Ezekiel · chapter 23 · verse 29
Ezekiel 23:29 in Hindi
और वे तुझ से वैर के साथ बर्ताव करेंगे, और तेरी सारी कमाई को उठा लेंगे, और तुझे नंगा करके छोड़ देंगे, और तेरे तन के उघाड़े जाने से तेरा व्यभिचार और महापाप प्रगट हो जाएगा।
Aur ve tujh se vair ke saath bartaav karenge, aur teree saaree kamaaee ko uthaa lenge, aur tujhe nangaa karake chhod denge, aur tere tan ke ughaade jaane se teraa vyabhichaar aur mahaapaap pragat ho jaaegaa.
Ezekiel 23:29 in English
- King James Version (KJV)
- And they shall deal with thee hatefully, and shall take away all thy labour, and shall leave thee naked and bare: and the nakedness of thy whoredoms shall be discovered, both thy lewdness and thy whoredoms.
- World English Bible (WEB)
- They will deal with you in hatred, and will take away all your labor, and will leave you naked and bare. The nakedness of your prostitution will be uncovered, both your lewdness and your prostitution.
- American Standard Version (ASV)
- and they shall deal with thee in hatred, and shall take away all thy labor, and shall leave thee naked and bare; and the nakedness of thy whoredoms shall be uncovered, both thy lewdness and thy whoredoms.
- Bible in Basic English (BBE)
- And they will take you in hand with hate, and take away all the fruit of your work, and let you be unveiled and without clothing: and the shame of your loose behaviour will be uncovered, your evil designs and your loose ways.
- Darby Translation (DBY)
- And they shall deal with thee in hatred, and shall take away all thy labour, and shall leave thee naked and bare; so that the nakedness of thy whoredoms shall be discovered, both thy lewdness and thy fornications.
- Webster's Bible (WBS)
- And they shall treat thee with hatred, and shall take away all thy labor, and shall leave thee naked and bare: and the nakedness of thy prostitutions shall be disclosed, both thy lewdness and thy prostitutions.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And they have dealt with thee in hatred, And they have taken all thy labour, And they have left thee naked and bare, And revealed hath been the nakedness of thy whoredoms, And the wickedness of thy whoredoms.
Read in context
- 27इस रीति से मैं तेरा महापाप और जो वेश्या का काम तू ने मिस्र देश में सीखा था, उसे भी तुझ से छुड़ाऊंगा, यहां तक कि तू फिर अपनी आंख उनकी ओर न लगाएगी और न मिस्र देश को फिर स्मरण करेगी।
- 28क्योंकि प्रभु यहोवा तुझ से यों कहता है, देख, मैं तुझे उनके हाथ सौंपूंगा जिन से तू वैर रखती है और जिन से तेरा मन फिर गया है;
- 29और वे तुझ से वैर के साथ बर्ताव करेंगे, और तेरी सारी कमाई को उठा लेंगे, और तुझे नंगा करके छोड़ देंगे, और तेरे तन के उघाड़े जाने से तेरा व्यभिचार और महापाप प्रगट हो जाएगा।
- 30ये काम तुझ से इस कारण किए जाएंगे क्योंकि तू अन्यजातियों के पीछे व्यभिचारिणी की नाई हो गई, और उनकी मूरतें पूजकर अशुद्ध हो गई है।
- 31तू अपनी बहिन की लीक पर चली है; इस कारण मैं तेरे हाथ में उसका सा कटोरा दूंगा।
Cross references
