Deuteronomy · chapter 30 · verse 6
Deuteronomy 30:6 in Hindi
और तेरा परमेश्वर यहोवा तेरे और तेरे वंश के मन का खतना करेगा, कि तू अपने परमेश्वर यहोवा से अपने सारे मन और सारे प्राण के साथ प्रेम करे, जिस से तू जीवित रहे।
Aur teraa parameshvar yahovaa tere aur tere vansh ke man kaa khatanaa karegaa, ki too apane parameshvar yahovaa se apane saare man aur saare praan ke saath prem kare, jis se too jeevit rahe.
Deuteronomy 30:6 in English
- King James Version (KJV)
- And the LORD thy God will circumcise thine heart, and the heart of thy seed, to love the LORD thy God with all thine heart, and with all thy soul, that thou mayest live.
- World English Bible (WEB)
- The LORD your God will circumcise your heart, and the heart of your offspring, to love the LORD your God with all your heart and with all your soul, that you may live.
- American Standard Version (ASV)
- And Jehovah thy God will circumcise thy heart, and the heart of thy seed, to love Jehovah thy God with all thy heart, and with all thy soul, that thou mayest live.
- Bible in Basic English (BBE)
- And the Lord your God will give to you and to your seed a circumcision of the heart, so that, loving him with all your heart and all your soul, you may have life.
- Darby Translation (DBY)
- And Jehovah thy God will circumcise thy heart, and the heart of thy seed, to love Jehovah thy God with all thy heart and with all thy soul, that thou mayest live.
- Webster's Bible (WBS)
- And the LORD thy God will circumcise thy heart, and the heart of thy seed, to love the LORD thy God with all thy heart, and with all thy soul, that thou mayest live.
- Young's Literal Translation (YLT)
- 'And Jehovah thy God hath circumcised thy heart, and the heart of thy seed, to love Jehovah thy God with all thy heart, and with all thy soul, for the sake of thy life;
Read in context
- 4चाहे धरती के छोर तक तेरा बरबस पहुंचाया जाना हो, तौभी तेरा परमेश्वर यहोवा तुझ को वहां से ले आकर इकट्ठा करेगा।
- 5और तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे उसी देश में पहुंचाएगा जिसके तेरे पुरखा अधिकारी हुए थे, और तू फिर उसका अधिकारी होगा; और वह तेरी भलाई करेगा, और तुझ को तेरे पुरखाओं से भी गिनती में अधिक बढ़ाएगा।
- 6और तेरा परमेश्वर यहोवा तेरे और तेरे वंश के मन का खतना करेगा, कि तू अपने परमेश्वर यहोवा से अपने सारे मन और सारे प्राण के साथ प्रेम करे, जिस से तू जीवित रहे।
- 7और तेरा परमेश्वर यहोवा ये सब शाप की बातें तेरे शत्रुओं पर जो तुझ से बैर करके तेरे पीछे पड़ेंगे भेजेगा।
- 8और तू फिरेगा और यहोवा की सुनेगा, और इन सब आज्ञाओं को मानेगा जो मैं आज तुझ को सुनाता हूं।
Cross references
- Ezekiel 36:26–27 यहेजकेल 36:26–27मैं तुम को नया मन दूंगा, और तुम्हारे भीतर नई आत्मा उत्पन्न करूंगा; और तुम्हारी देह में से पत्थर का हृदय निकालकर तुम को मांस का हृदय दूंगा। और मैं अपना आत्मा तुम्हारे भीतर देकर ऐसा करूंगा कि तुम मेरी विधियों पर चलोगे और मेरे नियमों को मानकर उनके अनुसार करोगे।
- Deuteronomy 10:16 व्यवस्थाविवरण 10:16इसलिये अपने अपने हृदय का खतना करो, और आगे को हठीले न रहो।
- Jeremiah 32:39 यिर्मयाह 32:39मैं उन को एक ही मन और एक ही चाल कर दूंगा कि वे सदा मेरा भय मानते रहें, जिस से उनका और उनके बाद उनके वंश का भी भला हो।
- Ezekiel 11:19–20 यहेजकेल 11:19–20और मैं उनका हृदय एक कर दूंगा; और उनके भीतर नई आत्मा उत्पन्न करूंगा, और उनकी देह में से पत्थर का सा हृदय निकालकर उन्हें मांस का हृदय दूंगा, जिस से वे मेरी विधियों पर नित चला करें और मेरे नियमों को मानें; और वे मेरी प्रजा ठहरेंगे, और मैं उनका परमेश्वर ठहरूंगा।
- Colossians 2:11 कुलुस्सियों 2:11उसी में तुम्हारा ऐसा खतना हुआ है, जो हाथ से नहीं होता, अर्थात् मसीह का खतना, जिस से शारीरिक देह उतार दी जाती है।
- Romans 2:28–29 रोमियों 2:28–29क्योंकि वह यहूदी नहीं, पर प्रगट में है, और देह में है। पर यहूदी वही है, जो मन में है; और खतना वही है, जो हृदय का और आत्मा में है; न कि लेख का: ऐसे की प्रशंसा मनुष्यों की ओर से नहीं, परन्तु परमेश्वर की ओर से होती है।।
- Jeremiah 4:4 यिर्मयाह 4:4हे यहूदा के लोगो और यरूशलेम के निवासियो, यहोवा के लिये अपना खतना करो; हां, अपने मन का खतना करो; नहीं तो तुम्हारे बुरे कामों के कारण मेरा क्रोध आग की नाई भड़केगा, और ऐसा होगा की कोई उसे बुझा न सकेगा।
- Deuteronomy 6:5 व्यवस्थाविवरण 6:5तू अपने परमेश्वर यहोवा से अपने सारे मन, और सारे जीव, और सारी शक्ति के साथ प्रेम रखना।
- 1 John 5:3–4 1 यूहन्ना 5:3–4और परमेश्वर का प्रेम यह है, कि हम उस की आज्ञाओं को मानें; और उस की आज्ञाएं कठिन नहीं। क्योंकि जो कुछ परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है, वह संसार पर जय प्राप्त करता है, और वह विजय जिस से संसार पर जय प्राप्त होती है हमारा विश्वास है।
- 2 Corinthians 5:17 2 कुरिन्थियों 5:17सो यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्टि है: पुरानी बातें बीत गई हैं; देखो, वे सब नई हो गईं।
- 1 John 4:7 1 यूहन्ना 4:7हे प्रियों, हम आपस में प्रेम रखें; क्योंकि प्रेम परमेश्वर से है: और जो कोई प्रेम करता है, वह परमेश्वर से जन्मा है; और परमेश्वर को जानता है।
- Matthew 22:37 मत्ती 22:37उस ने उस से कहा, तू परमेश्वर अपने प्रभु से अपने सारे मन और अपने सारे प्राण और अपनी सारी बुद्धि के साथ प्रेम रख।