Deuteronomy · chapter 15 · verse 21
Deuteronomy 15:21 in Hindi
परन्तु यदि उस में किसी प्रकार का दोष हो, अर्थात् वह लंगड़ा वा अन्धा हो, वा उस में किसी और ही प्रकार की बुराई का दोष हो, तो उसे अपने परमेश्वर यहोवा के लिये बलि न करना।
Parantu yadi us mem kisee prakaar kaa dosh ho, arthaat vah langadaa vaa andhaa ho, vaa us mem kisee aur hee prakaar kee buraaee kaa dosh ho, to use apane parameshvar yahovaa ke liye bali na karanaa.
Deuteronomy 15:21 in English
- King James Version (KJV)
- And if there be [any] blemish therein, [as if it be] lame, or blind, [or have] any ill blemish, thou shalt not sacrifice it unto the LORD thy God.
- World English Bible (WEB)
- If it has any defect—is lame or blind, or has any defect whatever, you shall not sacrifice it to the LORD your God.
- American Standard Version (ASV)
- And if it have any blemish, [as if it be] lame or blind, any ill blemish whatsoever, thou shalt not sacrifice it unto Jehovah thy God.
- Bible in Basic English (BBE)
- But if it has any mark on it, if it is blind or has damaged legs, or if there is anything wrong with it, it may not be offered to the Lord your God.
- Darby Translation (DBY)
- But if there be a defect therein, [if it be] lame, or blind, [or have] any evil defect, thou shalt not sacrifice it to Jehovah thy God.
- Webster's Bible (WBS)
- And if there is [any] blemish in it, [as if it is] lame, or blind, [or hath] any ill blemish, thou shalt not sacrifice it to the LORD thy God.
- Young's Literal Translation (YLT)
- 'And when there is in it a blemish, lame, or blind, any evil blemish, thou dost not sacrifice it to Jehovah thy God;
Read in context
- 19तेरी गायों और भेड़- बकरियों के जितने पहिलौठे नर हों उन सभों को अपने परमेश्वर यहोवा के लिये पवित्रा रखना; अपनी गायों के पहिलौठों से कोई काम न लेना, और न अपनी भेड़- बकरियों के पहिलौठों का ऊन कतरना।
- 20उस स्थान पर जो तेरा परमेश्वर यहोवा चुन लेगा तू यहोवा के साम्हने अपने अपने धराने समेत प्रति वर्ष उसका मांस खाना।
- 21परन्तु यदि उस में किसी प्रकार का दोष हो, अर्थात् वह लंगड़ा वा अन्धा हो, वा उस में किसी और ही प्रकार की बुराई का दोष हो, तो उसे अपने परमेश्वर यहोवा के लिये बलि न करना।
- 22उसको अपने फाटकों के भीतर खाना; शुद्ध और अशुद्ध दोनों प्रकार के मनुष्य जैसे चिकारे और हरिण का मांस खाते हैं वैसे ही उसका भी खा सकेंगे।
- 23परन्तु उसका लोहू न खाना; उसे जल की नाई भूमि पर उंडेल देना।।
Cross references
- Malachi 1:7–8 मलाकी 1:7–8तौभी तुम पूछते हो कि हम किस बात में तुझे अशुद्ध ठहराते हैं? इस बात में भी, कि तुम कहते हो, यहोवा की मेज तुच्छ है। जब तुम अन्धे पशु को बलि करने के लिये समीप ले आते हो तो क्या यह बुरा नहीं? और जब तुम लंगड़े वा रोगी पशु को ले आते हो, तो क्या यह बुरा नहीं? अपने हाकिम के पास ऐसी भेंट ले आओ; क्या वह तुम से प्रसन्न होगा वा तुम पर अनुग्रह करेगा? सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।।
- Deuteronomy 17:1 व्यवस्थाविवरण 17:1तू अपने परमेश्वर यहोवा के लिये कोई बैल वा भेड़- बकरी बलि न करना जिस में दोष वा किसी प्रकार की खोट हो; क्योंकि ऐसा करना तेरे परमेश्वर यहोवा के समीप घृणित है।।
- Leviticus 22:19–25 लैव्यव्यवस्था 22:19–25तो अपने निमित्त ग्रहणयोग्य ठहरने के लिये बैलों वा भेड़ों वा बकरियों में से निर्दोष नर चढ़ाया जाए। जिस में कोई भी दोष हो उसे न चढ़ाना; क्योंकि वह तुम्हारे निमित्त ग्रहणयोग्य न ठहरेगा। और जो कोई बैलों वा भेड़- बकरियों में से विशेष वस्तु संकल्प करने के लिये वा स्वेच्छाबलि के लिये यहोवा को मेलबलि चढ़ाए, तो ग्रहण होने के लिये अवश्य है कि वह निर्दोष हो, उस में कोई भी दोष न हो। जो अन्धा वा अंग का टूटा वा लूला हो, वा उस में रसौली वा खौरा वा खुजली हो, ऐसों को यहोवा के लिये न चढ़ाना, उनको वेदी पर यहोवा के लिये हव्य न चढ़ाना। जिस किसी बैल वा भेड़ वा बकरे का कोई अंग अधिक वा कम हो उसको स्वेच्छाबलि कि लिये चढ़ा सकते हो, परन्तु मन्नत पूरी करने के लिये वह ग्रहण न होगा। जिसके अंड दबे वा कुचले वा टूटे वा कट गए हों उसको यहोवा के लिये न चढ़ाना, और अपने देश में भी ऐसा काम न करना। फिर इन में से किसी को तुम अपने परमेश्वर का भोजन जानकर किसी परदेशी से लेकर न चढ़ाओ; क्योंकि उन में उनका बिगाड़ वर्तमान है, उन में दोष है, इसलिये वे तुम्हारे निमित्त ग्रहण न होंगे।।