Acts · chapter 15 · verse 1
Acts 15:1 in Hindi
फिर कितने लोग यहूदिया से आकर भाइयों को सिखाने लगे कि यदि मूसा की रीति पर तुम्हारा खतना न हो तो तुम उद्धार नहीं पा सकते।
Phir kitane log yahoodiyaa se aakar bhaaiyom ko sikhaane lage ki yadi moosaa kee reeti par tumhaaraa khatanaa na ho to tum uddhaar naheem paa sakate.
Acts 15:1 in English
- King James Version (KJV)
- And certain men which came down from Judæa taught the brethren, [and said], Except ye be circumcised after the manner of Moses, ye cannot be saved.
- World English Bible (WEB)
- Some men came down from Judea and taught the brothers, “Unless you are circumcised after the custom of Moses, you can’t be saved.”
- American Standard Version (ASV)
- And certain men came down from Judæa and taught the brethren, [saying], Except ye be circumcised after the custom of Moses, ye cannot be saved.
- Bible in Basic English (BBE)
- Now certain men came down from Judaea, teaching the brothers and saying that without circumcision, after the rule of Moses, there is no salvation.
- Darby Translation (DBY)
- And certain persons, having come down from Judaea, taught the brethren, If ye shall not have been circumcised according to the custom of Moses, ye cannot be saved.
- Webster's Bible (WBS)
- And certain men who came down from Judea, taught the brethren, [and said] , Except ye be circumcised after the manner of Moses, ye cannot be saved.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And certain having come down from Judea, were teaching the brethren — 'If ye be not circumcised after the custom of Moses, ye are not able to be saved;'
Read in context
- 1फिर कितने लोग यहूदिया से आकर भाइयों को सिखाने लगे कि यदि मूसा की रीति पर तुम्हारा खतना न हो तो तुम उद्धार नहीं पा सकते।
- 2जब पौलुस और बरनबास का उन से बहुत झगड़ा और वाद- विवाद हुआ तो यह ठहराया गया, कि पौलुस और बरनबास, और हम में से कितने और व्यक्ति इस बात के विषय में यरूशलेम को प्रेरितों और प्राचीनों के पास जांए।
- 3सो मण्डली ने उन्हें कुछ दूर तक पहुंचाया; और वे फीनीके ओर सामरिया से होते हुए अन्यजातियों के मन फेरने का समाचार सुनाते गए, और सब भाइयों को बहुत आनन्दित किया।
Cross references
- Galatians 5:6 गलातियों 5:6और मसीह यीशु में न खतना, न खतनारहित कुछ काम का है, परन्तु केवल विश्वास का जो प्रेम के द्वारा प्रभाव करता है।
- Acts 15:5 प्रेरितों के काम 15:5परन्तु फरीसियों के पंथ में से जिन्हों ने विश्वास किया था, उन में से कितनों ने उठकर कहा, कि उन्हें खतना कराना और मूसा की व्यवस्था को मानने की आज्ञा देना चाहिए।
- Colossians 2:8 कुलुस्सियों 2:8चौकस रहो कि कोई तुम्हें उस तत्व- ज्ञान और व्यर्थ धोखे के द्वारा अहेर न करे ले, जो मनुष्यों के परम्पराई मत और संसार की आदि शिक्षा के अनुसार है, पर मसीह के अनुसार नहीं।
- Leviticus 12:3 लैव्यव्यवस्था 12:3और आठवें दिन लड़के का खतना किया जाए।
- 1 Corinthians 7:18–19 1 कुरिन्थियों 7:18–19जो खतना किया हुअ बुलाया गया हो, वह खतनारहित न बने: जो खतनारहित बुलाया गया हो, वह खतना न कराए। न खतना कुछ है, और न खतनारहित परन्तु परमेश्वर की आज्ञाओं को मानना ही सब कुछ है।
- Galatians 2:11–14 गलातियों 2:11–14पर जब कैफा अन्ताकिया में आया तो मैं ने उसके मुंह पर उसका साम्हना किया, क्योंकि वह दोषी ठहरा था। इसलिये कि याकूब की ओर से कितने लोगों के आने से पहिले वह अन्यजातियों के साथ खाया करता था, परन्तु जब वे आए, तो खतना किए हुए लोगों के डर के मारे उन से हट गया और किनारा करने लगा। और उसके साथ शेष यहूदियों ने भी कपट किया, यहां तक कि बरनबास भी उन के कपट में पड़ गया। पर जब मैं ने देखा, कि वे सुसमाचार की सच्चाई पर सीधी चाल नहीं चलते, तो मैं ने सब के साम्हने कैफा से कहा; कि जब तू यहूदी होकर अन्यजातियों की नाई चलता है, और यहूदियों की नाईं नहीं तो तू अन्यजातियों को यहूदियों की नाईं चलने को क्यों कहता है?