- Ezekiel 16:39 यहेजकेल 16:39इस रीति मैं तुझे उनके वश में कर दूंगा, और वे तेरे गुम्मटों को ढा देंगे, और तेरे ऊंचे स्थानों को तोड़देंगे; वे तेरे वस्त्रा बरबस उतारेंगे, और तेरे सुन्दर गहने छीन लेंगे, और तुझे नंगा करके छोड़ देंगे।
- Ezekiel 23:25–26 यहेजकेल 23:25–26और मैं तुझ पर जलूंगा, जिस से वे जलजलाहट के साथ तुझ से बर्ताव करेंगे। वे तेरी नाक और कान काट लेंगे, और तेरा जो भी बचा रहेगा वह तलवार से मारा जाएगा। वे तेरे पुत्रा- पुत्रियों को छीन ले जाएंगे, और तेरा जो भी बचा रहेगा, वह आग से भस्म हो जाएगा। वे तेरे वस्त्रा भी उतारकर तेरे सुन्दर- सुन्दर गहने छीन ले जाएंगे।
- Ezekiel 23:45–47 यहेजकेल 23:45–47सो धम लोग व्यभिचारिणियों और हत्यारों के योग्य उसका न्याय करें; क्योंकि वे व्यभिचारिणीयों और हत्यारों के योग्य उसका न्याय करें; क्योंकि वे व्यभिचारिणी है, और उनके हाथों में खून लगा है। इस कारण परमेश्वर यहोवा यों कहता है, मैं एक भीड़ से उन पर चढ़ाई कराकर उन्हें ऐसा करूंगा कि वे मारी मारी फिरेंगी और लटी जाएंगी। और उस भीड़ के लोग उनको पत्त्रवाह करके उन्हें अपनी तलवारों से काट डालेंगे, तब वे उनके पुत्रा- पुत्रियों को घात करके उनके घर भी आग लगाकर फूंक देंगे।
- 2 Samuel 13:15 2 शमूएल 13:15तब अम्नोन उस से अत्यन्त बैर रखने लगा; यहां तक कि यह बैर उसके पहिले मोह से बढ़कर हुआ। तब अम्नोन ने उस से कहा, उठकर चली जा।
- Deuteronomy 28:47–51 व्यवस्थाविवरण 28:47–51तू जो सब पदार्थ की बहुतायत होने पर भी आनन्द और प्रसन्नता के साथ अपने परमेश्वर यहोवा की सेवा नहीं करेगा, इस कारण तुझ को भूखा, प्यासा, नंगा, और सब पदार्थों से रहित होकर अपने उन शत्रुओं की सेवा करनी पड़ेगी जिन्हें यहोवा तेरे विरूद्ध भेजेगा; और जब तक तू नष्ट न हो जाए तब तक वह तेरी गर्दन पर लेहे का जूआ डाल रखेगा। यहोवा तेरे विरूद्ध दूर से, वरन पृथ्वी के छोर से वेग उड़नेवाले उकाब सी एक जाति को चढ़ा लाएगा जिसकी भाषा को तू न समझेगा; उस जाति के लोगों का व्यवहार क्रूर होगा, वे न तो बूढ़ों का मुंह देखकर आदर करेंगे, और न बालकों पर दया करेंगे; और वे तेरे पशुओं के बच्चे और भूमि की उपज यहां तक खा जांएगे कि तू नष्ट हो जाएगा; और वे तेरे लिये न अन्न, और न नया दाखमधु, और न टटका तेल, और न बछड़े, न मेम्ने छोड़ेंगे, यहां तक कि तू नाश हो जाएगा।
- Ezekiel 23:18 यहेजकेल 23:18तौभी जब वह तन उधड़ती और व्यभिचार करती गई, तब मेरा मन जैसे उसकी बहिन से फिर गया था, वैसे ही उस से भी फिर गया।
- Ezekiel 16:36–37 यहेजकेल 16:36–37प्रभु यहोवा यों कहता है, कि तू ने जो व्यभिचार में अति निर्लज्ज होकर, अपनी देह अपने मित्रों को दिखाई, और अपनी मूरतों से घृणित काम किए, और अपने लड़केबालों का लोहू बहाकर उन्हें बलि चढ़ाया है, इस कारण देख, मैं तेरे सब मित्रों को जो तेरे प्रेमी हैं और जितनों से तू ने प्रीति लगाई, और जितनों से तू ने वैर रखा, उन सभों को चारों ओर से तेरे विरूद्ध इकट्ठा करके उनको तेरी देह नंगी करके दिखाऊंगा, और वे तेरा तन देखेंगे।
Original words (Hebrew)
- deal · H6213עָשָׂה ʻâsâh
- hatefully · H8135שִׂנְאָה sinʼâh
- away · H3947לָקַח lâqach
- labour · H3018יְגִיעַ yᵉgîyaʻ
- leave · H5800עָזַב ʻâzab
- naked · H5903עֵירֹם ʻêyrôm
- bare · H6181עֶרְיָה ʻeryâh
- nakedness · H6172עֶרְוָה ʻervâh
- whoredoms · H2183זָנוּן zânûwn
- discovered · H1540גָּלָה gâlâh
- lewdness · H2154זִמָּה zimmâh
- whoredoms · H8457תַּזְנוּת taznûwth