Ezekiel · chapter 23 · verse 28
Ezekiel 23:28 in Hindi
क्योंकि प्रभु यहोवा तुझ से यों कहता है, देख, मैं तुझे उनके हाथ सौंपूंगा जिन से तू वैर रखती है और जिन से तेरा मन फिर गया है;
Kyonki prabhu yahovaa tujh se yom kahataa hai, dekh, maim tujhe unake haath saumpoongaa jin se too vair rakhatee hai aur jin se teraa man phir gayaa hai;
Ezekiel 23:28 in English
- King James Version (KJV)
- For thus saith the Lord GOD; Behold, I will deliver thee into the hand [of them] whom thou hatest, into the hand [of them] from whom thy mind is alienated:
- World English Bible (WEB)
- “For the Lord GOD says: ‘Behold, I will deliver you into the hand of them whom you hate, into the hand of them from whom your soul is alienated.
- American Standard Version (ASV)
- For thus saith the Lord Jehovah: Behold, I will deliver thee into the hand of them whom thou hatest, into the hand of them from whom thy soul is alienated;
- Bible in Basic English (BBE)
- For this is what the Lord has said: See, I will give you up into the hands of those who are hated by you, into the hands of those from whom your soul is turned away in disgust:
- Darby Translation (DBY)
- For thus saith the Lord Jehovah: Behold, I will give thee over into the hand of them whom thou hatest, into the hand of them from whom thy soul is alienated.
- Webster's Bible (WBS)
- For thus saith the Lord GOD; Behold, I will deliver thee into the hand [of them] whom thou hatest, into the hand [of them] from whom thy mind is alienated:
- Young's Literal Translation (YLT)
- For thus said the Lord Jehovah: Lo, I am giving thee into a hand that thou hast hated, Into a hand from which thou wast alienated.
Read in context
- 26वे तेरे वस्त्रा भी उतारकर तेरे सुन्दर- सुन्दर गहने छीन ले जाएंगे।
- 27इस रीति से मैं तेरा महापाप और जो वेश्या का काम तू ने मिस्र देश में सीखा था, उसे भी तुझ से छुड़ाऊंगा, यहां तक कि तू फिर अपनी आंख उनकी ओर न लगाएगी और न मिस्र देश को फिर स्मरण करेगी।
- 28क्योंकि प्रभु यहोवा तुझ से यों कहता है, देख, मैं तुझे उनके हाथ सौंपूंगा जिन से तू वैर रखती है और जिन से तेरा मन फिर गया है;
- 29और वे तुझ से वैर के साथ बर्ताव करेंगे, और तेरी सारी कमाई को उठा लेंगे, और तुझे नंगा करके छोड़ देंगे, और तेरे तन के उघाड़े जाने से तेरा व्यभिचार और महापाप प्रगट हो जाएगा।
- 30ये काम तुझ से इस कारण किए जाएंगे क्योंकि तू अन्यजातियों के पीछे व्यभिचारिणी की नाई हो गई, और उनकी मूरतें पूजकर अशुद्ध हो गई है।
Cross references
- Jeremiah 34:20 यिर्मयाह 34:20उनको मैं उनके शत्रुओं अर्थात् उनके प्राण के खोजियों के वश में कर दूंगा और उनकी लोथ आकाश के पक्षियों और मैदान के पशुओं का आहार हो जाएंगी।
- Ezekiel 23:17 यहेजकेल 23:17सो बाबुली लोग उसके पास पलंग पर आए, और उसके साथ व्यभिचार करके उसे अशुद्ध किया; और जब वह उन से अशुद्ध हो गई, तब उसका मन उन से फिर गया।
- Ezekiel 23:22 यहेजकेल 23:22इस कारण हे ओहोलीबा, परमेश्वर यहोवा तुझ से यों कहता है, देख, मैं तेरे मिस्रों को उभारकर जिन से तेरा मन फिर गया चारों ओर से तेरे विरूद्ध ले आऊंगा।
- Ezekiel 16:37 यहेजकेल 16:37इस कारण देख, मैं तेरे सब मित्रों को जो तेरे प्रेमी हैं और जितनों से तू ने प्रीति लगाई, और जितनों से तू ने वैर रखा, उन सभों को चारों ओर से तेरे विरूद्ध इकट्ठा करके उनको तेरी देह नंगी करके दिखाऊंगा, और वे तेरा तन देखेंगे।
- Jeremiah 21:7–10 यिर्मयाह 21:7–10और उसके बाद, यहोवा की यह वाणी है, हे यहूदा के राजा सिदकिरयाह, मैं तुझे, तेरे कर्मचारियों और लोगों को वरन जो लोग इस नगर में मरी, तलवार और महंगी से बचे रहेंगे उनको बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर और उनके प्राण के शत्रुओं के वश में कर दूंगा। वह उनको तलवार से मार डालेगा; उन पर न तो वह तरस खाएगा, न कुछ कोमलता दिखाएगा और न कुछ दया करेगा। और इस प्रजा के लोगों से कह कि यहोवा यों कहता है, देखो, मैं तुम्हारे साम्हने जीवन का मार्ग और मृत्यु का मार्ग भी बताता हूँ। जो कोई इस नगर में रहे वह तलवार, महंगी और मरी से मरेगा; परन्तु जो कोई निकलकर उन कसदियों के पास जो तुम को घेर रहे हैं भाग जाए वह जीवित रहेगा, और उसका प्राण बचेगा। क्योंकि यहोवा की यह वाणी है कि मैं ने इस नगर की ओर अपना मुख भलाई के लिये नहीं, वरन बुराई ही के लिये किया है; यह बाबुल के राजा के वश में पड़ जाएगा, और वह इसको फुंकवा देगा।
- Jeremiah 24:8 यिर्मयाह 24:8परन्तु जेसे निकम्मे अंजीर, निकम्मे होने के कारण खाए नहीं जाते, उसी प्रकार से मैं यहूदा के राजा सिदकिरयाह और उसके हाकिमों और बचे हुए यरूशलेमियों को, जो इस देश में वा मिस्र में रह गए हैं, छोड़ दूंगा।