Ezra · chapter 3 · verse 11
Ezra 3:11 in Hindi
सो वे यह गा गाकर यहोवा की स्तुति और धन्यवाद करने लगे, कि वह भला है, और उसकी करूणा इस्राएल पर सदैव बनी है। और जब वे यहोवा की स्तुति करने लगे तब सब लोगों ने यह जानकर कि यहोवा के भवन की नेब अब पड़ रही है, ऊंचे शब्द से जय जयकार किया।
So ve yah gaa gaakar yahovaa kee stuti aur dhanyavaad karane lage, ki vah bhalaa hai, aur usakee karoonaa israael par sadaiv banee hai. Aur jab ve yahovaa kee stuti karane lage tab sab logom ne yah jaanakar ki yahovaa ke bhavan kee neb ab pad rahee hai, oonche shabd se jay jayakaar kiyaa.
Ezra 3:11 in English
- King James Version (KJV)
- And they sang together by course in praising and giving thanks unto the LORD; because [he is] good, for his mercy [endureth] for ever toward Israel. And all the people shouted with a great shout, when they praised the LORD, because the foundation of the house of the LORD was laid.
- World English Bible (WEB)
- They sang to one another in praising and giving thanks to the LORD, “For he is good, for his loving kindness endures forever toward Israel.” All the people shouted with a great shout, when they praised the LORD, because the foundation of the LORD’s house had been laid.
- American Standard Version (ASV)
- And they sang one to another in praising and giving thanks unto Jehovah, [saying], For he is good, for his lovingkindness [endureth] for ever toward Israel. And all the people shouted with a great shout, when they praised Jehovah, because the foundation of the house of Jehovah was laid.
- Bible in Basic English (BBE)
- And they gave praise to the Lord, answering one another in their songs and saying, For he is good, for his mercy to Israel is eternal. And all the people gave a great cry of joy, when they gave praise to the Lord, because the base of the Lord's house was put in place.
- Darby Translation (DBY)
- And they sang alternately together in praising and giving thanks to Jehovah: For he is good, for his loving-kindness [endureth] for ever toward Israel. And all the people shouted with a great shout to the praise of Jehovah, because the foundation of the house of Jehovah was laid.
- Webster's Bible (WBS)
- And they sang together by course in praising and giving thanks to the LORD; because [he is] good, for his mercy [endureth] for ever towards Israel. And all the people shouted with a great shout, when they praised the LORD, because the foundation of the house of the LORD was laid.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And they respond in praising and in giving thanks to Jehovah, for good, for to the age His kindness [is] over Israel, and all the people have shouted — a great shout — in giving praise to Jehovah, because the house of Jehovah hath been founded.
Read in context
- 9तो सेशू और उसके बेटे और भाई और कदमीएल और उसके बेटे, जो यहूदा की सन्तान थे, और हेनादाद कीं सन्तान और उनके बेटे परमेश्वर के भवन में कारीगरों का काम चलाने को खड़े हुए।
- 10और जब राजों ने यहोवा के मन्दिर की नेव डाली तब अपने वस्त्रा पहिने हुए, और तुरहियां लिये हुए याजक, और झांझ लिये हुए आसाप के वंश के लेवीय इसलिये नियुक्त किए गए कि इस्राएलियों के राजा दाऊद की चलाई हुई रीति के अनुसार यहोवा की स्तुति करें।
- 11सो वे यह गा गाकर यहोवा की स्तुति और धन्यवाद करने लगे, कि वह भला है, और उसकी करूणा इस्राएल पर सदैव बनी है। और जब वे यहोवा की स्तुति करने लगे तब सब लोगों ने यह जानकर कि यहोवा के भवन की नेब अब पड़ रही है, ऊंचे शब्द से जय जयकार किया।
- 12परन्तु बहुतेरे याजक और लेवीय और पूर्वजों के घरानों के मुख्य पुरूष, अर्थात् वे बूढ़े जिन्हों ने पहिला भवन देखा था, जब इस भवन की नेव उनकी आंखों के साम्हने पड़ी तब फूट फूटकर रोने लगे, और बहुतेरे आनन्द के मारे ऊंचे शब्द से जय जयकार कर रहे थे।
- 13इसलिये लोग, आनन्द के जय जयकार का शब्द, लोगों के रोने के शब्द से अलग पहिचान न सके, क्योंकि लोग ऊंचे शब्द से जय जयकार कर रहे थे, और वह शब्द दूर तक सुनाई देता था।
Cross references
- Psalm 106:1 भजन संहिता 106:1याह की स्तुति करो! यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि वह भला है; और उसकी करूणा सदा की है!
- 1 Chronicles 16:34 1 इतिहास 16:34यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि वह भला है; उसकी करूणा सदा की है।
- Psalm 107:1 भजन संहिता 107:1यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि वह भला है; और उसकी करूणा सदा की है!
- Psalm 103:17 भजन संहिता 103:17परन्तु यहोवा की करूणा उसके डरवैयों पर युग युग, और उसका धर्म उनके नाती- पोतों पर भी प्रगट होता रहता है,
- Psalm 118:1 भजन संहिता 118:1यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि वह भला है; और उसकी करूणा सदा की है!
- Psalm 135:3 भजन संहिता 135:3याह की स्तुति करो, क्योंकि यहोवा भला है; उसके नाम का भजन गाओ, क्योंकि यह मनभाऊ है!