- Galatians 6:13–16 गलातियों 6:13–16क्योंकि खतना करानेवाले आप तो, व्यवस्था पर नहीं चलते, पर तुम्हारा खतना कराना इसलिये चाहते हैं, कि तुम्हारी शारीरिक दशा पर घमण्ड करें। पर ऐसा न हो, कि मैं और किसी बात का घमण्ड करूं, केवल हमारे प्रभु यीशु मसीह के क्रूस का जिस के द्वारा संसार मेरी दृष्टि में और मैं संसार की दृष्टि में क्रूस पर चढ़ाया गया हूं। क्योंकि न खतना, और न खतनारहित कुछ है, परन्तु नई सृष्टि। और जितने इस नियम पर चलेंगे उन पर, और परमेश्वर के इस्त्राएल पर, शान्ति और दया होती रहे।।
- Galatians 5:1–4 गलातियों 5:1–4मसीह ने स्वतंत्राता के लिये हमें स्वतंत्रा किया है; सो इसी में स्थिर रहो, और दासत्व के जूए में फिर से न जुतो।। देखो, मैं पौलुस तुम से कहता हूं, कि यदि खतना कराओगे, तो मसीह से तुम्हें कुछ लाभ न होगा। फिर भी मैं हर एक खतना करानेवाले को जताए देता हूं, कि उसे सारी व्यवस्था माननी पड़ेगी। तुम जो व्यवस्था के द्वारा धर्मी ठहरना चाहते हो, मसीह से अलग और अनुग्रह से गिर गए हो।
- Romans 4:8–12 रोमियों 4:8–12धन्य है वह मनुष्य जिसे परमेश्वर पापी न ठहराए। तो यह धन्य कहना, क्या खतनावालों ही के लिये है, या खतनारहितों के लिये भी? हम यह कहते हैं, कि इब्राहीम के लिये उसका विश्वास धार्मिकता गिना गया। तो वह क्योंकर गिना गया? खतने की दशा में या बिना खतने की दशा में? खतने की दशा में नहीं परन्तु बिना खतने की दशा में। और उस ने खतने का चिन्ह पाया, कि उस विश्वास की धार्मिकता पर छाप हो जाए, जो उस ने बिना खतने की दशा में रखा था: जिस से वह उन सब का पिता ठहरे, जो बिना खतने की दशा में विश्वास करते हैं, और कि वे भी धर्मी ठहरें। और उन खतना किए हुओं का पिता हो, जो न केवल खतना किए हुए हैं, परन्तु हमारे पिता इब्राहीम के उस विश्वास की लीक पर भी चलते हैं, जो उस ने बिन खतने की दशा में किया था।
- Acts 15:24 प्रेरितों के काम 15:24हम ने सुना है, कि हम में से कितनों ने वहां जाकर, तुम्हें अपनी बातों से घबरा दिया; और तुम्हारे मन उलट दिए हैं परन्तु हम ने उन को आज्ञा नहीं दी थी।
- Galatians 2:3–4 गलातियों 2:3–4परन्तु तितुस भी जो मेरे साथ था और जो यूनानी है; खतना कराने के लिये विवश नहीं किया गया। और यह उन झूठे भाइयों के कारण हुआ, जो चोरी से घुस आए थे, कि उस स्वतंत्राता का जो मसीह यीशु में हमें मिली है, भेद लेकर हमें दास बनाएं।
- Philippians 3:2–3 फिलिप्पियों 3:2–3कुत्तों से चौकस रहो, उन बुरे काम करनेवालों से चौकस रहो, उन काट कूट करनेवालों से चौकस रहो। क्योंकि खतनावाले तो हम ही हैं जो परमेश्वर के आत्मा की अगुवाई से उपासना करते हैं, और मसीह यीशु पर घमण्ड करते हैं और शरीर पर भरोसा नहीं रखते।
Original words (Greek)
- And · G2532καί kaí
- men · G5100τὶς tìs
- down · G2718κατέρχομαι katérchomai
- from · G575ἀπό apó
- Judæa · G2449Ἰουδαία Ioudaía
- taught · G1321διδάσκω didáskō
- brethren · G80ἀδελφός adelphós
- Except · G1437ἐάν eán
- circumcised · G4059περιτέμνω peritémnō
- manner · G1485ἔθος éthos
- Moses · G3475Μωσεύς Mōseús
- ye · G1410δύναμαι dýnamai
- cannot · G3756οὐ ou
- be · G1410δύναμαι dýnamai
- saved · G4982σώζω sṓzō