Ezekiel · chapter 35 · verse 9
Ezekiel 35:9 in Hindi
मैं तुझे युग युग के लिये उजाड़ कर दूंगा, और तेरे नगर फिर न बसेंगे। तब तुम जान लागे कि मैं यहोवा हूँ।
Maim tujhe yug yug ke liye ujaad kar doongaa, aur tere nagar phir na basenge. Tab tum jaan laage ki maim yahovaa hoon.
Ezekiel 35:9 in English
- King James Version (KJV)
- I will make thee perpetual desolations, and thy cities shall not return: and ye shall know that I [am] the LORD.
- World English Bible (WEB)
- I will make you a perpetual desolation, and your cities will not be inhabited. Then you will know that I am the LORD.
- American Standard Version (ASV)
- I will make thee a perpetual desolation, and thy cities shall not be inhabited; and ye shall know that I am Jehovah.
- Bible in Basic English (BBE)
- I will make you waste for ever, and your towns will be unpeopled: and you will be certain that I am the Lord.
- Darby Translation (DBY)
- I will make thee perpetual desolations, and thy cities shall not be inhabited: and ye shall know that I [am] Jehovah.
- Webster's Bible (WBS)
- I will make thee perpetual desolations, and thy cities shall not return: and ye shall know that I [am] the LORD.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Desolations age-during I make thee, And thy cities do not return, And ye have known that I [am] Jehovah.
Read in context
- 7इस रीति मैं सेईर पहाड़ को उजाड ही उजाड़ कर दूंगा, और जो उस में आता- जाता हो, मैं उसको नाश करूंगा।
- 8और मैं उसके पहाड़ों को मारे हुओं से भर दूंगा; तेरे टीलों, तराइयों और सब नालों में तलवार से मारे हुए गिरेंगे!
- 9मैं तुझे युग युग के लिये उजाड़ कर दूंगा, और तेरे नगर फिर न बसेंगे। तब तुम जान लागे कि मैं यहोवा हूँ।
- 10क्योंकि तू ने कहा है, कि ये दोनों जातियां और ये दोनों देश मेरे होंगे; और हम ही उनके स्वामी हो जाएंगे, यद्यपि यहोवा वहां था।
- 11इस कारण, परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, मेरे जीवन की सौगनध, तेरे कोप के अनुसार, और जो जलजलाहट तू ने उन पर अपने वैर के कारण की है, उसी के अनुसार मैं तुझ से बर्ताव करूंगा, और जब मैं तेरा न्याय करूं, तब तुम में अपने को प्रगट करूंगा।
Cross references
- Ezekiel 25:13 यहेजकेल 25:13इस कारण परमेश्वर यहोवा यों कहता है, मैं एदोम के देश के विरूद्ध अपना हाथ बढ़ाकर उस में से मनुष्य और पशु दोनों को मिटाऊंगा; और तेमान से लेकर ददान तक उसको उजाड़ कर दूंगा; और वे तलवार से मारे जाएंगे।
- Ezekiel 35:4 यहेजकेल 35:4मैं तेरे नगरों को खण्डहर कर दूंगा, और तू उजाड़ हो जाएगा; तब तू जान लेगा कि मैं यहोवा हूँ।
- Malachi 1:3–4 मलाकी 1:3–4तौभी मैं ने याकूब से प्रेम किया परन्तु एसाव को अप्रिय जानकर उसके पहाड़ों को उजाड़ डाला, और उसकी बपौती को जंगल के गीदड़ों का कर दिया है। एदोम कहता है, हमारा देश उजड़ गया है, परन्तु हम खण्डहरों को फिरकर बसाएंगे; सेनाओं का यहोवा यों कहता है, यदि वे बनाए भी, परन्तु मैं ढा दूंगा; उनका नाम दुष्ट जाति पड़ेगा, और वे ऐसे लोग कहलाएंगे जि पर यहोवा सदैव क्रोधित रहे।
- Ezekiel 6:7 यहेजकेल 6:7और तुम्हारे बीच मारे हुए गिरेंगे, और तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।
- Ezekiel 36:11 यहेजकेल 36:11और मैं तुम पर मनुष्य और पशु दोनों को बहुत बढ़ाऊंगा; और वे बढ़ेंगे और फूलें- फलेंगे; और मैं तुम को प्राचीनकाल की नाई बसाऊंगा, और पहिले से अधिक तुम्हारी भलाई करूंगा। तब तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।
- Ezekiel 7:9 यहेजकेल 7:9मेरी दयादृष्टि तुझ पर न होगी और न मैं तुझ पर कोपलता करूंगा। मैं तेरी चालचलन का फल तुझे भुगताऊंगा, और तेरे घिनौने पाप तुझ में बने रहेंगे। तब तुम जान लोगे कि मैं यहोवा दण्ड देनेवाला हूँ।
- Jeremiah 49:17–18 यिर्मयाह 49:17–18एदोम यहां तक उजड़ जाएगा कि जो कोई उसके पास से चले वह चकित होगा, और उसके सारे दु:खों पर ताली बजाएगा। यहोवा का यह वचन है, कि जैसी सदोम बौर अमोरा और उनके आस पास के नगरों के उलट जाने से उनकी दशा हुई थी, वैसी ही उसकी दशा होगी, वहां न कोई मनुष्य रहेगा, और न कोई आदमी उस में टिकेगा।
- Zephaniah 2:9 सपन्याह 2:9इस कारण इस्राएल के परमेश्वर, सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, मेरे जीवन की शपथ, निश्चय मोआब सदोम के समान, और अम्मोनी अमोरा की नाईं बिच्छू पेड़ों के स्थान और नमक की खानियां हो जाएंगे, और सदैव उजड़े रहेंगे। मेरी प्रजा के बचे हुए उनको लूटेंगे, और मेरी जाति के शेष लोग उनको अपने भाग में पाएंगे।
- Jeremiah 49:13 यिर्मयाह 49:13क्योंकि यहोवा की यह वाणी है, मैं ने अपनी सौगन्ध खाई है, कि बोस्रा ऐसा उजड़ जाएगा कि लोग चकित होंगे, और उसकी उपमा देकर निन्दा किया करेंगे और शाप दिया करेंगे; और उसके सारे गांव सदा के लिये उजाड़ हो जाएंगे।
- Ezekiel 7:4 यहेजकेल 7:4मेरी दयादृष्टि तुझ पर न होगी, और न मैं कोतलता करूंगा; और जब तक तेरे घिनौने पाप तुझ में बने रहेंगे तब तक मैं तेरे चालचलन का फल तुझे दूंगा। तब तू जान लेगा कि मैं यहोवा हूँ।