नहीं कर लिए? जो कोई एक बछड़ा और सात मेढ़े अपना संस्कार कराने को ले आता, तो उनका याजक हो जाता है जो ईश्वर नहीं है।
- Numbers 35:2–5 गिनती 35:2–5इस्त्राएलियों को आज्ञा दे, कि तुम अपने अपने निज भाग की भूमि में से लेवियों को रहने के लिये नगर देना; और नगरों के चारों ओर की चराइयां भी उनको देना। नगर तो उनके रहने के लिये, और चराइयां उनके गाय- बैल और भेड़- बकरी आदि, उनके सब पशुओं के लिये होंगी। और नगरों की चराइयां, जिन्हें तुम लेवियों को दोगे, वह एक एक नगर की शहरपनाह से बाहर चारों ओर एक एक हजार हाथ तक की हों। और नगर के बाहर पूर्व, दक्खिन, पच्छिम, और उत्तर अलंग, दो दो हजार हाथ इस रीति से नापना कि नगर बीचोंबीच हो; लेवियों के एक एक नगर की चराई इतनी ही भूमि की हो।
- 1 Kings 12:28–33 1 राजा 12:28–33तो राजा ने सम्मति लेकर सोने के दो बछड़े बनाए और लोगों से कहा, यरूशलेम को जाना तुम्हारी शक्ति से बाहर है इसलिये हे इस्राएल अपने देवताओं को देखो, जो नुम्हें मिस्र देश से दिकाल लाए हैं। तो उस ने एक बछड़े को बेतेल, और दूसरे को दान में स्थपित किया। और यह बात पाप का कारण हुई; क्योंकि लोग उस एक के साम्हने दणडवत करने को दान तक जाने लगे। और उस ने ऊंचे स्थानों के भवन बनाए, और सब प्रकार के लोगों में से जो लेवीवंशी न थे, याजक ठहराए। फिर यारोबाम ने आठवें महीने के पन्द्रहवें दिन यहूदा के पर्व के समान एक पर्व इहरा दिया, और वेदी पर बलि चढ़ाने लगा; इस रीति उस ने बेतेल में अपने बनाए हुए बछड़ों के लिये वेदी पर, बलि किया, और अपने बनाए हुए ऊंचे स्थनों के याजकों को बेतेल में ठहरा दिया। और जिस महीने की उस ने अपने मन में कल्पना की थी अर्थात् आठवें महीने के पन्द्रहवें दिन को वह बेतेल में अपनी बनाई हुई वेदी के पास चढ़ गया। उस ने इस्राएलियों के लिये एक पर्ब्व ठहरा दिया, और धूप जलाने को वेदी के पास चढ़ गया।
- Leviticus 27:30–34 लैव्यव्यवस्था 27:30–34फिर भूमि की उपज का सारा दशमांश, चाहे वह भूमि का बीज हो चाहे वृक्ष का फल, वह यहोवा ही का है; वह यहोवा के लिये पवित्र ठहरे। यदि कोई अपने दशमांश में से कुछ छुड़ाना चाहे, तो पांचवां भाग बढ़ाकर उसको छुड़ाए। और गाय-बैल और भेड़-बकरियां, निदान जो जो पशु गिनने के लिये लाठी के तले निकल जाने वाले हैं उनका दशमांश, अर्थात दस दस पीछे एक एक पशु यहोवा के लिये पवित्र ठहरे। कोई उसके गुण अवगुण न विचारे, और न उसको बदले; और यदि कोई उसको बदल भी ले, तो वह और उसका बदला दोनों पवित्र ठहरें; और वह कभी छुड़ाया न जाए॥ जो आज्ञाएं यहोवा ने इस्त्राएलियों के लिये सीनै पर्वत पर मूसा को दी थीं वे ये ही हैं॥
