2 Chronicles · chapter 35 · verse 13
2 Chronicles 35:13 in Hindi
तब उन्हों ने फसह के पशुओं का मांस विधि के अनुसार आग में भूंजा, और पवित्रा वस्तुएं, हंडियों और हंडों और थालियों में सिझा कर फूत से लोगों को पहुंचा दिया।
Tab unhom ne phasah ke pashuom kaa maans vidhi ke anusaar aag mem bhoonjaa, aur pavitraa vastuem, handiyom aur handom aur thaaliyom mem sijhaa kar phoot se logom ko pahunchaa diyaa.
2 Chronicles 35:13 in English
- King James Version (KJV)
- And they roasted the passover with fire according to the ordinance: but the [other] holy [offerings] sod they in pots, and in caldrons, and in pans, and divided [them] speedily among all the people.
- World English Bible (WEB)
- They roasted the Passover with fire according to the ordinance. They boiled the holy offerings in pots, in cauldrons, and in pans, and carried them quickly to all the children of the people.
- American Standard Version (ASV)
- And they roasted the passover with fire according to the ordinance: and the holy offerings boiled they in pots, and in caldrons, and in pans, and carried them quickly to all the children of the people.
- Bible in Basic English (BBE)
- And the Passover lamb was cooked over the fire, as it says in the law; and the holy offerings were cooked in pots and basins and vessels, and taken quickly to all the people.
- Darby Translation (DBY)
- And they roasted the passover with fire according to the ordinance; and the consecrated things they boiled in pots and in cauldrons and in pans, and divided them speedily among all the children of the people.
- Webster's Bible (WBS)
- And they roasted the passover with fire according to the ordinance: but the [other] holy [offerings] they boiled in pots, and in caldrons, and in pans, and divided [them] speedily among all the people.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And they cook the passover with fire, according to the ordinance, and the sanctified things they have cooked in pots, and in kettles, and in pans — for all the sons of the people.
Read in context
- 11तब फसह के पशु बलि किए गए, और याजक बलि करनेवालों के हाथ से लोहू को लेकर छिड़क देते और लेवीय उनकी खाल उतारते गए।
- 12तब उन्हों ने होमबलि के पशु इसलिये अलग किए कि उन्हें लोगों के पितरों के घरानों के भागों के अनुसार दें, कि वे उन्हें यहोवा के लिये चढ़वा दें जैसा कि मूसा की पुस्तक में लिखा है; और बैलों को भी उन्हों ने वैसा ही किया।
- 13तब उन्हों ने फसह के पशुओं का मांस विधि के अनुसार आग में भूंजा, और पवित्रा वस्तुएं, हंडियों और हंडों और थालियों में सिझा कर फूत से लोगों को पहुंचा दिया।
- 14तब उन्हों ने अपने लिये और याजकों के लिये तैयारी की, क्योंकि हारून की सन्तान के याजक होमबलि के पशु और चरबी रात तक चढ़ाते रहे, इस कारण लेवियों ने अपने लिये और हारून की सन्तान के याजकों के लिये तैयारी की।
- 15और आसाप के वंश के गवैये, दाऊद, आसाप, हेमान और राजा के दश यदूतून की आज्ञा के अनुसार अपने अपने स्थान पर रहे, और द्वारपाल एक एक फाटक पर रहे। उन्हें अपना अपना काम छोड़ना न पड़ा, क्योंकि उनके भई लेवियों ने उनके लिये तैयारी की।
Cross references
- Exodus 12:8–9 निर्गमन 12:8–9और वे उसके मांस को उसी रात आग में भूंजकर अखमीरी रोटी और कड़वे सागपात के साथ खाएं। उसको सिर, पैर, और अतड़ियों समेत आग में भूंजकर खाना, कच्चा वा जल में कुछ भी पकाकर न खाना।
- 1 Samuel 2:13–15 1 शमूएल 2:13–15और याजकों की रीति लोगों के साथ यह थी, कि जब कोई मनुष्य मेलबलि चढ़ाता था तब याजक का सेवक मांस पकाने के समय एक त्रिशूली कांटा हाथ में लिये हुए आकर, उसे कड़ाही, वा हांडी, वा हंडे, वा तसले के भीतर डालता था; और जितना मांस कांटे में लग जाता था उतना याजक आप लेता था। यों ही वे शीलो में सारे इस्राएलियों से किया करते थे जो वहां आते थे। और चर्बी जलाने से पहिले भी याजक का सेवक आकर मेलबलि चढ़ानेवाले से कहता था, कि कबाब के लिये याजक को मांस दे; वह तुझ से पका हुआ नहीं, कच्चा ही मांस लेगा।
- Deuteronomy 16:7 व्यवस्थाविवरण 16:7तब उसका मांस उसी स्थान में जिसे तेरा परमेश्वर यहोवा चुन ले भूंजकर खाना; फिर बिहान को उठकर अपने अपने डेरे को लौट जाना।
- Leviticus 6:28 लैव्यव्यवस्था 6:28और वह मिट्टी का पात्रा जिस में वह पकाया गया हो तोड़ दिया जाए; यदि वह पीतल के पात्रा में सिझाया गया हो, तो वह मांजा जाए, और जल से धो लिया जाए।
- Romans 12:11 रोमियों 12:11प्रयत्न करने में आलसी न हो; आत्मिक उन्माद में भरो रहो; प्रभु की सेवा करते रहो।
- Lamentations 1:12–13 विलापगीत 1:12–13हे सब बटोहियो, क्या तुम्हें इस बात की कुछ भी चिन्ता नहीं? दृष्टि कर के देखो, क्या मेरे दु:ख से बढ़ कर कोई और पीड़ा है जो यहोवा ने अपने क्रोध के दिन मुझ पर डाल दी है? उसने ऊपर से मेरी हड्डियों में आग लगाई है, और वे उस से भस्म हो गईं; उसने मेरे पैरों के लिये जाल लगाया, और मुझ को उलटा फेर दिया है; उसने ऐसा किया कि मैं त्यागी हुई सी और रोग से लगातार निर्बल रहती हूँ।
- Numbers 6:19 गिनती 6:19फिर जब नाज़ीर अपने न्यारे रहने के चिन्हवाले सिर को मुण्डा चुके तब याजक मेढ़े को पकाया हुआ कन्धा, और टोकरी में से एक अखमीरी रोटी, और एक अखमीरी पपड़ी लेकर नाज़ीर के हाथों पर धर दे,
- Psalm 22:14 भजन संहिता 22:14मैं जल की नाईं बह गया, और मेरी सब हडि्डयों के जोड़ उखड़ गए: मेरा हृदय मोम हो गया, वह मेरी देह के भीतर पिघल गया।