- Jeremiah 33:11 यिर्मयाह 33:11इन्हीं में हर्ष और आनन्द का शब्द, दुल्हे-दुल्हिन का शब्द, और इस बात के कहने वालों का शब्द फिर सुनाईं पड़ेगा कि सेनाओं के यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि यहोवा भला है, और उसकी करुणा सदा की है। और यहोवा के भवन में धन्यवादबलि लाने वालों का भी शब्द सुनाईं देगा; क्योंकि मैं इस देश की दशा पहिले की नाईं ज्यों की त्यों कर दूंगा, यहोवा का यही वचन है।
- 2 Chronicles 7:3 2 इतिहास 7:3और जब आग गिरी और यहोवा का तेज भवन पर छा गया, तब सब इस्राएली देखते रहे, और फर्श पर झुककर अपना अपना मुंह भूमि की ओर किए हुए दणडवत किया, और यों कहकर यहोवा का धन्यवाद किया कि, वह भला है, उसकी करूणा सदा की है।
- Nehemiah 12:24 नहेमायाह 12:24और लेवियों के मुख्य पुरूष ये थे: अर्थात् हसब्याह, शेरेब्याह और कदमीएल का पुत्रा येशू; और उनके साम्हने उनके भाई परमेश्वर के भक्त दाऊद की आज्ञा के अनुसार आम्हने- साम्हने स्तुति और धन्यवाद करने पर नियुक्त थे।
- Isaiah 12:6 यशायाह 12:6हे सिरयोन में बसनेवाली तू जयजयकार कर और ऊंचे स्वर से गा, क्योंकि इस्राएल का पवित्रा तुझ में महान है।।
- Psalm 136:1–26 भजन संहिता 136:1–26यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि वह भला है, और उसकी करूणा सदा की है। जो ईश्वरों का परमेश्वर है, उसका धन्यवाद करो, उसकी करूणा सदा की है। जो प्रभुओं का प्रभु है, उसका धन्यवाद करो, उसकी करूणा सदा की है।। उसको छोड़कर कोई बड़े बड़े अशचर्यकर्म नहीं करता, उसकी करूणा सदा की है। उस ने अपनी बुद्धि से आकाश बनाया, उसकी करूणा सदा की है। उस ने पृथ्वी को जल के ऊपर फैलाया है, उसकी करूणा सदा की है। उस ने बड़ी बड़ी ज्योतियों बनाईं, उसकी करूणा सदा की है। दिन पर प्रभुता करने के लिये सूर्य को बनाया, उसकी करूणा सदा की है। और रात पर प्रभुता करने के लिये चन्द्रमा और तारागण को बनाया, उसकी करूणा सदा की है। उस ने मिस्त्रियों के पहिलौठों को मारा, उसकी करूणा सदा की है।। और उनके बीच से इस्राएलियों को निकाला, उसकी करूणा सदा की है। बलवन्त हाथ और बढ़ाई हुई भुजा से निकाल लाया, उसकी करूणा सदा की है। उस ने लाल समुद्र को खण्ड खण्ड कर दिया, उसकी करूणा सदा की है। और इस्राएल को उसके बीच से पार कर दिया, उसकी करूणा सदा की है। और फिरौन को सेना समेत लाल समुद्र में डाल दिया, उसकी करूणा सदा की है। वह अपनी प्रजा को जंगल में ले चला, उसकी करूणा सदा की है। उस ने बड़े बड़े राजा मारे, उसकी करूणा सदा की है। उस ने प्रतापी राजाओं को भी मारा, उसकी करूणा सदा की है। एमोरियों के राजा सीहोन को, उसकी करूणा सदा की है। और बाशान के राजा ओग को घात किया, उसकी करूणा सदा की है। और उनके देश को भाग होने के लिये, उसकी करूणा सदा की है। अपने दास इस्राएलियों के भाग होने के लिये दे दिया, उसकी करूणा सदा की है। उस ने हमारी दुर्दशा में हमारी सुधि ली, उसकी करूणा सदा की है। और हम को द्रोहियों से छुड़ाया है, उसकी करूणा सदा की है। वह सब प्राणियों को आहार देता है, उसकी करूणा सदा की है। स्वर्ग के परमेश्वर का धन्यवाद करो, उसकी करूणा सदा की है।
- Isaiah 44:23 यशायाह 44:23हे आकाश, ऊंचे स्वर से गा, क्योंकि यहोवा ने यह काम किया है; हे पृथ्वी के गहिरे स्थानों, जयजयकार करो; हे पहाड़ों, हे वन, हे वन के सब वृक्षों, गला खोलकर ऊंचे स्वर से गाओ! क्योंकि यहोवा ने याकूब को छुड़ा लिया है और इस्राएल में महिमावान होगा।।
Original words (Hebrew)
- course · H6030עָנָה ʻânâh
- praising · H1984הָלַל hâlal
- thanks · H3034יָדָה yâdâh
- good · H2896טוֹב ṭôwb
- mercy · H2617חֵסֵד chêçêd
- ever · H5769עוֹלָם ʻôwlâm
- Israel · H3478יִשְׂרָאֵל Yisrâʼêl
- people · H5971עַם ʻam
- shouted · H7321רוּעַ rûwaʻ
- great · H1419גָּדוֹל gâdôwl
- shout · H8643תְּרוּעָה tᵉrûwʻâh
- praised · H1984הָלַל hâlal
- foundation · H3245יָסַד yâçad
- house · H1004בַּיִת bayith
- laid · H3245יָסַד yâçad