Genesis · chapter 13 · verse 15
Genesis 13:15 in Hindi
क्योंकि जितनी भूमि तुझे दिखाई देती है, उस सब को मैं तुझे और तेरे वंश को युग युग के लिये दूंगा।
Kyonki jitanee bhoomi tujhe dikhaaee detee hai, us sab ko maim tujhe aur tere vansh ko yug yug ke liye doongaa.
Genesis 13:15 in English
- King James Version (KJV)
- For all the land which thou seest, to thee will I give it, and to thy seed for ever.
- World English Bible (WEB)
- for I will give all the land which you see to you and to your offspring forever.
- American Standard Version (ASV)
- for all the land which thou seest, to thee will I give it, and to thy seed for ever.
- Bible in Basic English (BBE)
- For all the land which you see I will give to you and to your seed for ever.
- Darby Translation (DBY)
- for all the land that thou seest will I give to thee, and to thy seed for ever.
- Webster's Bible (WBS)
- For all the land which thou seest, to thee will I give it, and to thy seed for ever.
- Young's Literal Translation (YLT)
- for the whole of the land which thou are seeing, to thee I give it, and to thy seed — to the age.
Read in context
- 13सदोम के लोग यहोवा के लेखे में बड़े दुष्ट और पापी थे।
- 14जब लूत अब्राम से अलग हो गया तब उसके पश्चात् यहोवा ने अब्राम से कहा, आंख उठाकर जिस स्थान पर तू है वहां से उत्तर- दक्खिन, पूर्व- पश्चिम, चारों ओर दृष्टि कर।
- 15क्योंकि जितनी भूमि तुझे दिखाई देती है, उस सब को मैं तुझे और तेरे वंश को युग युग के लिये दूंगा।
- 16और मैं तेरे वंश को पृथ्वी की धूल के किनकों की नाई बहुत करूंगा, यहां तक कि जो कोई पृथ्वी की धूल के किनकों को गिन सकेगा वही तेरा वंश भी गिन सकेगा।
- 17उठ, इस देश की लम्बाई और चौड़ाई में चल फिर; क्योंकि मैं उसे तुझी को दूंगा।
Cross references
- 2 Chronicles 20:7 2 इतिहास 20:7हे हमारे परमेश्वर! क्या तू ने इस देश के निवासियों को अपनी प्रजा इस्राएल के साम्हने से निकालकर इन्हें अपने मित्रा इब्राहीम के वंश को सदा के लिये नहीं दे दिया?
- Genesis 15:18 उत्पत्ति 15:18उसी दिन यहोवा ने अब्राम के साथ यह वाचा बान्धी, कि मि के महानद से लेकर परात नाम बड़े नद तक जितना देश है,
- Genesis 12:7 उत्पत्ति 12:7तब यहोवा ने अब्राम को दर्शन देकर कहा, यह देश मैं तेरे वंश को दूंगा: और उस ने वहां यहोवा के लिये जिस ने उसे दर्शन दिया था, एक वेदी बनाई।
- Acts 7:5 प्रेरितों के काम 7:5और उस को कुछ मीरास वरन पैर रखने भर की भी उस में जगह न दी, परन्तु प्रतिज्ञा की कि मैं यह देश, तेरे और तेरे बाद तेरे वंश के हाथ कर दूंगा; यद्यपि उस समय उसके कोई पुत्र भी न था।
- Genesis 35:12 उत्पत्ति 35:12और जो देश मैं ने इब्राहीम और इसहाक को दिया है, वही देश तुझे देता हूं, और तेरे पीछे तेरे वंश को भी दूंगा।
- Psalm 37:22 भजन संहिता 37:22क्योंकि जो उस से आशीष पाते हैं वे तो पृथ्वी के अधिकारी होंगे, परन्तु जो उस से शापित होते हैं, वे नाश को जाएंगे।।
