Habakkuk · chapter 2 · verse 16
Habakkuk 2:16 in Hindi
तू महिमा की सन्ती अपमान ही से भर गया है। तू भी पी, और अपने को खतनाहीन प्रगट कर! जो कटोरा यहोवा के दहिने हाथ में रहता है, सो घूमकर तेरी ओर भी जाएगा, और तेरा विभव तेरी छांट से अशुद्ध हो जाएगा।
Too mahimaa kee santee apamaan hee se bhar gayaa hai. Too bhee pee, aur apane ko khatanaaheen pragat kar! Jo katoraa yahovaa ke dahine haath mem rahataa hai, so ghoomakar teree or bhee jaaegaa, aur teraa vibhav teree chhaant se ashuddh ho jaaegaa.
Habakkuk 2:16 in English
- King James Version (KJV)
- Thou art filled with shame for glory: drink thou also, and let thy foreskin be uncovered: the cup of the LORD’s right hand shall be turned unto thee, and shameful spewing [shall be] on thy glory.
- World English Bible (WEB)
- You are filled with shame, and not glory. You will also drink and be exposed! The cup of the LORD’s right hand will come around to you, and disgrace will cover your glory.
- American Standard Version (ASV)
- Thou art filled with shame, and not glory: drink thou also, and be as one uncircumcised; the cup of Jehovah’s right hand shall come round unto thee, and foul shame shall be upon thy glory.
- Bible in Basic English (BBE)
- You are full of shame in place of glory: take your part in the drinking, and let your shame be uncovered: the cup of the Lord's right hand will come round to you and your glory will be covered with shame.
- Darby Translation (DBY)
- Thou art filled with shame instead of glory; drink thou also, and let thy foreskin be uncovered: the cup of Jehovah's right hand shall be turned unto thee, and a shameful spewing shall be on thy glory.
- Webster's Bible (WBS)
- Thou art filled with shame for glory: drink thou also, and let thy foreskin be uncovered: the cup of the LORD'S right hand shall be turned to thee, and shameful vomiting [shall be] on thy glory.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Thou hast been filled — shame without honour, Drink thou also, and be uncircumcised, Turn round unto thee doth the cup of the right hand of Jehovah, And shameful spewing [is] on thine honour.
Read in context
- 14क्योंकि पृथ्वी यहोवा की महिमा के ज्ञान से ऐसी भर जाएगी जैसे समुद्र जल से भर जाता है।।
- 15हाय उस पर, जो अपने पड़ोसी को मदिरा पिलाता, और उस में विष मिलाकर उसको मतवाला कर देता है कि उसको नंगा देखे।
- 16तू महिमा की सन्ती अपमान ही से भर गया है। तू भी पी, और अपने को खतनाहीन प्रगट कर! जो कटोरा यहोवा के दहिने हाथ में रहता है, सो घूमकर तेरी ओर भी जाएगा, और तेरा विभव तेरी छांट से अशुद्ध हो जाएगा।
- 17क्योंकि लबानोन में तेरा किया हुआ उपद्रव और वहां के पशुओं पर तेरा किया हुआ उत्पात, जिन से वे भयभीत हो गए थे, तुझी पर आ पड़ेंगे। यह मनुष्यों की हत्या और उस उपद्रव के कारण होगा, जो इस देश और राजधानी और इसके सब रहनेवालों पर किया गया है।।
- 18खुदी हुई मूरत में क्या लाभ देखकर बनानेवाले ने उसे खोदा है? फिर झूठ सिखानेवाली और ढली हुई मूरत में क्या लाभ देखकर ढालनेवाले ने उस पर इतना भरोसा रखा है कि न बोलनेवाली और निकम्मी मूरत बनाए?
