Exodus · chapter 18 · verse 11
Exodus 18:11 in Hindi
अब मैं ने जान लिया है कि यहोवा सब देवताओं से बड़ा है; वरन उस विषय में भी जिस में उन्हों ने इस्त्राएलियों से अभिमान किया था।
Ab maim ne jaan liyaa hai ki yahovaa sab devataaom se badaa hai; varan us vishay mem bhee jis mem unhom ne istraaeliyom se abhimaan kiyaa thaa.
Exodus 18:11 in English
- King James Version (KJV)
- Now I know that the LORD [is] greater than all gods: for in the thing wherein they dealt proudly [he was] above them.
- World English Bible (WEB)
- Now I know that the LORD is greater than all gods because of the way that they treated people arrogantly.”
- American Standard Version (ASV)
- Now I know that Jehovah is greater than all gods; yea, in the thing wherein they dealt proudly against them.
- Bible in Basic English (BBE)
- Now I am certain that the Lord is greater than all gods, for he has overcome them in their pride.
- Darby Translation (DBY)
- Now I know that Jehovah is greater than all gods; for in the thing in which they acted haughtily [he was] above them.
- Webster's Bible (WBS)
- Now I know that the LORD [is] greater than all gods: for in the thing in which they dealt proudly, [he was] above them.
- Young's Literal Translation (YLT)
- now I have known that Jehovah [is] greater than all the gods, for in the thing they have acted proudly — [He is] above them!'
Read in context
- 9तब यित्रो ने उस समस्त भलाई के कारण जो यहोवा ने इस्त्राएलियों के साथ की थी, कि उन्हें मिस्त्रियों के वश से छुड़ाया था, मग्न होकर कहा,
- 10धन्य है यहोवा, जिस ने तुम को फिरौन और मिस्त्रियों के वश से छुड़ाया, जिस ने तुम लोगों को मिस्त्रियों की मुट्ठी में से छुड़ाया है।
- 11अब मैं ने जान लिया है कि यहोवा सब देवताओं से बड़ा है; वरन उस विषय में भी जिस में उन्हों ने इस्त्राएलियों से अभिमान किया था।
- 12तब मूसा के ससुर यित्रो ने परमेश्वर के लिये होमबलि और मेलबलि चढ़ाए, और हारून इस्त्राएलियों के सब पुरनियों समेत मूसा के ससुर यित्रो के संग परमेश्वर के आगे भोजन करने को आया।
- 13दूसरे दिन मूसा लोगों का न्याय करने को बैठा, और भोर से सांझ तक लोग मूसा के आसपास खड़े रहे।
Cross references
- Psalm 95:3 भजन संहिता 95:3क्योंकि यहोवा महान ईश्वर है, और सब देवताओं के ऊपर महान राजा है।
- Exodus 15:11 निर्गमन 15:11हे यहोवा, देवताओं में तेरे तुल्य कौन है? तू तो पवित्राता के कारण महाप्रतापी, और अपनी स्तुति करने वालों के भय के योग्य, और आश्चर्य कर्म का कर्त्ता है।।
- 2 Chronicles 2:5 2 इतिहास 2:5और जो भवन मैं बनाने पर हूं, वह महान होगा; क्योंकि हमारा परमेश्वर सब देवताओं में महान है।
- Luke 1:51 लूका 1:51उस ने अपना भुजबल दिखाया, और जो अपने आप को बड़ा समझते थे, उन्हें तित्तर- बित्तर किया।
- Psalm 135:5 भजन संहिता 135:5मैं तो जानता हूं कि हमारा प्रभु यहोवा सब देवताओं से महान है।
- Daniel 4:37 दानिय्येल 4:37अब मैं नबूकदनेस्सर स्वर्ग के राजा को सराहता हूं, और उसकी स्तुति और महिमा करता हूं क्योंकि उसके सब काम सच्चे, और उसके सब व्यवहार न्याय के हैं; और जो लोग घमण्ड से चलते हैं, उन्हें वह नीचा कर सकता है।।
- Psalm 97:9 भजन संहिता 97:9क्योंकि हे यहोवा, तू सारी पृथ्वी के ऊपर परमप्रधान है; तू सारे देवताओं से अधिक महान ठहरा है।
- 1 Chronicles 16:25 1 इतिहास 16:25क्योंकि यहोवा महान और स्तुति के अति योग्य है, वह तो सब देवताओं से अधिक भययोग्य है।
- Nehemiah 9:10 नहेमायाह 9:10और फ़िरौन और उसके सब कर्मचारी वरन उसके देश के सब लोगों को दणड देने के लिये चिन्ह और चमत्कार दिखाए; क्योंकि तू जानता था कि वे उन से अभिमान करते हैं; और तू ने अपना ऐसा बड़ा नाम किया, जैसा आज तक वर्तमान है।
- Psalm 119:21 भजन संहिता 119:21तू ने अभिमानियों को, जो शापित हैं, घुड़का है, वे तेरी आज्ञाओं की बाट से भटके हुए हैं।
- 2 Kings 5:15 2 राजा 5:15तब वह अपने सब दल बल समेत परमेश्वर के भक्त के यहां लौट आया, और उसके सम्मुख खड़ा होकर कहने लगा सुन, अब मैं ने जान लिया है, कि समस्त पृथ्वी में इस्राएल को छोड़ और कहीं परमेश्वर नहीं है। इसलिये अब अपने दास की भेंट ग्रहण कर।
- James 4:6 याकूब 4:6वह तो और भी अनुग्रह देता है; इस कारण यह लिखा है, कि परमेश्वर अभिमानियों से विरोध करता है, पर दीनों पर अनुग्रह करता है।