- Nehemiah 9:7–8 नहेमायाह 9:7–8हे यहोवा! तू वही परमेश्वर है, जो अब्राहाम को चुनकर कसदियों के ऊर नगर में से निकाल लाया, और उसका नाम इब्राहीम रखा; और उसके मन को अपने साथ सच्चा पाकर, उस से वाचा बान्धी, कि मैं तेरे वंश को कनानियों, हित्तियों, एमोरियों, परिज्जियों, यबूसियों, और गिर्गाशियों का देश दूंगा; और तू ने अपना वह वचन पूरा भी किया, क्योंकि तू धम है।
- Psalm 37:29 भजन संहिता 37:29धर्मी लोग पृथ्वी के अधिकारी होंगे, और उस में सदा बसे रहेंगे।।
- Psalm 105:9–12 भजन संहिता 105:9–12वही वाचा जो उस ने इब्राहीम के साथ बान्धी, और उसके विषय में उस ने इसहाक से शपथ खाई, और उसी को उस ने याकूब के लिये विधि करके, और इस्राएल के लिये यह कहकर सदा की वाचा करके दृढ़ किया, कि मैं कनान देश को तुझी को दूंगा, वह बांट में तुम्हारा निज भाग होगा।। उस समय तो वे गिनती में थोड़े थे, वरन बहुत ही थोड़े, और उस देश में परदेशी थे।
- Matthew 5:5 मत्ती 5:5धन्य हैं वे, जो नम्र हैं, क्योंकि वे पृथ्वी के अधिकारी होंगे।
- Numbers 34:12–29 गिनती 34:12–29और वह सिवाना यरदन तक उतरके खारे ताल के तट पर निकले। तुम्हारे देश के चारों सिवाने ये ही ठहरें। तब मूसा ने इस्त्राएलियों से फिर कहा, जिस देश के तुम चिट्ठी डालकर अधिकारी होगे, और यहोवा ने उसे साढ़े नौ गोत्रा के लोगों को देने की आज्ञा दी है, वह यही है; परन्तु रूबेनियों और गादियों के गोत्रा तो अपने अपने पितरों के कुलों के अनुसार अपना अपना भाग पा चुके हैं, और मनश्शे के आधे गोत्रा के लोग भी अपना भाग पा चुके हैं; अर्थात् उन अढ़ाई गोत्रों के लोग यरीहो के पास की यरदन के पार पूर्व दिशा में, जहां सूर्योदय होता है, अपना अपना भाग पा चुके हैं।। फिर यहोवा ने मूसा से कहा, कि जो पुरूष तुम लोगों के लिये उस देश को बांटेंगे उनके नाम ये हैं; अर्थात् एलीआजर याजक और नून का पुत्रा यहोशू। और देश को बांटने के लिये एक एक गोत्रा का एक एक प्रधान ठहराना। और इन पुरूषों के नाम ये हैं; अर्थात् यहूदागोत्री यपुन्ने का पुत्रा कालेब, शिमोनगोत्री अम्मीहूद का पुत्रा शमुएल, बिन्यामीनगोत्री किसलोन का पुत्रा एलीदाद, दानियों के गोत्रा का प्रधान योग्ली का पुत्रा बुक्की, यूसुफियों में से मनश्शेइयों के गोत्रा का प्रधान एपोद का पुत्रा हन्नीएल, और एप्रैमियों के गोत्रा का प्रधान शिम्तान का पुत्रा कमूएल, जबूलूनियों के गोत्रा का प्रधान पर्नाक का पुत्रा एलीसापान, इस्साकारियों के गोत्रा का प्रधान अज्जान का पुत्रा पलतीएल, आशेरियों के गोत्रा का प्रधान शलोमी का पुत्रा अहीहूद, और नप्तालियों के गोत्रा का प्रधान अम्मीहूद का पुत्रा पदहेल। जिन पुरूषों को यहोवा ने कनान देश को इस्त्राएलियों के लिये बांटने की आज्ञा दी वे ये ही हैं।।
- Genesis 28:13 उत्पत्ति 28:13और यहोवा उसके ऊपर खड़ा होकर कहता है, कि मैं यहोवा, तेरे दादा इब्राहीम का परमेश्वर, और इसहाक का भी परमेश्वर हूं: जिस भूमि पर तू पड़ा है, उसे मैं तुझ को और तेरे वंश को दूंगा।