Cross references
- Isaiah 47:3 यशायाह 47:3तेरी नग्नता उघाड़ी जाएगी और तेरी लज्जा प्रगट होगी। मैं बदला लूंगा और किसी मनुष्य को ग्रहण न करूंगा।।
- Nahum 3:5–6 नहूम 3:5–6सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, मैं तेरे विरूद्ध हूं, और तेरे वस्त्रा को उठाकर, तुझे जाति- जाति के साम्हने नंगी और राज्य- राज्य के साम्हने नीचा दिखाऊंगा। मैं तुझ पर घिनौनी वस्तुएं फेंककर तुझे तुच्छ कर दूंगा, और सब से तेरी हंसी कराऊंगा।
- Isaiah 20:4 यशायाह 20:4उसी प्रकार अश्शूर का राजा मिद्दी और कूश के लोगों को बंधुआ करके देश- निकाल करेगा, क्या लड़के क्या बूढे,़ सभों को बंधुए करके उघाड़े और नंगे पांव और नितम्ब खुले ले जाएगा, जिस से मि लज्जित हो।
- Jeremiah 51:57 यिर्मयाह 51:57मैं उसके हाकिमों, पण्डितों, अधिपतियों, रईसों, और शूरवीरों को ऐसा मतवाला करूंगा कि वे सदा की नींद में पडेंगे और फिर न जागेंगे, सेनाओं के यहोवा, जिसका नाम राजाधिराज है, उसकी यही वाणी है
- Jeremiah 25:15 यिर्मयाह 25:15इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने मुझ से यों कहा, मेरे हाथ से इस जलजलाहट के दाखमधु का कटोरा लेकर उन सब जातियों को पिला दे जिनके पास मैं तुझे भेजता हूँ।
- Revelation 18:6 प्रकाशितवाक्य 18:6जैसा उस ने तुम्हें दिया है, वैसा ही उस को भर दो, और उसके कामों के अनुसार उसे दो गुणा बदला दो, जिस कटोरे में उस ने भर दिया था उसी में उसके लिये दो गुणा भर दो।
- Jeremiah 25:26–29 यिर्मयाह 25:26–29और क्या निकट क्या दूर के उत्तर दिशा के सब राजाओं को एक संग पिलाया, निदान धरती भर में रहनेवाले जगत के राज्यों के सब लोगों को मैं ने पिलाया। और इन सब के पीछे शेषक के राजा को भी पीना पड़ेगा। तब तू उन से यह कहना, सेनाओं का यहोवा जो इस्राएल का परमेश्वर है, यों कहता है, पीओ, और मतवाले हो और छाँट करो, गिर पड़ो और फिर कभी न उठो, क्योंकि यह उस तलवार के कारण से होगा जो मैं तुम्हारे बीच में चलाऊंगा। और यदि वे तेरे हाथ से यह कटोरा लेकर पीने से इनकार करें तो उन से कहना, सेनाओं का यहोवा यों कहता है कि तुम को निश्चय पीना पड़ेगा। देखो, जो नगर मेरा कहलाता है, मैं पहिले उसी में विपत्ति डालने लगूंगा, फिर क्या तुम लोग निदष ठहरके बचोगे? तुम निदष ठहरके न बचोगे, क्योंकि मैं पृथ्वी के सब रहनेवालों पर तलवार चलाने पर हूँ, सेनाओं के यहोवा की यही वाणी हे।
- Philippians 3:19 फिलिप्पियों 3:19उन का अन्त विनाश है, उन का ईश्वर पेट है, वे अपनी लज्जा की बातों पर घमण्ड करते हैं, और पृथ्वी की वस्तुओं पर मन लगाए रहते हैं।
- Hosea 4:7 होशे 4:7जैसे वे बढ़ते गए, वैसे ही वे मेरे विरूद्ध पाप करते गए; मैं उनके विभव के बदले उनका अनादर करूंगा।
- Psalm 75:8 भजन संहिता 75:8यहोवा के हाथ में एक कटोरा है, जिस में का दाखमधु झागवाला है; उस में मसाला मिला है, और वह उस में से उंडेलता है, निश्चय उसकी तलछट तक पृथ्वी के सब दृष्ट लोग पी जाएंगे।।
- Proverbs 3:35 नीतिवचन 3:35बुद्धिमान महिमा को पाएंगे, और मूर्खों की बढ़ती अपमान ही की होगी।।
- Lamentations 4:21 विलापगीत 4:21हे एदोम की पुत्री, तू जो ऊज देश में रहती है, हर्षित और आनन्दित रह; परन्तु यह कटोरा तुझ तक भी पहुंचेगा, और तू मनवाली होकर अपने आप को नंगा करेगी।