- 1 Chronicles 6:66–81 1 इतिहास 6:66–81और कहातियों के कई कुलों को उनके भाग के नगर एप्रैम के गोत्रा में से मिले। सो उनको अपनी अपनी चराइयों समेत एप्रैम के पहाड़ी देश का शकेम जो शरण नगर था, फिर गेजेर। योकमाम, बेथेरोन। अरयालोन और गत्रिम्मोन। और मनश्शे के आधे गोत्रा में से अपनी अपनी चराइयों समेत आनेर और बिलाम शेष कहातियों के कुल को मिले। फिर गेश मियों को मनश्शे के आधे गोत्रा के कुल में से तो अपनी अपनी चराइयों समेत बाशान का गोलान और अशतारोत। और इस्साकार के गोत्रा में से अपनी अपनी चराइयों समेत केदेश, दाबरात। रामोत और आनेम, और आशेर के गोत्रा में से अपनी अपनी चराइयों समेत माशाल, अब्दोन। हूकोक और रहोब। और नप्ताली के गोत्रा में से अपनी अपनी चराइयों समेत गालील का केदेश हम्मोन और किर्यातैम मिले। फिर शेष लेवियों अर्थात् मरारियों को जबूलून के गोत्रा में से तो अपनी अपनी चराइयों समेत शिम्मोन और ताबोर। और यरीहो के पास की यरदन नदी की पूर्व और रूबेन के गोत्रा में से तो अपनी अपनी चराइयों समेत जंगल का बेसेर, यहसा। कदेमोत और मेपाता। और गाद के गोत्रा में से अपनी अपनी चराइयों समेत गिलाद का रामोत महनैम, हेशोबोन और याजेर दिए गए।
- Numbers 18:21–28 गिनती 18:21–28फिर मिलापवाले तम्बू की जो सेवा लेवी करते हैं उसके बदले मैं उनको इस्त्राएलियों का सब दशमांश उनका निज भाग कर देता हूं। और भविष्य में इस्त्राएली मिलापवाले तम्बू के समीप न आएं, ऐसा न हो कि उनके सिर पर पाप लगे, और वे मर जाएं। परन्तु लेवी मिलापवाले तम्बू की सेवा किया करें, और उनके अधर्म का भार वे ही उठाया करें; यह तुम्हारी पीढ़ीयों में सदा की विधि ठहरे; और इस्त्राएलियों के बीच उनका कोई निज भाग न होगा। क्योंकि इस्त्राएली जो दशमांश यहोवा को उठाई हुई भेंट करके देंगे, उसे मैं लेवियों को निज भाग करके देता हूं, इसीलिये मैं ने उनके विषय में कहा है, कि इस्त्राएलियों के बीच कोई भाग उनको न मिले। फिर यहोवा ने मूसा से कहा, तू लेवियों से कह, कि जब जब तुम इस्त्राएलियों के हाथ से वह दशमांश लो जिसे यहोवा तुम को तुम्हारा निज भाग करके उन से दिलाता है, तब तब उस में से यहोवा के लिये एक उठाई हुई भेंट करके दशमांश का दशमांश देना। और तुम्हारी उठाई हुई भेंट तुम्हारे हित के लिये ऐसी गिनी जाएगी जैसा खलिहान में का अन्न, वा रसकुण्ड में का दाखरस गिना जाता है। इस रीति तुम भी अपने सब दशमांशों में से, जो इस्त्राएलियों की ओर से पाओगे, यहोवा को एक उठाई हुई भेंट देना; और यहोवा की यह उठाई हुई भेंट हारून याजक को दिया करना।
