Ezekiel · chapter 34 · verse 17
Ezekiel 34:17 in Hindi
और हे मेरे झुण्ड, तुम से परमेश्वर यहोवा यों कहता है, देखो मैं भेड़-भेड़ के बीच और मेढ़ों और बकरों के बीच न्याय करता हूँ।
Aur he mere jhund, tum se parameshvar yahovaa yom kahataa hai, dekho maim bheda-bhed ke beech aur medhom aur bakarom ke beech nyaay karataa hoon.
Ezekiel 34:17 in English
- King James Version (KJV)
- And [as for] you, O my flock, thus saith the Lord GOD; Behold, I judge between cattle and cattle, between the rams and the he goats.
- World English Bible (WEB)
- “As for you, O my flock, the Lord GOD says: ‘Behold, I judge between sheep and sheep, the rams and the male goats.
- American Standard Version (ASV)
- And as for you, O my flock, thus saith the Lord Jehovah: Behold, I judge between sheep and sheep, the rams and the he-goats.
- Bible in Basic English (BBE)
- And as for you, O my flock, says the Lord, truly, I will be judge between sheep and sheep, the he-sheep and the he-goats.
- Darby Translation (DBY)
- And as for you, my flock, thus saith the Lord Jehovah: Behold, I judge between sheep and sheep, between the rams and the he-goats.
- Webster's Bible (WBS)
- And [as for] you, O my flock, Thus saith the Lord GOD; Behold, I judge between cattle and cattle, between the rams and the he-goats.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And you, My flock, thus said the Lord Jehovah: Lo, I am judging between sheep and sheep, Between rams and he-goats.
Read in context
- 15मैं आप ही अपनी भेड़-बकरियों का चरवाहा हूंगा, और मैं आप ही उन्हें बैठाऊंगा, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।
- 16मैं खोई हुई को ढूंढ़ूंगा, और निकाली हुई को फेर लाऊंगा, और घायल के घाव बान्धूंगा, और बीमार को बलवान् करूंगा, और जो मोटी और बलवन्त हैं उन्हें मैं नाश करूंगा; मैं उनकी चरवाही न्याय से करूंगा।
- 17और हे मेरे झुण्ड, तुम से परमेश्वर यहोवा यों कहता है, देखो मैं भेड़-भेड़ के बीच और मेढ़ों और बकरों के बीच न्याय करता हूँ।
- 18क्या तुम्हें यह छोटी बात जान पड़ती है कि तुम अच्छी चराई चर लो और शेष चराई को अपने पांवों से रौंदो; और क्या तुम्हें यह छोटी बात जान पड़ती है कि तुम निर्मल जल पी लो और शेष जल को अपने पांवों से गंदला करो?
- 19और क्या मेरी भेड़-बकरियों को तुम्हारे पांवों से रौंदे हुए को चरना, और तुम्हारे पांवों से गंदले किए हुए को पीना पड़ेगा?
Cross references
- Matthew 25:32–33 मत्ती 25:32–33और सब जातियां उसके साम्हने इकट्ठी की जाएंगी; और जैसा चरवाहा भेड़ों को बकरियों से अलग कर देता है, वैसा ही वह उन्हें एक दूसरे से अलग करेगा। और वह भेड़ों को अपनी दहिनी ओर और बकरियों को बाई और खड़ी करेगा।
- Ezekiel 34:20–22 यहेजकेल 34:20–22इस कारण परमेश्वर यहोवा उन से यों कहता है, देखो, मैं आप मोटी और दुबली भेड़-बकरियों के बीच न्याय करूंगा। तुम जो सब बीमारों को पांजर और कन्धे से यहां तक ढकेलते और सींग से यहां तक मारते हो कि वे तितर-बितर हो जाती हैं, इस कारण मैं अपनी भेड़-बकरियों को छुड़ाऊंगा, और वे फिर न लुटेंगी, और मैं भेड़-भेड़ के और बकरी-बकरी के बीच न्याय करूंगा।
- Zechariah 10:3 जकर्याह 10:3मेरा क्रोध चरवाहों पर भड़का है, और मैं उन बकरों को दण्ड दूंगा; क्योंकि सेनाओं का यहोवा अपने झुण्ड अर्थात् यहूदा के घराने का हाल देखने का आएगा, और लड़ाई में उनको अपना हृष्टपुष्ट घोड़ा सा बनाएगा।
- Ezekiel 20:37–38 यहेजकेल 20:37–38मैं तुम्हें लाठी के तले चलाऊंगा। और तुम्हें वाचा के बन्धन में डालूंगा। मैं तुम में से सब बलवाइयों को निकालकर जो मेरा अपराध करते है; तुम्हें शुद्ध करूंगा; और जिस देश में वे टिकते हैं उस में से मैं उन्हें निकाल दूंगा; परन्तु इस्राएल के देश में घुसने न दूंगा। तब तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।