Exodus · chapter 32 · verse 33
Exodus 32:33 in Hindi
यहोवा ने मूसा से कहा, जिस ने मेरे विरूद्ध पाप किया है उसी का नाम मैं अपनी पुस्तक में से काट दूंगा।
Yahovaa ne moosaa se kahaa, jis ne mere virooddh paap kiyaa hai usee kaa naam maim apanee pustak mem se kaat doongaa.
Exodus 32:33 in English
- King James Version (KJV)
- And the LORD said unto Moses, Whosoever hath sinned against me, him will I blot out of my book.
- World English Bible (WEB)
- The LORD said to Moses, “Whoever has sinned against me, I will blot him out of my book.
- American Standard Version (ASV)
- And Jehovah said unto Moses, Whosoever hath sinned against me, him will I blot out of my book.
- Bible in Basic English (BBE)
- And the Lord said to Moses, Whoever has done evil against me will be taken out of my book.
- Darby Translation (DBY)
- And Jehovah said to Moses, Whoever hath sinned against me, him will I blot out of my book.
- Webster's Bible (WBS)
- And the LORD said to Moses, Whoever hath sinned against me, him will I blot out of my book.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And Jehovah saith unto Moses, 'Whoso hath sinned against Me — I blot him out of My book;
Read in context
- 31तब मूसा यहोवा के पास जाकर कहने लगा, कि हाय, हाय, उन लोगों ने सोने का देवता बनवाकर बड़ा ही पाप किया है।
- 32तौभी अब तू उनका पाप क्षमा कर नहीं तो अपनी लिखी हुई पुस्तक में से मेरे नाम को काट दे।
- 33यहोवा ने मूसा से कहा, जिस ने मेरे विरूद्ध पाप किया है उसी का नाम मैं अपनी पुस्तक में से काट दूंगा।
- 34अब तो तू जाकर उन लोगों को उस स्थान में ले चल जिसकी चर्चा मैं ने तुझ से की थी; देख मेरा दूत तेरे आगे आगे चलेगा। परन्तु जिस दिन मैं दण्ड देने लगूंगा उस दिन उनको इस पाप का भी दण्ड दूंगा।
- 35और यहोवा ने उन लोगों पर विपत्ति डाली, क्योंकि हारून के बनाए हुए बछड़े को उन्हीं ने बनवाया था।
Cross references
- Ezekiel 18:4 यहेजकेल 18:4देखो, सभों के प्राण तो मेरे हैं; जैसा पिता का प्राण, वैसा ही पुत्रा का भी प्राण है; दोनों मेरे ही हैं। इसलिये जो प्राणी पाप करे वही मर जाएगा।
- Deuteronomy 29:20 व्यवस्थाविवरण 29:20यहोवा उसका पाप क्षमा नहीं करेगा, वरन यहोवा के कोप और जलन का धुंआ उसको छा लेगा, और जितने शाप इस पुस्तक में लिखें हैं वे सब उस पर आ पड़ेंगे, और यहोवा उसका नाम धरती पर से मिटा देगा।
- Revelation 20:12 प्रकाशितवाक्य 20:12फिर मैं ने छोटे बड़े सब मरे हुओं को सिंहासन के साम्हने खड़े हुए देखा, और पुस्तकें खोली गई; और फिर एक और पुस्तक खोली गईं; और फिर एक और पुस्तक खोली गई, अर्थात् जीवन की पुस्तक; और जैसे उन पुस्तकों में लिखा हुआ था, उन के कामों के अनुसार मरे हुओं का न्याय किया गया।
- Leviticus 23:30 लैव्यव्यवस्था 23:30और जो प्राणी उस दिन किसी प्रकार का कामकाज करे उस प्राणी को मैं उसके लोगों के बीच में से नाश कर डालूंगा।
- Psalm 69:28 भजन संहिता 69:28उनका नाम जीवन की पुस्तक में से काटा जाए, और धर्मियों के संग लिखा न जाए।।
- Psalm 9:5 भजन संहिता 9:5तू ने अन्यजातियों को झिड़का और दुष्ट को नाश किया है; तू ने उनका नाम अनन्तकाल के लिये मिटा दिया है।
- Philippians 4:3 फिलिप्पियों 4:3और हे सच्चे सहकर्मी मैं तुझ से भी बिनती करता हूं, कि तू उन स्त्रियों की सहयता कर, क्योंकि उन्हों ने मेरे साथ सुसमाचार फैलाने में, क्लेमेंस और मेरे उन और सहकर्मियों समेत परिश्रम किया, जिन के नाम जीवन की पुस्तक में लिखे हुए हैं।
- Psalm 109:13–14 भजन संहिता 109:13–14उसका वंश नाश हो जाए, दूसरी पीढ़ी में उसका नाम मिट जाए! उसके पितरों का अधर्म यहोवा को स्मरण रहे, और उसकी माता का पाप न मिटे!
- Revelation 13:8 प्रकाशितवाक्य 13:8और पृथ्वी के वे सब रहनेवाले जिन के नाम उस मेम्ने की जीवन की पुस्तक में लिखे नहीं गए, जो जंगल की उत्पत्ति के समय से घात हुआ है, उस पशु की पूजा करेंगे।