- Joshua 21:20–42 यहोशू 21:20–42फिर बाकी कहाती लेवियों के कुलों के भाग के नगर चिट्ठी डाल डालकर एप्रैम के गोत्रा के भाग में से दिए गए। अर्थात् उनको चराइयों समेत एप्रैम के पहाड़ी देश में खूनी शरण लेने का शकेम नगर दिया गया, फिर अपनी अपनी चराइयों समेत गेजेर, किबसैम, और बेथोरोन; ये चार नगर दिए गए। और दान के गोत्रा के भाग में से अपनी अपनी चराइयों समेत, एलतके, गिब्बतोन, अरयालोन, और गत्रिम्मोन; ये चार नगर दिए गए। और मनश्शे के आधे गोत्रा के भाग में से अपनी अपनी चराइयों समेत तानाक और गत्रिम्मोन; ये दो नगर दिए गए। इस प्रकार बाकी कहातियों के कुलों के सब नगर चराइयों समेत दस ठहरे।। फिर लेवियों के कुलों में के गेर्शोनियों को मनश्शे के आधे गोत्रा के भाग में से अपनी अपनी चराइयों समेत खूनी के शरण नगर बाशान का गोलान और बेशतरा; ये दो नगर दिए गए। और इस्साकार के गोत्रा के भाग में से अपनी अपनी चराइयों समेत किश्योन, दाबरत, यर्मूत, और एनगन्नीम; ये चार नगर दिए गए। और आशेर के गोत्रा के भाग में से अपनी अपनी चराइयों समेत मिशाल, अब्दोन, हेल्कात, और रहोब; ये चार नगर दिए गए। और नप्ताली के गोत्रा के भाग में से अपनी अपनी चराइयों समेत खूनी के शरण नगर गलील का केदेश, फिर हम्मोतदोर, और कर्तान; ये तीन नगर दिए गए। गेर्शोनियों के कुलों के अनुसार उनके सब नगर अपनी अपनी चराइयों समेत तेरह ठहरे।। फिर बाकी लेवियों, अर्थात् मरारियों के कुलों को जबूलून के गोत्रा के भाग में से अपनी अपनी चराइयों समेत योक्नाम, कर्ता, दिम्ना, और नहलाल; ये चार नगर दिए गए। और रूबेन के गोत्रा के भाग में से अपनी अपनी चराइयों समेत बेसेर, यहसा, केदेमोत, और मेपात; ये चार नगर दिए गए। और गाद के गोत्रा के भाग में से अपनी अपनी चराइयों समेत खूनी के शरण नगर गिलाद में का रामोत, फिर महनैम, हेशबोन, और याजेर, जो सब मिलाकर चार नगर हैं दिए गए। लेवियों के बाकी कुलों अर्थात् मरारियों के कुलों के अनुसार उनके सब नगर ये ही ठहरे, इस प्रकार उनको बारह नगर चिट्ठी डाल डालकर दिए गए।। इस्राएलियों की निज भूमि के बीच लेवियों के सब नगर अपनी अपनी चराइयों समेत अड़तालीस ठहरे। ये सब नगर अपने अपने चारों ओर की चराइयों के साथ ठहरे; इन सब नगरों की यही दशा थी।।
- 1 Kings 13:33 1 राजा 13:33इसके बाद यारोबाम अपनी बुरी चाल से न फिरा। उस ने फिर सब प्रकार के लोगो में से ऊंचे स्थानों के याजक बनाए, वरन जो कोई चाहता था, उसका संस्कार करके, वह उसको ऊंचे स्थानों का याजक होने को ठहरा देता था।
Original words (Hebrew)
- Levites · H3881לֵוִיִּי Lêvîyîy
- left · H5800עָזַב ʻâzab
- suburbs · H4054מִגְרָשׁ migrâsh
- possession · H272אֲחֻזָּה ʼăchuzzâh
- came · H3212יָלַךְ yâlak
- Judah · H3063יְהוּדָה Yᵉhûwdâh
- Jerusalem · H3389יְרוּשָׁלַ͏ִם Yᵉrûwshâlaim
- Jeroboam · H3379יָרׇבְעָם Yârobʻâm
- sons · H1121בֵּן bên
- off · H2186זָנַח zânach
- priest’s office · H3547כָּהַן kâhan